*दृष्टिबाधित साथियों के लिए आवश्यक **सूचना*



     सभी दृष्टिबाधित साथियों को सूचित किया जाता है कि हर वर्ष की भाँति इस
वर्ष भी 31 जुलाई को प्रातः नौ बजे एकवर्षीय ‘हिन्दी स्टेनोग्राफी व कम्प्यूटर
टंकण’ तथा ‘एड्वांस कम्प्यूटर’ प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का
आयोजन 'ऑल इंडिया कन्फेडरेशन ऑफ दि ब्लाइंड', सेक्टर-5, रोहिणी, दिल्ली स्थित
ब्रेल भवन में किया जा रहा है। सफल उम्मीदवारों के लिए ये दोनों ही प्रशिक्षण
पाठ्यक्रम पहली अगस्त से प्रारम्भ होंगे।

     ‘हिन्दी स्टेनोग्राफी' के लिए कम-से-कम शैक्षिक योग्यता बारहवीं कक्षा
पास, भारती ब्रेल तथा हिन्दी भाषा का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है। इसी तरह ‘ए
ड्वांस कम्प्यूटर’ प्रशिक्षण के लिए स्नातकीय योग्यता, बेसिक कम्प्यूटर ज्ञान
व अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

     सभी उम्मीदवारों को अपने साथ शिक्षा व प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड,
जाति प्रमाण-पत्र तथा दृष्टिबाधिता के प्रमाण-पत्र लाने चाहिएं, ताकि चुने
जाने पर उनके आवेदन-पत्र भरे जा सकें। असफल उम्मीदवारों को उसी दिन वापस जाना
होगा।

     'हिन्दी स्टेनोग्राफी व कम्प्यूटर टंकण' में 15 स्थान तथा एड्वांस कम्प्यूटर
में 12 स्थान भरे जाने हैं। चुने गये उम्मीदवारों को प्रशिक्षण, छात्रावास व
भोजन की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध होगी।

     यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि गत वित्त वर्ष में 19 दृष्टिबाधित साथियों को
सरकारी तथा 9 साथियों को गैर-सरकारी निकायों में समायोजित करवाया जा सका है।

     यदि आपकी जानकारी में कोई योग्य दृष्टिबाधित बेरोजगार हो तो आप उसे 31
जुलाई, 2019 को होने वाली परीक्षाओं की जानकारी जरूर दें। साथ-ही-साथ इस मैसेज
को अपने व्हाट्सअप ग्रुप पर अपने साथियों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि आपके
प्रयास से यह मैसेज जरूरतमंद साथियों तक पहुँच सके। अधिक जानकारी के लिए आप
संगठन के महासचिव से उनके मोबाइल नम्बर 98106 84208 पर सम्पर्क साध सकते हैं।

***********************

-- 
With Regards,

Arun Sharma (IT- Incharge)
All India Confederation of the Blind
Braille Bhawan, Sector-5, Rohini, Delhi-85
Mob: 7838101125
Office: 011-27054082
Email- [email protected]
Web: www.aicb.org.in

<https://www.avast.com/en-in/recommend?utm_medium=email&utm_source=link&utm_campaign=sig-email&utm_content=webmail&utm_term=default3&tag=8014240c-c385-4138-9563-7398a3532710>
I’m
protected online with Avast Free Antivirus. Get it here — it’s free forever.
<https://www.avast.com/en-in/recommend?utm_medium=email&utm_source=link&utm_campaign=sig-email&utm_content=webmail&utm_term=default3&tag=8014240c-c385-4138-9563-7398a3532710>
<#DAB4FAD8-2DD7-40BB-A1B8-4E2AA1F9FDF2>


Search for old postings at:
http://www.mail-archive.com/[email protected]/

To unsubscribe send a message to
[email protected]
with the subject unsubscribe.

To change your subscription to digest mode or make any other changes, please 
visit the list home page at
http://accessindia.org.in/mailman/listinfo/accessindia_accessindia.org.in


Disclaimer:
1. Contents of the mails, factual, or otherwise, reflect the thinking of the 
person sending the mail and AI in no way relates itself to its veracity;

2. AI cannot be held liable for any commission/omission based on the mails sent 
through this mailing list..

Reply via email to