Spirotech द्वारा समर्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड-दिल्ली की डिजिटल
लाइब्रेरी को इस पुस्तक की उपलब्धता की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही
है। पुस्तक का नाम है: जंगल के दावेदार आदिवासी संघर्ष की महागाथा
(Jangal Ke Davedar Aadiwasi sangharsh ki mahagatha) और लेखिका:
महाश्वेता देवी  (Mahashweta Devi)
बिहार के अनेक जिलों के घने जंगलों में रहनेवाली आदिम जातियों की
अनुभूतियों, पुरा-कथाओं और सनातन विश्वासों में सिझी सजीव, सचेत आस्था का
चित्रण! जंगलों को माँ की तरह पूजा करनेवाले, अमावस की रात के अँधेरे से
भी काले और प्रकृति जैसे निष्पाप–मुंडा, हो, हूल, संथाल, कोल और अन्य
बर्बर असभ्य जातियों द्वारा शोषण के विरुद्ध और जंगल की मिल्कियत के छीन
लिए गए अधिकारों को वापस लेने के उद्देश्य से की गई सशस्त्र क्रान्ति की
महागाथा! 25 वर्ष का अनपढ़, अनगढ़ बीरसा उन्नीसवीं सदी के अन्त में हुए
इस विद्रोह में संघर्षरत लोगों के लिए ‘भगवान’ बन गया था, लेकिन ‘भगवान’
का यह सम्बोधन उसने स्वीकार किया था उनके जीवन में, व्यवहार में, चिन्तन
में और आर्थिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों में आमूल क्रान्ति लाने के लिए।
कोड़ों की मार से उधड़े काले जिस्म पर लाल लहू ज्यादा लाल, ज्यादा गाढ़ा
दीखता है न! इस विद्रोह की रोमांचकारी, मार्मिक, प्रेरक सत्यकथा है, जंगल
के दावेदार। हँसते-नाचते-गाते, परम सहज आस्था और विश्वास से दी गई
प्राणों की आहुतियों की महागाथा–जंगल के दावेदार !
ये पुस्तकें केवल दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए NAB Delhi द्वारा सुलभ
प्रारूप यानि  Daisy audio accessible format में तैयार की गई हैं और
सुगम्य पुस्तकालय ऑनलाइन लाइब्रेरी पर उपलब्ध हैं। सुगम्य पुस्तकालय की
सदस्यता मुफ्त है। यदि आप सदस्य हैं, तो इस पुस्तक को Download करके पढ़
सकते हैं और यदि सदस्य नहीं है, तो जानकारी के लिए कृपया हमें इस नंबर पर
संपर्क करें, मोबाइल नंबर: 9212319671, ईमेल आईडी: [email protected]
हमें उम्मीद है कि आप प्रसिद्ध लेखकों द्वारा लिखित इन रोचक पुस्तकों का
आनंद ले सकेंगे।
https://youtu.be/SGsAzSywSj4

-- 


<https://www.nabdelhi.in/>

-- 

-- 
Disclaimer:
1. Contents of the mails, factual, or otherwise, reflect the thinking of the 
person sending the mail and AI in no way relates itself to its veracity;

2. AI cannot be held liable for any commission/omission based on the mails sent 
through this mailing list..


Search for old postings at:
http://www.mail-archive.com/[email protected]/
--- 
You received this message because you are subscribed to the Google Groups 
"AccessIndia" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email 
to [email protected].
To view this discussion on the web visit 
https://groups.google.com/a/accessindia.org.in/d/msgid/accessindia/CADonsavZjd10tcYTuPGDQR2GdCF6J6S686dddjW%3DiB0rY9Wwtw%40mail.gmail.com.

Reply via email to