http://www.amarujala.com/news/city/ghazipur/blind-did-the-procession-demanded-the-right-hindi-news/
समस्याओं से घिरे नि:शक्तजन और दृष्टिहीन बुधवार को जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अतिरिक्त एसडीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर हक देने की मांग की। इससे पहले सरजू पांडेय पार्क में एकत्रित होकर समस्याओं को सूचीबद्ध किया। नि:शक्तजनों ने जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दुबे के नेतृत्व में दो घंटे तक सत्याग्रह किया। इस दौरान अतिरिक्त एसडीेम सत्यप्रकाश मिश्र को 31 दृष्टिहीन और नि:शक्तजनों के मामलों की सूची सौंपी गई। इस मौके पर ब्रजभूषण दूबे ने कहा कि जिलाधिकारी, अपर आयुक्त नि:शक्तजनों की समस्याओं को बुधवार को सुनते हैं और उसका निराकरण कराते हैं। कहा कि रसूलपुर बेलवा की दृष्टिहीन तिजिया, मरदह के दृष्टिहीन शिवलोचन, बिरनो के सआदतपुर निवासी समशुल हक, जमसडा के रामजनम राम� को शौचालय और आवास की सुविधा नहीं दी गई। जमानिया के मूक बधिर दुखी निषाद लाभकारी योजनाओं से वंचित हैं। डा. अविनाश गौतम ने कहा प्रदेश सरकार के उत्तम प्रदेश और केंद्र का नारा पहले शौचालय बाद में देवालय महज आश्वासन ही साबित हो रहा है। इस मौके पर जावेद अहमद, अनूप मिश्रा, नीरज सिंह, गुल्लू� यादव,राजन ओझा, अशोक चौधरी, पंचम चौहान, राम विजय यादव, मनोज तिवारी, नागेन्द्र, राम दहिन पासवान, राम प्रवेश यादव, सोनू चौहान, विजय तिवारी, हनुमान बिंद, कमला यादव, भोला यादव, सुबहान अंसारी आदि ने सत्याग्रह कर प्रतिरोध जताया। संचालन अंशु पाण्डेय एवं अध्यक्षता कमला यादव ने की। -- Avinash Shahi Doctoral student at Centre for Law and Governance JNU Register at the dedicated AccessIndia list for discussing accessibility of mobile phones / Tabs on: http://mail.accessindia.org.in/mailman/listinfo/mobile.accessindia_accessindia.org.in Search for old postings at: http://www.mail-archive.com/[email protected]/ To unsubscribe send a message to [email protected] with the subject unsubscribe. To change your subscription to digest mode or make any other changes, please visit the list home page at http://accessindia.org.in/mailman/listinfo/accessindia_accessindia.org.in Disclaimer: 1. Contents of the mails, factual, or otherwise, reflect the thinking of the person sending the mail and AI in no way relates itself to its veracity; 2. AI cannot be held liable for any commission/omission based on the mails sent through this mailing list..
