|| पुरे भारत में विश्वस्तरीय आदिवासी युवा शक्ति फेसबुक महापंचायतकी धूम || आदिवासिओ के संवैधानिक अधिकारों ,आदिवासिओ के विस्थापन और आदिवासी सामाज में पड़ेलिखे आदिवासिओ युवाओं को राजनीति में भागीदारी को लेकर देश आदिवासियो में जनजाग्रति के लिए देश के आदिवासी युवा मध्य प्रदेश के इंदौर में २० -२१ ओक्टोम्बर को को आयोजित करने की तैयारी कर रहे है आदिवासी युवा शक्ति’ के आर्गनाइजर दिल्ली के एम्स अस्पताल में कार्यरत डा0 हिरालाल अलावा ने बताया कि आदिवासियों के विकास, अधिकार और न्याय के लिए २० -२१ अक्टूबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में ‘विश्वस्तरीय आदिवासी युवा शक्ति फेसबुक महापंचायत 2013’ आयोजित होने जा रही । इस महापंचायत में भारत के अलावा विदेशों से भी आदिवासी युवा भाग लेगें। डा. हिरालाल अलावा ने बताया कि फेसबुक हम आदिवासियों के लिए सोशल मीडिया की तरह काम कर रहा हैं। इंटरनेट की दुनिया में आज हर कोई इंटरनेट युज करने लगा है। मोबाइल के द्वारा, कंम्यूटर के द्वारा, आईपैड इत्यादि सुलभ साधन हैं। हम देश-विदेश के किसी भी कोने में रहते हैं, लेकिन फेसबुक हम आदिवासियों को एकजुट करने का एक अच्छा मंच बन गया है, जहां हम अपने समस्याओं पर चर्चा करते हैं और रणनीति तैयार करते हैं। आदिवासियुवा युवा शक्ति से कट्टर समर्थक माने जाने वाले कुक्षी क्षेत्र के युवा महेंद्र कन्नोज जो वर्तमान में टनट्या मामा युवा संगठन के प्रेसीडेंट है ने बताया की कुक्षी क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी युवाओं में बच्चो से लेकर बुड़ो तक में आदिवासी युवा शक्ति महापंचायत को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और कुक्षी क्षेत्र के आदिवासी युवाओं को आदिवासी युवा शक्ति से बहुत उमीदे है महेंद्र कन्नोज में बताया की कुक्षी क्षेत्र के गाँव गाँव में आदिवासी युवा फेसबुक के माध्यम से महापंचायत का समर्थन कर रहे है आदिवासी युवा शक्ति’ के सदस्य रतलाम के जिला अस्पताल में डा. अभय ओहरी, बड़वानी में ‘दलित आदिवासी दुनिया’ के ब्यूरो चीफ चेतन अर्जुन पटेल, बालाघाट में आरपीएफ के जवान विक्रम अछालिया समेत अनेकों आदिवासी युवा फेसबुक के साथ-साथ जमीन पर आदिवासी लोगों को जागृत कर रहे हैं। ये लोग जमीनी स्तर पर काम करते हुए भी फेसबुक पर ही अपने विचार रखते हैं और आगे की रुप रेखा तैयार करते हैं। फेसबुक पर ‘गोंडवाना फ्रेंड्स’ के नाम से भी एक ग्रुप बनाया गया है, जो गोंड आदिवासियों के एकजुटता का मिसाल कायम कर रहा है। फेसबुक पर इस तरह के कई सारे ग्रुप हैं जो आदिवासियों के लिए एक मंच बन चुका है। भिलाला, हो पीपुल, आयुष आदिवासी युवा शक्ति, अखिल भारतीय आदिवासी नेटवर्क, नेशनल इंडियन ट्राइबल युवा शक्ति, गोंडवाना स्टुडेंट यूनियन, बरेला, पोलिटिक्स आॅफ भिलाला जैसे अनेकों फेसबुक गु्रप है जो आदिवासियों को एक मंच प्रदान कर रहे हैं। हर ग्रुप में 4 हजार से लेकर 10 हजार तक मेंबर बन चुके हैं। हैदराबाद में थॉमसन रायटर के लिए काम करने वाले चंद्रेश मरावी कहते हैं कि सोशल साइट पढ़े-लिखे आदिवासी युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। नवी मुंबई से पर्वत सिंह मार्को, अदीलाबाद में बैंकर राजकुमार सियाम कहते हैं कि भारत में आदिवासियों की स्थिति काफी दयनीय हैं, कहीं भी आदिवासियों के साथ कुछ भी होता है तो सभी को पता नहीं चल पाता है, लेकिन आदिवासी ग्रुपों के माध्यम से आदिवासी अपने क्षेत्र के समस्याओं को एक-दूसरे से आदान-प्रदान करते हैं। महापंचायत का सोशल मीडिया फेसबुक पर पुरे देश के आदिवासी युवाओं में जबरजस्त उत्साह देखा जा रहा है युवाओं में युवा शक्ति महापंचायत को लेकर जूनून का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की जयादातर आदिवासी युवाओं ने अपने आदिवासी सामाज में बदलाव लाने के लिए अपनी प्रोफाइल पिक्चर महापंचायत के पोस्टरों से बना ली है ताकि महापंचायत के बारे में जायदा से जायदा युवाओं को पता चल सके इसी तरह की फेसबुक पंचायत पिछले १६ मई २०१३ को मध्यप्रदेश के बडवानी सहर में आयोजित हवी थी जो जबरजस्त सफल रही थी महापंचायत की तैयारी को लेकर के देश पड़े लिखे आदिवासी युवाओ ने गूगल प्लस पर हेंगआउट के माध्यम से पुरे देश के ५० से जायदा आदिवासी युवाओं ने ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग की इस कांफ्रेंसिंग की सबसे खास बात तो यह थी कुछ आदिवासी युवा जो विदेशो में जाकर नौकरी कर रहे है उन युवाओ ने भी बड़चढ़ कर भाग लिया और २० -२१ ओक्टोबर को मध्यप्रदेश के इंदौर सहर में होने वाली विश्वस्तरीय आदिवासी युवा शक्ति फेसबुक महापंचायत के बारे में विस्तृत चर्चा की और और समस्यों से निपटने की साझा रणनीति तैयारी करने के साथ साथ आदिवासिओ में शिक्षा को बढावा देने पर विशेष चर्चा हवी इंदौर में होने वाली महापंचायत में देश के अलग राज्यों से आये आदिवासी युवाओं दुवारा प्रोजेक्टर के मध्यम से आलग अलग विषयों पर सेमीनार प्रेजेंट किये जायेगे ताकि सभी आदिवासिओ को आसानी से उनके संवेधानिक आधिकारो के बारे में बताया जा सके इस महापंचायत के ख़ास बात यह है की इसका लाइव टेलीकास्ट गूगल प्लस पर हेंगआउट के माध्यम से किया जाएगा ताकि जो आदिवासी युवा किसी कारणवश महापंचायत में भाग नहीं ले पायेगे वो अपने अपने घरो में बैठकर ऑनलाइन महापंचायत में भाग ले सकते है और सवाल जवाब कर सकेगे महापंचायत में ये विषय रखे गए है जिन पर पुरे देश के कोने कोने से आने वाले आदिवासी युवा अपने विचार रखेगे १ वर्तमान में आदिवासिओ की समस्याए एवं संवैधानिक अधिकार २ युवाओं में आदिवासी संस्कृति ,पारम्परिक,एतिहासिक ,वैश्विक परिद्रश्य एव आदिवासी साहित्य के प्रति अपना द्रष्टिकोण ३ वैश्वीकरण ( भू मण्डलीकरना),विस्थापन का आदिवासी जीवन प्रणाली पर प्रभाव ४ वन कानून ,भू -अधिग्रण कानून ,पैसा कानून ,वनाधिकार मान्यता कानून का आदिवासी सामाज पर प्रभाव ५ आदिवासी जनप्रतिनिधियों का सामज के प्रति दायित्व एवं चुनौतिया ६ आदिवासी सामाज के युवाओं का राजनितिक द्रष्टिकोण और वर्तमान शिक्षा प्रणाली का युवाओं के ऊपर प्रभाव @जय आदिवासी युवा शक्ति @
On Saturday, June 29, 2013 12:47:11 PM UTC+5:30, AYUSH Adivasi Yuva Shakti wrote: > > || विश्वस्तरीय आदिवासी युवा शक्ति महापंचायत २०१३ || > दोस्तों आप सभी को ये बताते हुवे मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है की हमारे मध्य > प्रदेश इंदौर शहर में २० -२१ ओक्टोम्बर को आयोजित होने वाली आदिवासी युवा > शक्ति महापंचायत में भाग लेने के लिए विश्व के कई देश भाग ले रहे है उनमे से > प्रमुख देश - > १ चीन > २ दक्षिण अफ्रिका > ४ ऑस्ट्रेलिया > ५ युगांडा > ६ नेपाल > ७ इन्डोनेसिया > ८ ब्रिटेन > बाकि देशो से बातचीत चल रही है > @जय आदिवासी युवा शक्ति@ > > > <https://lh3.googleusercontent.com/-nSxU6c2zjlk/Uc6J7OgcH7I/AAAAAAAAyus/_gn7vaMr6Uo/s763/global+adi+1.png> > > -- ----------------------------------------------------------------------- Get regular updates at facebook like our page : www.facebook.com/adiyuva1 Learn More about AYUSH online at : http://www.adiyuva.in/2013/10/ayush.html --- You received this message because you are subscribed to the Google Groups "AYUSH | adivasi yuva shakti" group. To post to this group, send email to [email protected]. Visit this group at http://groups.google.com/group/adiyuva. To view this discussion on the web visit https://groups.google.com/d/msgid/adiyuva/ca957a2c-dcf9-4c50-9395-084932fdb0ed%40googlegroups.com.

