though this topic is not a very direct topic abor our bos ARR!!! and not at all an important one but i enjoyed reading it as all the movies mentioned here are arr's movies!!! :)
http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/2958841.cms मणिरत्नम की 'लाजो' में नहीं हैं ऐशवर्या 17 Apr 2008, 1139 hrs IST,INDIATIMES MOVIES रेशमा केलकर मुंबई : पिछले कुछ दिनों से बॉलिवुड में इस तरह की बातें हो रही थीं कि मणिरत्नम के ड्रीम प्रोजेक्ट ' लाजो ' में करीना कपूर की जगह ऐश्वर्या राय को लिया गया है। ऐशवर्या के बिजनस मैनेजर हरि सिंह ने इस खबर को गलत बताते हुए साफ किया है कि ऐशवर्या ने मणिरत्नम के साथ एक फिल्म करने का अनुबंध किया है जिसमें उनके पति अभिषेक बच्चन लीड रोल में होंगे और ' लाजो ' फिल्म में करीना की जगह उन्हें लिए जाने की बात सही नहीं है। फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि मणिरत्नम आमिर खान और करीना कपूर को लेकर ' लाजो ' बनाने वाले थे। इस बीच यह खबर उड़ी कि इस फिल्म में करीना की जगह ऐशवर्या को लिया गया है। सूत्र के मुताबिक , फिलहाल मणिरत्नम ने लाजो बनाने का इरादा छोड़ दिया है और वह सितंबर में अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। ऐशवर्या इन दिनों अपने पति के साथ मयामी में छुट्टियां मना रही हैं और उन्हें इन बातों की कोई जानकारी नहीं है। हरि सिंह के मुताबिक , ' ऐशवर्या और अभिषेक को मणिरत्नम ने अपनी एक फिल्म के लिए साइन किया है लेकिन फिल्म का विषय और स्क्रिप्ट अभी तय नहीं है। ' गौरतलब है कि मणिरत्नम की फिल्म ' युवा ' से अभिषेक बच्चन के करियर को गति मिली थी और इसके बाद मणिरत्नम की ही हिट फिल्म ' गुरू ' ने उन्हें टॉप ऐक्टरों की श्रेणी में जगह दिलाई थी। इसी फिल्म से ऐशवर्या और अभिषेक पर लगा फ्लॉप जोड़ी का ठप्पा भी मिट गया था। ऐशवर्या ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत मणिरत्नम की फिल्म ' इरुवर ' से की थी।

