न्यू यॉर्क ।। अमेरिका में इस वर्ष अब तक 37 बैंक डूब चुके हैं। इनमें से 7 बैंकों का बोरिया बिस्तर एक ही दिन 19 मार्च को बंधा। इस तरह देश में हर महीने औसतन 12 बैंक फेल हो रहे हैं। मार्च महीने में ही 15 बैंक फेल हुए हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार 19 मार्च को फेल हुए बैंकों में अमेरिकन नैशनल बैंक शामिल है। अमेरिका में बैंक जमाकर्ताओं के खातों का बीमा करने वाली सरकारी एजेंसी फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन का कहना है कि इन सात बैंकों के डूबने से उस पर1.28 अरब रुपये का बोझ पड़ेगा। यह एजेंसी वहां 8,000 से अधिक बैंकों की जमाओं का बीमा करती है। हाल के वित्तीय संकट ने अमेरिकी बैंकिंग तंत्र को जर्जर बना दिया है। 2008 की पिछली छमाही में वहां वित्तीय संकट के गहराने से लीमन ब्रदर्स जैसा पुराना निवेश बैंक ध्वस्त हो गया। उसके बाद से अब तक 191 बैंक डूब चुके हैं। http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/5708764.cms -- You received this message because you are subscribed to the Google Groups ""GLOBAL SPECULATORS"" group. To post to this group, send email to [email protected]. To unsubscribe from this group, send email to [email protected]. For more options, visit this group at http://groups.google.com/group/globalspeculators?hl=en.
