[उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महंत योगी
आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर जाएंगे।
लेकिन उनके यहां पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री आवास का शुद्धिकरण किया
गया। इसके लिए वैदिक आचार्य रामअनुज त्रिपाठी की अगुवाई में पांच सदस्यीय
दल गोरखपुर से रविवार रात लखनऊ पहुंच गया था।]

https://hindi.sabrangindia.in/article/shuddhikaran-of-uttar-pradesh-cm-house

अखिलेश यादव ने अशुद्ध किया CM आवास, योगी आदित्यनाथ के लिए हुआ शुद्धिकरण!

Published on: March 20, 2017

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महंत
योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर
जाएंगे। लेकिन उनके यहां पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री आवास का शुद्धिकरण
किया गया। इसके लिए वैदिक आचार्य रामअनुज त्रिपाठी की अगुवाई में पांच
सदस्यीय दल गोरखपुर से रविवार रात लखनऊ पहुंच गया था।

इस दल ने 5 कालिदास मार्ग का गोरक्षमठ की देशी गायों से निकला 11 लीटर
दूध से रुद्राभिषेक और हवन-पूजन किया। योगी आदित्यनाथ की गैर मौजूदगी में
पूरे मंदिर का मैनेजमेंट देखने वाले द्वारिका तिवारी ने इसकी पुष्टि की।
आपको बता दें कि उनसे पहले अखिलेश यादव इस आवास में रहते थे। इस पर लोग
सवाल उठा रहे हैं कि क्या अखिलेश यादव की वजह से यह आवास अशुद्ध हो गया
था जिससे शुद्धिकरण की जरूरत पड़ी।

दिलचस्प बात यह है कि नए मुख्‍यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के बाद
मुख्यमंत्री आवास की पुरानी नेमप्लेट हटाकर नई नेमप्लेट बदल गई है,
जिसमें योगी आदित्यनाथ की जगह आदित्‍यनाथ योगी, मुख्‍यमंत्री लिखा हुआ
है। पूजा-पाठ आदित्यनाथ योगी के जीवन का अहम हिस्सा है। गोरखपुर के मठ
में भी उनके दिन की शुरुआत पूजा-पाठ से ही होती थी। यूपी विधानसभा चुनाव
के नतीजे और मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का अब ठिकाना बदल
चुका है। अब उन पर राज्य की जिम्मेदारी है।

ऐसे में आदित्यनाथ के करीबियों का कहना है कि अगर शुरुआत पूजा-पाठ से
होगी तो कल्याण सबका होगा। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ अब सिर्फ गोरखनाथ
मठ के महंत ही नहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हैं। इसके अलावा वे
गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी हैं। यह शायद पहला मौका है,
जब किसी धार्मिक स्थल का प्रमुख किसी राज्य का मुख्यमंत्री भी है।

Courtesy: National Dastak


-- 
Peace Is Doable

-- 
You received this message because you are subscribed to the Google Groups 
"Green Youth Movement" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email 
to [email protected].
To post to this group, send an email to [email protected].
Visit this group at https://groups.google.com/group/greenyouth.
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

Reply via email to