[1/30, 1:50 PM] Gulamnabi: अनेक शब्दों के लिए एक शब्दके कुछ उदाहरण दिए जा रहे है : -
१.जो दिखाई न दे - अदृश्य २.जिसका जन्म न हो - अजन्मा ३.जिसका कोई शत्रु न हो - अजातशत्रु ४.जो बूढ़ा न हो - अजर ५.जो कभी न मरे - अमर ६.जो पढ़ा -लिखा न हो - अपढ़ ,अनपढ़ ७.जिसके कोई संतान न हो - निसंतान ८.जो उदार न हो - अनुदार ९. जिसमे धैर्य न हो - अधीर १०.जिसमे सहन शक्ति हो - सहिष्णु ११.जिसके समान दूसरा न हो - अनुपम १२.जिस पर विश्वास न किया जा सके - अविश्वनीय १३.जिसकी थाह न हो - अथाह १४.दूर की सोचने वाला - दूरदर्शी १५.जो दूसरों पर अत्याचार करें - अत्याचारी १६.जिसके पास कुछ भी न हो - अकिंचन १७.दुसरे देश से अपने देश में समान आना - आयात १८.अपने देश से दुसरे देश में समान जाना - निर्यात १९.जो कभी नष्ट न हो - अनश्वर २०.जिसे कोई जीत न सके - अजेय २१.अपनी हत्या स्वयं करना - आत्महत्या २२.जिसे दंड का भय न हो - उदंड २३.जिस भूमि पर कुछ न उग सके - ऊसर २४.जनता में प्रचलित सुनी -सुनाई बात - किंवदंती २५.जो उच्च कुल में उत्पन्न हुआ हो - कुलीन २६.जिसकी सब जगह बदनामी -कुख्यात २७.जो क्षमा के योग्य हो - क्षम्य २८.शीघ्र नष्ट होने वाला - क्षणभंगुर २९.कुछ दिनों तक बने रहना वाला - टिकाऊ ३०.पति-पत्नी का जोड़ा - दम्पति ३१.जो कम बोलता हो -मितभाषी ३२.जो अधिक बोलता हो - वाचाल ३३.जिसका पति जीवित हो - सधवा ३४.जिसमे रस हो - सरस ३५.जिसमे रस न हो - नीरस ३६.भलाई चाहने वाला - हितैषी ३७.दूसरों की बातों में दखल देना - हस्तक्षेप ३८.दिल से होने वाला - हार्दिक ३९.जिसमे दया न हो - निर्दय ४०.जो सब जगह व्याप्त हो -सर्वव्यापक ४१.जानने की इच्छा रखने वाला - जिज्ञासु ४२.सप्ताह में एक बार होने वाला - साप्ताहिक ४३.साहित्य से सम्बन्ध रखने वाला - साहित्यिक ४४.मांस खाने वाला - मांसाहारी ४५.जिसके आने की तिथि न हो - अतिथि ४६.जिसके ह्रदय में दया हो - दयावान ४७.जो चित्र बनाता हो - चित्रकार ४८.विद्या की चाह रखने वाला - विद्यार्थी ४९.हमेशा सत्य बोलने वाला - सत्यवादी ५०.जो देखने योग्य हो - दर्शनीय ५१ . जो धन का दुरुपयोग करता है - अपव्ययी ५२. जहाँ पहुँचा न जा सके - अगम्य ५३ . जिसे जीता न जा सके - अजेय ५४. जिसका अंत न हो - अनन्त ५५. जिसका जन्म न हो सके - अजन्मा . ५६. अवसर के अनुसार बदल जाने वाला - अवसरवादी ५७ . जो कानून के विरुद्ध हो - अवैध ५८ .दूसरे के पीछे चलने वाला - अनुचर ५९ . जिसका कोई स्वामी न हो - अनाथ ६० .जिसे क्षमा न किया जा सके - अक्षम्य . ६१. जिसका इलाज न हो सके - असाध्य ६२ . जिसका विश्वास न किया जा सके - अविश्वसनीय ६३. जिस पर अभियोग लगाया गया हो - अभियुक्त ६४. जिसमे शक्ति न हो - अशक्त ६५. जो पहले न पढ़ा हो - अपठित ६६. जिसकी कोई उपमा न हो - अनुपम . ६७ . कम जानने वाला - अल्पज्ञ . ६८ . जो कुछ न करता हो - अकर्मण्य ६९. जो दिखाई न दे - अदृश्य ७० . जिसका मूल्य न आँका जा सके - अमूल्य ७१ . जो नष्ट न होने वाला हो - अविनाशी . ७२ . जो आँखों के सामने न हो - अप्रत्यक्ष ७३ . जिसका पार न पाया जाए - अपार . ७४ . जो परिचित न हो - अपरिचित ७५ . जहाँ जाना संभव न हो - अगम . ७६ . चार मुखों वाला - चतुरानन ७७ . दूसरों के दोष को खोजने वाला - छिद्रान्वेसी ७८ . छात्रों के रहने का स्थान - छात्रवास ७९ . जनता द्वारा चलाया जाने वाला राज - जनतंत्र . ८० . जल में रहने वाला - जलचर . ८१ . जो जन्म से अँधा हो - जन्मांध . ८२ . जीने की इच्छा - जिजीविषा . ८३. वह पहाड़ जिससे आग निकलती हो - ज्वालामुखी . ८४ . जो किसी का पक्ष न ले - तटस्थ ८५ . जिसकी तीन भुजाएँ हो - त्रिभुज . ८६ . तीनों लोकों का स्वामी - त्रिलोकी . ८७ . जो पुत्र गोद लिया हो - दत्तक . ८८. बुरे आचरण वाला - दुराचारी . ८९ . जो दो भाषाएँ जानता हो - दुभाषिया . ९० . जिसकी आयु बड़ी लम्बी हो - दीर्घायु ९१ . प्रतिदिन होने वाला - प्रतिदिन . ९२ . बुरे चरित्र वाला - दुश्चरित्र . ९३. जिसमे दया हो - दयालु . ९४. जो कठिनाई से प्राप्त हो - दुर्लभ . ९५. जहाँ पहुँचना कठिन हो - दुर्गम . ९६ . दर्द से भरा हुआ - दर्दनाक . ९७ . जो धर्म का काम करे - धर्मात्मा . ९८ . जिसका कोई अर्थ न हो - निरर्थक . ९९ . जिसके मन में कोई कपट न हो - निष्कपट . १००. जो अभी - अभी पैदा हुआ हो - नवजात . [1/30, 2:00 PM] Gulamnabi: मुहावरा :- विशेष अर्थ को प्रकट करने वाले वाक्यांश को मुहावरा कहते है। मुहावरा पूर्ण वाक्य नहीं होता, इसीलिए इसका स्वतंत्र रूप से प्रयोग नहीं किया जा सकता । मुहावरा का प्रयोग करना और ठीक -ठीक अर्थ समझना बड़ा ही कठिन है ,यह अभ्यास से ही सीखा जा सकता है । इसीलिए इसका नाम मुहावरा पड़ गया । यहाँ पर कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है। १.अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना - (स्वयं अपनी प्रशंसा करना ) - अच्छे आदमियों को अपने मुहँ मियाँ मिट्ठू बनना शोभा नहीं देता । २.अक्ल का चर -- 1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf Hindi KOER web portal is available on http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:Hindi 2. For Ubuntu 14.04 installation, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Kalpavriksha (It has Hindi interface also) 3. For doubts on Ubuntu and other public software, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions 4. If a teacher wants to join STF, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member 5. Are you using pirated software? Use Sarvajanika Tantramsha, see http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Why_public_software सार्वजनिक संस्थानों के लिए सार्वजनिक सॉफ्टवेयर --- You received this message because you are subscribed to the Google Groups "HindiSTF" group. To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to [email protected]. To post to this group, send an email to [email protected]. Visit this group at https://groups.google.com/group/hindistf. To view this discussion on the web, visit https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CANJf2f9otGO%2B%3DdrZCseate5ok1LsaXgtaB1-wexsSRUd%2BzWR0w%40mail.gmail.com. For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.
