आदर्श नागरिक हमारे समाज के आधार और
शोभा हैं । उनमें अनेक गुण होते हैं । इसलिए उनका
जीवन और आचरण अनुकरणीय होता है । उन पर
सब को गर्व होता है ।
एक समाज, देश या राष्ट्र में सभी प्रकार के
नागरिक होते हैं- बहुत अच्छे अच्छे, सामान्य बुरे
और बहुत बुरे । अच्छे और आदर्श नागरिक देश को
शक्ति-सम्पत्र, समृद्ध, सुखी, शांत और संगठित
बनाते हैं । राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक,
नैतिक सभी दृष्टियों से इन नागरिकों का बड़ा
महत्व होता है ।
जितनी इन आदर्श नागरिकों की संख्या, उतना
ही देश भाग्यशाली । सर्वप्रथम एक आदर्श
नागरिक बड़ा देशभक्त होता है । देशभक्ति का
तात्पर्य है मातृभूमि व देश के लिए अटूट प्रेम,
गहरा लगाव और समर्पण । लेकिन सभी नागरिक
ऐसे नहीं हो सकते, न होते हैं । अनेक नागरिक
राष्ट्रभक्त होने के बजाय देशद्रोही और
धोखेबाज होते हैं ।
वे अपने निजी स्वार्थ के लिए कोई भी नीचा
काम कर सकते हैं । ऐसे लोगे समाज के लिए कलंक
हैं । हमें इन से सदा सावधान रहना चाहिये । ये
लोग इंसान के वेश में शैतान होते हैं ; इसके
विपरीत आदर्श नागरिक देवता स्वरूप और परम
देशभक्त । युद्ध और शांति, दोनों ही स्थितियों
में वे देशहित में लगे रहते हैं ।
देश के लिए, राष्ट्रहित के लिए वे अपने प्राणों
की भी परवाह नहीं करते । गांधी जी, नेहरू,
सुभाष, लाला लाजपतराय, सरदार भगतसिंह
आदि आदर्श नागरिकों के शिरोमणि थे । वे देश
के जिए और देश के लिए मर गये । उनके लिए
राष्ट्रभक्ति से और अधिक मूल्यवान कुछ भी
नहीं था । उन्हीं के कारण आज हम स्वतंत्र हैं ।
एक आदर्श नागरिक स्वेच्छा से अनुशासन का
पालन करता है । वह देश के नियमों-उपनियमों
का पूरी जिम्मेंदारी स निर्वाह करता है । वह
अधिकारियों की कानून और व्यवस्था बनाये
रखने में सहायता करता है । वह कभी कोई ऐसा
काम नहीं करता जो दूसरों के अहित में हो, देश
और समाज को हानि पहुंचाने वाला हो ।
वह कभी करों की चोरी नहीं करता तथा अपनी
सभी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभाता है
। इसके विपरीत बुरे नागरिक करों की चोरी
करते हैं, झूठ बोलते हैं, अधिकारियों के साथ
सहयोग नहीं करते और संकट के समय आगे नहीं आते
।
एक आदर्श नागरिक अपने अधिकारों और
कर्त्तव्यों दोनों के प्रति सचेत होता है । परन्तु
अधिकार से अधिक वह अपने कर्तव्यों के प्रति
अधिक जागरुक होता है । एक आदर्श नागरिक,
गृहस्थी, सरकारी कर्मचारी, व्यवसायी आदि
किसी भी स्थिति में रहते हुए अपने कर्त्तव्यों
का ध्यान रखता है ।
उनका जितना अच्छी तरह से हो सके निर्वाह
करता है । वह कभी अपने निजी और संकीर्ण
स्वार्थ की नहीं सोचता । वह न कभी कानून
को अपने हाथ में लेता और न दूसरों को लेने देता है
। अन्य नागरिक भी उससे प्रेरणा और निर्देश
प्राप्त कर उस जैसा बनने का प्रयास करते हैं ।
एक आदर्श नागरिक चुनाव में भाग लेकर अपने मत
का उचित प्रयोग करता है । वह निडर और
पक्षपात-रहित होकर अपना मत उचित व्यक्ति
के पक्ष में डालता है । वह अपने मत का मूल्य
भलि-भांति समझता है । उसका प्रत्येक कार्य
राष्ट्रहित और समाज कल्याण की भावना से
प्रेरित होता है । वह दूसरों के साथ सहयोग
करता है जिससे कि समाज और अच्छा, संस्कृत,
समृद्ध और सुखी बन सके ।
परहित में ही वह अपना हित देखता है । एक
आदर्श नागरिक सहनशील, आत्म-संयमी, सत्य
बालन वाला, परिश्रमी और स्वावलम्बी होता
है । वह किसी पर भार नहीं होता । अपने पैरों पर
खड़ा रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता
है और देश की समृद्धि में सहयोग देता है ।
अन्याय, हिंसा, बेईमानी, धोखाधड़ी,
भ्रष्टाचार आदि का वह कड़ा विरोध करता है ।
वह सच्चे अर्थों में नैतिक और धार्मिक भी होता
है और दूसरे सभी धर्म और संप्रदायों का आदर
काता है । वह दूसरे संप्रदायों के लोगों के उत्सवों
आदि में उत्साह से भाग लेता है ।
वह अनेक साथ पूरे भाई-चारे और सहयोग के साथ
रहता है । देश के इतिहास, परम्परा, रीति-
रिवाज, सांस्कृतिक धरोहर आदि में उसकी पूरी
निष्ठा होती है । वह इनमें बड़े गौरव का अनुभव
करते हुए उनका संरक्षण करता है, वृद्धि में सहयोग
करता है ।

-- 
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
Hindi KOER web portal is available on 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:Hindi

2. For Ubuntu 14.04 installation,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Kalpavriksha   (It has Hindi 
interface also)

3. For doubts on Ubuntu and other public software,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions

4. If a teacher wants to join STF,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member

5. Are you using pirated software? Use Sarvajanika Tantramsha, see 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Why_public_software 
सार्वजनिक संस्थानों के लिए सार्वजनिक सॉफ्टवेयर
--- 
You received this message because you are subscribed to the Google Groups 
"HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email 
to [email protected].
To post to this group, send an email to [email protected].
Visit this group at https://groups.google.com/group/hindistf.
To view this discussion on the web, visit 
https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAOWNnMHii-4d31QXmJgDL%2BaNAp_y7_SejQ-cdUJTsMEZmbrenw%40mail.gmail.com.
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

Reply via email to