मेरा प्रिय खेल - फुटबॉल

खेल बच्चों को बहुत पसंद है . हमारे विद्यालय में अनेक खेल खेले जाते हैं . इन
खेलों में फुटबॉल एवं क्रिकेट अपना प्रमुख स्थान रखते हैं . खेल हमारे जीवन
में बहुत ही उपयोगी हैं . हमारी कक्षा के अधिकाँश विद्यार्थी क्रिकेट खेलते
हैं ,परन्तु मुझे तो फुटबॉल का खेल बहुत पसंद है . यह खेल बहुत ही जनप्रिय है
. इस खेल में प्रारंभ से अंत तक उत्साह बना रहता है . देखने वालों के लिए भी
पूरे खेल में उत्सुकता बनी रहती है .
वर्णन :

फुटबॉल का खेल खुले मैदान में खेला जाता है . इस खेल के लिए १०० से १५० गज
लम्बे तथा ६० गज से गज तक चौड़े मैदान की अवश्यकता होती है . मैदान के दोनों
किनारों पर गोल पोस्ट होता है . यह खेल दो दलों के बीच में खेला जाता है . खेल
में दोनों ओर ९-९ या ११ -११ खिलाड़ी होते हैं . इस खेल के निर्णायक को हम रेफरी
कहते हैं . यह खेल प्रायः १ -३० घंटे तक होता है . यह खेल होते ही दोनों दल एक
दूसरे पर आक्रमण करते हैं और विजय पाने के लिए गोल करना चाहते हैं . रेफ्री का
निर्णय दोनों दल मानने के लिए बाध्य होता है . इस खेल में खेलने वाले एवं
दर्शक गन दोनों को बहुत आनंद आता है . खेल की जिम्मेदारी सभी खिलाड़ी पर होती
है .यह खेल सहयोग से खेला जाता है . यह खेल उस समय बहुत ही रोमांचक हो जाता है
जब कि कोई दल गेंद लेकर विपक्षी दल के गोल के पास पहुँच जाता है . दर्शकगण इस
रोमांचक दृश्य को देखकर आनंद पाते है .
लाभ :

फुटबॉल खेल खेलने से शरीर के सभी अंगों का विकास होता है . शरीर में फुर्ती
आती है . सहयोग एवं अनुशासन की भावना का विकास होता है . कोलकाता में यह खेल
बहुत ही प्रसिद्ध है .

उपसंहार :

खेल आनंद के लिए खेला जाता है . आजकल खेलों में भी गुटबंदी चल रही है . यह ठीक
नहीं है . हमें खेलों को स्वास्थ्य लाभ ,अनुशासन एवं सहयोग की भावना को लेकर
खेलना चाहिए .फुटबॉल एक अंतर्राष्ट्रीय खेल है . इस खेल से उच्च भावना का
विकास होता है . सरकार को भी इस खेल के विकास में अपनी दिलचस्पी दिखानी चाहिए
.

-- 
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
Hindi KOER web portal is available on 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:Hindi

2. For Ubuntu 14.04 installation,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Kalpavriksha   (It has Hindi 
interface also)

3. For doubts on Ubuntu and other public software,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions

4. If a teacher wants to join STF,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member

5. Are you using pirated software? Use Sarvajanika Tantramsha, see 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Why_public_software 
सार्वजनिक संस्थानों के लिए सार्वजनिक सॉफ्टवेयर
--- 
You received this message because you are subscribed to the Google Groups 
"HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email 
to [email protected].
To post to this group, send an email to [email protected].
Visit this group at https://groups.google.com/group/hindistf.
To view this discussion on the web, visit 
https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAOWNnMETjgjiWbJ6_DFy-%3DCqsMJHbkYUKfWWZEm2OA7pdAoOrQ%40mail.gmail.com.
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

Reply via email to