भाषा में कई शब्दों के स्थान पर एक शब्द बोल कर हम भाषा को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाते है। जैसे - राम बहुत सुन्दर कहानी लिखता है। अनेक शब्दों के स्थान पर हम एक ही शब्द 'कहानीकार' का प्रयोग कर सकते है । इसी प्रकार ,अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते है। यहां पर अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के कुछ उदाहरण दिए जा रहे है : -
१.जो दिखाई न दे - अदृश्य २.जिसका जन्म न हो - अजन्मा ३.जिसका कोई शत्रु न हो - अजातशत्रु ४.जो बूढ़ा न हो - अजर ५.जो कभी न मरे - अमर ६.जो पढ़ा -लिखा न हो - अपढ़ ,अनपढ़ ७.जिसके कोई संतान न हो - निसंतान ८.जो उदार न हो - अनुदार ९. जिसमे धैर्य न हो - अधीर १०.जिसमे सहन शक्ति हो - सहिष्णु ११.जिसके समान दूसरा न हो - अनुपम १२.जिस पर विश्वास न किया जा सके - अविश्वनीय १३.जिसकी थाह न हो - अथाह १४.दूर की सोचने वाला - दूरदर्शी १५.जो दूसरों पर अत्याचार करें - अत्याचारी १६.जिसके पास कुछ भी न हो - अकिंचन १७.दुसरे देश से अपने देश में समान आना - आयात १८.अपने देश से दुसरे देश में समान जाना - निर्यात १९.जो कभी नष्ट न हो - अनश्वर २०.जिसे कोई जीत न सके - अजेय २१.अपनी हत्या स्वयं करना - आत्महत्या २२.जिसे दंड का भय न हो - उदंड २३.जिस भूमि पर कुछ न उग सके - ऊसर २४.जनता में प्रचलित सुनी -सुनाई बात - किंवदंती २५.जो उच्च कुल में उत्पन्न हुआ हो - कुलीन २६.जिसकी सब जगह बदनामी -कुख्यात २७.जो क्षमा के योग्य हो - क्षम्य २८.शीघ्र नष्ट होने वाला - क्षणभंगुर २९.कुछ दिनों तक बने रहना वाला - टिकाऊ ३०.पति-पत्नी का जोड़ा - दम्पति ३१.जो कम बोलता हो -मितभाषी ३२.जो अधिक बोलता हो - वाचाल ३३.जिसका पति जीवित हो - सधवा ३४.जिसमे रस हो - सरस ३५.जिसमे रस न हो - नीरस ३६.भलाई चाहने वाला - हितैषी ३७.दूसरों की बातों में दखल देना - हस्तक्षेप ३८.दिल से होने वाला - हार्दिक ३९.जिसमे दया न हो - निर्दय ४०.जो सब जगह व्याप्त हो -सर्वव्यापक ४१.जानने की इच्छा रखने वाला - जिज्ञासु ४२.सप्ताह में एक बार होने वाला - साप्ताहिक ४३.साहित्य से सम्बन्ध रखने वाला - साहित्यिक ४४.मांस खाने वाला - मांसाहारी ४५.जिसके आने की तिथि न हो - अतिथि ४६.जिसके ह्रदय में दया हो - दयावान ४७.जो चित्र बनाता हो - चित्रकार ४८.विद्या की चाह रखने वाला - विद्यार्थी ४९.हमेशा सत्य बोलने वाला - सत्यवादी ५०.जो देखने योग्य हो - दर्शनीय -- 1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf Hindi KOER web portal is available on http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:Hindi 2. For Ubuntu 14.04 installation, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Kalpavriksha (It has Hindi interface also) 3. For doubts on Ubuntu and other public software, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions 4. If a teacher wants to join STF, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member 5. Are you using pirated software? Use Sarvajanika Tantramsha, see http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Why_public_software सार्वजनिक संस्थानों के लिए सार्वजनिक सॉफ्टवेयर --- You received this message because you are subscribed to the Google Groups "HindiSTF" group. To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to [email protected]. To post to this group, send an email to [email protected]. Visit this group at https://groups.google.com/group/hindistf. To view this discussion on the web, visit https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAL%3DVt%2BDMLQaAgJNArgUYg2%2BcEqb66sc1JiZ4D36OLn9TqkV2ew%40mail.gmail.com. For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.
