good information sir.

On 10/15/16, Shreenivas Naik <shreenivasnaik.hindi.vo...@gmail.com> wrote:
> वाल्मीकि प्राचीन भारतीय महर्षि हैं। ये आदिकवि के रुप में प्रसिद्ध हैं।
> उन्होने संस्कृत मे रामायण की रचना की। उनके द्वारा रची रामायण वाल्मीकि
> रामायण कहलाई। रामायण एकमहाकाव्य है जो कि श्रीराम के जीवन के माध्यम से हमें
> जीवन के सत्य से, कर्तव्य से, परिचित करवाता है।
>
> वाल्मीकि को प्राचीन वैदिक काल के महान ऋषियों कि श्रेणी में प्रमुख स्थान
> प्राप्त है। वह संस्कृत भाषा के आदि कवि और आदि काव्य 'रामायण' के रचयिता के
> रूप में प्रसिद्ध हैं।
>
> वाल्मीकि का जन्म नागा प्रजाति में हुआ था। महर्षि बनने के पहले
> वाल्मीकि रत्नाकर के नाम से जाने जाते थे। वे परिवार के पालन-पोषण हेतु
> दस्युकर्म करते थे। एक बार उन्हें निर्जन वन में नारद मुनि मिले। जब रत्नाकर
> ने उन्हें लूटना चाहा, तो उन्होंने रत्नाकर से पूछा कि यह कार्य किसलिए करते
> हो, रत्नाकर ने जवाब दिया परिवार को पालने के लिये। नारद ने प्रश्न किया कि
> क्या इस कार्य के फलस्वरुप जो पाप तुम्हें होगा उसका दण्ड भुगतने में तुम्हारे
> परिवार वाले तुम्हारा साथ देंगे। रत्नाकर ने जवाब दिया पता नहीं, नारदमुनि ने
> कहा कि जाओ उनसे पूछ आओ। तब रत्नाकर ने नारद ऋषि को पेड़ से बाँध दिया तथा घर
> जाकर पत्नी तथा अन्य परिवार वालों से पूछा कि क्या दस्युकर्म के फलस्वरुप होने
> वाले पाप के दण्ड में तुम मेरा साथ दोगे तो सबने मना कर दिया। तब रत्नाकर
> नारदमुनि के पास लौटे तथा उन्हें यह बात बतायी। इस पर नारदमुनि ने कहा कि हे
> रत्नाकर यदि तुम्हारे घरवाले इसके पाप में तुम्हारे भागीदार नहीं बनना चाहते
> तो फिर क्यों उनके लिये यह पाप करते हो। यह सुनकर रत्नाकर को दस्युकर्म से
> उन्हें विरक्ति हो गई तथा उन्होंने नारदमुनि से उद्धार का उपाय पूछा। नारदमुनि
> ने उन्हें राम-राम जपने का निर्देश दिया।
>
> रत्नाकर वन में एकान्त स्थान पर बैठकर राम-राम जपने लगे लेकिन अज्ञानतावश
> राम-राम की जगह मरा-मरा जपने लगे। कई वर्षों तक कठोर तप के बाद उनके पूरे शरीर
> पर चींटियों ने बाँबी बना ली जिस कारण उनका नाम वाल्मीकि पड़ा। कठोर तप से
> प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने इन्हें ज्ञान प्रदान किया तथा रामायण की रचना करने
> की आज्ञा दी। ब्रह्मा जी की कृपा से इन्हें समय से पूर्व ही रामायण की सभी
> घटनाओं का ज्ञान हो गया तथा उन्होंने रामायण की रचना की। कालान्तर में वे महान
> ऋषि बने।
>
> हालकि वाल्मीकि ने रामायण मे स्वयं कहा है कि :
>
> प्रेचेतसोऽहं दशमः पुत्रो राघवनंदन। मनसा कर्मणा वाचा भूतपूर्वं न किल्विषम्।।
>
> हे राम मै प्रचेता मुनि का दसवा पुत्र हू और राम मैंने अपने जीवन में कभी भी
> पापाचार कार्य नहीं किया है।
>
> जिससे कि रत्नाकर की कहानी मिथ्या ही प्रतीत होती है क्योकि ऐसा ऋषि जिसके
> पिता स्वयं एक मुनि हो तो भला वह डाकू कैसे बन सकता है और वह स्वयं राम के
> सामने सीता जी की पवित्रता के बारे मे रामायण जैसी रचना मे अपना परिचय देता है
> तो वह गलत प्रतीत नहीं होता।
>
> आदिकवि शब्द 'आदि' और 'कवि' के मेल से बना है। 'आदि' का अर्थ होता है 'प्रथम'
> और 'कवि' का अर्थ होता है 'काव्य का रचयिता'। वाल्मीकि ऋषि ने संस्कृत के
> प्रथम महाकाव्य की रचना की थी जो रामायण के नाम से प्रसिद्ध है। प्रथम संस्कृत
> महाकाव्य की रचना करने के कारण वाल्मीकि आदिकवि कहलाये।
>
> आदि कवि वाल्मीकि
>
> एक बार महर्षि वाल्मीकि एक क्रौंच पक्षी के जोड़े को निहार रहे थे। वह जोड़ा
> प्रेमालाप में लीन था, तभी उन्होंने देखा कि एक बहेलिये ने कामरत क्रौंच
> (सारस) पक्षी के जोड़े में से नर पक्षी का वध कर दिया और मादा पक्षी विलाप
> करने लगी। उसके इस विलाप को सुन कर महर्षि की करुणा जाग उठी और द्रवित अवस्था
> में उनके मुख से स्वतः ही यह श्लोक फूट पड़ाः
>
> मा निषाद प्रतिष्ठां त्वमगमः शाश्वतीः समाः।
>
> यत्क्रौंचमिथुनादेकम् अवधीः काममोहितम्॥'
>
> ((निषाद)अरे बहेलिये, (यत्क्रौंचमिथुनादेकम् अवधीः काममोहितम्) तूने काममोहित
> मैथुनरत क्रौंच पक्षी को मारा है। जा तुझे कभी भी प्रतिष्ठा की प्राप्ति नहीं
> (मा प्रतिष्ठा त्वगमः) हो पायेगी)
>
> ज्ञान प्राप्ति के बाद उन्होंने प्रसिद्ध महाकाव्य "रामायण" (जिसे कि
> "वाल्मीकि रामायण" के नाम से भी जाना जाता है) की रचना की और "आदिकवि
> वाल्मीकि" के नाम से अमर हो गये।
>
> अपने महाकाव्य "रामायण" में अनेक घटनाओं के घटने के समय सूर्य, चंद्र तथा
> अन्य नक्षत्र की स्थितियों का वर्णन किया है। इससे ज्ञात होता है कि
> वे ज्योतिष विद्या एवं खगोलविद्या के भी प्रकाण्ड पण्डित थे।
>
> अपने वनवास काल के मध्य "राम" वाल्मीकि ऋषि के आश्रम में भी गये थे।
>
> देखत बन सर सैल सुहाए। बालमीक आश्रम प्रभु आए॥
>
> तथा जब "राम" ने अपनी पत्नी सीता का परित्याग कर दिया तब वाल्मीकि ने ही सीता
> को प्रश्रय दिया था।
>
> उपरोक्त उद्धरणों से सिद्ध है कि वाल्मीकि "राम" के समकालीन थे तथा उनके जीवन
> में घटित प्रत्येक घटनाओं का पूर्णरूपेण ज्ञान वाल्मीकि ऋषि को था। उन्हें
> "राम" का चरित्र को इतना महान समझा कि उनके चरित्र को आधार मान कर अपने
> महाकाव्य "रामायण" की रचना की।
>
> जीवन परिचय
>
> हिंदुओं के प्रसिद्ध महाकाव्य वाल्मीकि रामायण, जिसे कि आदि रामायण भी कहा
> जाता है और जिसमें भगवान श्रीरामचन्द्र के निर्मल एवं कल्याणकारी चरित्र का
> वर्णन है, के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के विषय में अनेक प्रकार की भ्रांतियाँ
> प्रचलित है जिसके अनुसार उन्हें निम्नवर्ग का बताया जाता है जबकि वास्तविकता
> इसके विरुद्ध है। ऐसा प्रतीत होता है कि हिंदुओं के द्वारा हिंदू संस्कृति को
> भुला दिये जाने के कारण ही इस प्रकार की भ्रांतियाँ फैली हैं। वाल्मीकि रामायण
> में स्वयं वाल्मीकि ने श्लोक संख्या ७/९३/१६, ७/९६/१८ और ७/१११/११ में लिखा है
> कि वे प्रचेता के पुत्र हैं। मनुस्मृति में प्रचेता
> को वशिष्ठ, नारद, पुलस्त्य आदि का भाई बताया गया है। बताया जाता है कि प्रचेता
> का एक नामवरुण भी है और वरुण ब्रह्माजी के पुत्र थे। यह भी माना जाता है कि
> वाल्मीकि वरुण अर्थात् प्रचेता के 10वें पुत्र थे और उन दिनों के प्रचलन के
> अनुसार उनके भी दो नाम 'अग्निशर्मा' एवं 'रत्नाकर' थे।
>
> प्रेचेतसोऽहं दशमः पुत्रो राघवनंदन। मनसा कर्मणा वाचा भूतपूर्वं न किल्विषम्।।
> भगवान् वाल्मीकि जी ने रामायण में राम को सम्बोधित करते हुए लिखा है कि हे,
> राम मैंने अपने जीवन में कभी भी पापाचार कार्य नहीं किया है।
>
> भगवान वाल्मीकि के पिता का नाम वरुण और मां का नाम चार्षणी था। वह अपने
> माता-पिता के दसवें पुत्र थे। उनके भाई ज्योतिषाचार्य भृगु ऋषि थे। महर्षि
> कश्यप और अदिति के नौवीं संतान थे पिता वरुण। वरुण का एक नाम प्रचेता भी है,
> इसलिए वाल्मीकि प्राचेतस नाम से भी विख्यात हैं।
>
> मत्स्य पुराण में भगवान वाल्मीकि को भार्गवसप्तम् नाम से स्मरण किया जाता है,
> तथा भागवत में उन्हें महायोगी कहा गया है। सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह
> द्वारा रचित दशमग्रन्थ में वाल्मीकि को ब्रह्मा का प्रथम अवतार कहा गया है।
>
> परम्परा में महर्षि वाल्मीकि को कुलपति कहा गया है। कुलपति उस आश्रम प्रमुख को
> कहा जाता था जिनके आश्रम में शिष्यों के आवास, भोजन, वस्त्र, शिक्षा आदि का
> प्रबंध होता था। वाल्मीकि का आश्रम गंगा नदी के निकट बहने वाली तमसा नदी के
> किनारे पर स्थित था।
>
> वाल्मीकि का नाम वाल्मीकि कैसे पड़ा इसकी एक रोचक कथा है। वाल्मीकि ने पूरी
> तरह़ भगवान से लौ लगाई और ईश्वर में तल्लीन रहने लगे। एक बार जब वह घोर तपस्या
> में लीन थे, उनके समाधिस्थ शरीर पर दीमकों ने अपनी बाम्बियां बना लीं। दीमकों
> की बाम्बियों को संस्कृत में वाल्मीक कहा जाता है। लेकिन वाल्मीकि को इसका
> आभास तक नहीं हुआ और वह तपस्या में मगन रहे और उसी अवस्था में आत्मज्ञानी हो
> गए। आखिरकार, आकाशवाणी हुई, ‘तुमने ईश्वर के दर्शन कर लिए हैं। तुम्हें तो
> इसका ज्ञान तक नहीं है कि दीमकों ने तुम्हारी देह पर अपनी बाम्बियां बना ली
> हैं। तुम्हारी तपस्या पूर्ण हुई। अब से तुम्हें संसार में वाल्मीकि के नाम से
> जाना जाएगा।
>
> भगवान वाल्मीकि के जीवन में दो महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं जिन्होंने न केवल उनके
> अन्तर्मन को हिला कर रख दिया बल्कि ये रामायण के आविर्भाव और रामायण के अंतिम
> काण्ड उत्तरण्ड की आधारशिला बनीं।
>
> पहली घटना इस प्रकार है। एक बार सुबह के स्नान के लिए वाल्मीकि तमसा नदी की ओर
> जा रहे थे, साथ में उनके प्रमुख शिष्य भरद्वाज भी थे। उन्होंने नदी के किनारे
> कामरत क्रौन्च (सारस ) पक्षी का एक जोड़ा देखा। तभी वहां एक शिकारी आया और
> कामक्रीड़ारत जोड़े में से नर पक्षी को बाण से मार गिराया। अकस्मात हुए इस
> हादसे से अकेली पड़ गई मादा विछोह न सह सकी और भूमि पर पड़े अपने नर के चारों
> तरफ घूम-घूम कर विलाप करने और अंततः अपने प्राण त्याग दिए। इस हृदयविदारक
> दृश्य को देख कर अभिभूत वाल्मीकि के मुख से यह श्लोक उच्चारित हुआ:-
>
>                    मा निषाद प्रतिष्ठां त्वमगमाः शाश्वतीः सभाः।
>
>                    यत्क्रौन्चमिथुनादेकमवधी     काममोहितम्।।
>
>                                             (वा. रामा. बालकाण्ड, संर्ग 2
> श्लोक 15)
>
> इसका अर्थ है, निषाद (व्याध या शिकारी) को मानो श्राप देते हुए वाल्मीकि ने
> कहा, ‘अरे! ओ शिकारी, तूने काममोहित क्रौन्च जोड़े में से एक को मार डाला, जा
> तुझे कभी चैन नहीं मिलेगा।’ इसी श्लोक के गर्भ से रामायण महाकाव्य की रचना
> निकली। हुआ यह कि वाल्मीकि उद्वेग में उक्त श्लोक तो बोल गए, लेकिन वैदिक
> मंत्रों को सुनने तथा बोलने के अभ्यस्त वह सोचने लगे कि उनके मुंह से यह क्या
> निकल गया? उन्होंने अपने शिष्य भरद्वाज से कहा, ‘मेरे शोकाकुल हृदय से जो सहसा
> शब्दों में अभिव्यक्त हुआ है, उसमें चार चरण हैं, हर चरण में अक्षर बराबर
> संख्या में हैं और उनमें मानो मंत्र की लय गूंज रही है। अर्थात् इसे गाया जा
> सकता है।
>
> लेकिन, भरद्वाज से अपनी बात कहने के बाद भी वाल्मीकि का मनोमंथन चलता रहा और
> वह उसी में तल्लीन थे कि ब्रह्मा जी उनके पास आए और उनसे कहा, यह अनुष्टप छंद
> में श्लोक है और उनसे अनुरोध किया वह इसी छंद में राम-कथा लिखें।
>
> भगवान् वाल्मीकि जी त्रेता युग के तिर्कालदर्शी ऋषि थे और अपने अन्तःचक्षुओं
> तथा बाह्य चक्षुओं से राम के वनगमन से रावण का वध कर सीता को साथ ले अयोध्या
> वापस आने तक लीला देख चुके थे। फलस्वरूप उन्होंने रामायण रची और उसके माध्यम
> से संस्कृति, मर्यादा व जीवनपद्धति को गढ़ा। और, इस तरह भगवान वाल्मीकि पहले
> आदि कवि भी बने।
>
> भगवान वाल्मीकि के जीवन में दूसरी महत्वपूर्ण घटना तब घटी जब लोकनिन्दा के डर
> से राम ने गर्भवती सीता को त्याग दिया और राम के आदेश पर लक्ष्मण उन्हें तमसा
> नदी के किनारे छोड़ आए। नदी के किनारे असहाय बैठी सीता का रोना रुक ही नहीं
> रहा था। उनकी इस हालत की सूचना मुनि-कुमारों के ज़रिए वाल्मीकि तक पहुंची। वह
> स्वयं तट पर पहुंचे और विकल-बेहाल सीता को देखा। वह अपने दिव्य चक्षुओं से
> पूरी घटना को जान चुके थे। उनका पितृत्व जागा और उन्होंने वात्सल्य से सीता के
> सिर पर हाथ फेरा और आश्वासन दिया कि वह पुत्रीवत् उनके आश्रम में आकर रहें।
> सीता चुपचाप उनके साथ चल कर आश्रम पहुंची और रहने लगीं। समय आने पर सीता ने दो
> पु़त्रों लव और कुश को जन्म दिया। इन पुत्रों की शिक्षा-दीक्षा सम्भाली
> वाल्मीकि ने और उन्हें न केवल शस्त्र और शास्त्र विद्याओं में निपुण बनाया,
> बल्कि राम-रावण युद्ध और बाद में सीता के साथ अयोध्या वापसी, सीता के वनवास और
> सीता के पुत्रों के जन्म तक पूरी रामायण कंठस्थ करा दी। यही नहीं सीता के
> आश्रम आगमन के बाद उन्होंने रामायण को आगे लिखना भी शुरू कर दिया और इस खण्ड
> को नाम दिया उत्तरकाण्ड।
>
> जब राम ने राजसूय यज्ञ शुरू किया तो यज्ञ का घोड़ा वाल्मीकि के आश्रम स्थल से
> भी गुज़रा। जिस घोड़े को तब तक कोई राजा नहीं रोक सका था, उसे लव-कुश ने रोका
> और उसके साथ चल रहे लक्ष्मण तथा हनुमान भी उनसे मुकाबला नहीं कर सके। वापस
> होकर लक्ष्मण और हनुमान ने इन दो ऋषि वेशधारी कुमारों के साहस की कथा राम को
> सुनाई। जिज्ञासा वश राम ने उन्हें अपने दरबार में बुलाया और परिचय पूछा।
> वाल्मीकि के साथ दरबार में पहुंचे लव-कुश ने, वाल्मीकि के आदेश को मानते हुए,
> अपना परिचय उनके (वाल्मीकि के) शिष्यों के रूप दिया और सीता के परित्याग तक
> पूरी राम कथा उन्हें गाकर सुनाई। स्वयं वाल्मीकि ने सीता की शुचिता (पवित्रता)
> की घोषणा की और राम से कहा कि उन्होंने हज़ारों वर्ष तक गहन तपस्या की है और
> यदि मिथिलेशकुमारी सीता में कोई भी दोष हो उन्हें उस तपस्या का फल न मिले।
>
> इसके बाद राम ने सीता से लौट आने व राजमहल में रहने की प्रार्थना की। लेकिन
> सीता ने विकल होकर धरती माता से उनकी गोद में पनाह देने की गुहार लगाई और
> उसमें समा गईं।
>
> --
> 1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
> Hindi KOER web portal is available on
> http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:Hindi
>
> 2. For Ubuntu 14.04 installation,    visit
> http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Kalpavriksha   (It has
> Hindi interface also)
>
> 3. For doubts on Ubuntu and other public software,    visit
> http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions
>
> 4. If a teacher wants to join STF,    visit
> http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member
>
> 5. Are you using pirated software? Use Sarvajanika Tantramsha, see
> http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Why_public_software
> सार्वजनिक संस्थानों के लिए सार्वजनिक सॉफ्टवेयर
> ---
> You received this message because you are subscribed to the Google Groups
> "HindiSTF" group.
> To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an
> email to hindistf+unsubscr...@googlegroups.com.
> To post to this group, send an email to hindistf@googlegroups.com.
> Visit this group at https://groups.google.com/group/hindistf.
> To view this discussion on the web, visit
> https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAOWNnMHeB%3Dh9-crPGSg2JKWCFmBKaN66CAYDfPVzU%3DTfXX2VeQ%40mail.gmail.com.
> For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.
>

-- 
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
Hindi KOER web portal is available on 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:Hindi

2. For Ubuntu 14.04 installation,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Kalpavriksha   (It has Hindi 
interface also)

3. For doubts on Ubuntu and other public software,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions

4. If a teacher wants to join STF,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member

5. Are you using pirated software? Use Sarvajanika Tantramsha, see 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Why_public_software 
सार्वजनिक संस्थानों के लिए सार्वजनिक सॉफ्टवेयर
--- 
You received this message because you are subscribed to the Google Groups 
"HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email 
to hindistf+unsubscr...@googlegroups.com.
To post to this group, send an email to hindistf@googlegroups.com.
Visit this group at https://groups.google.com/group/hindistf.
To view this discussion on the web, visit 
https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAMo8ddC%2BKTkGchqtZMMgzJP%3Dr8UPfJb%2BGsS6BsCOdAbsUjk1%3Dg%40mail.gmail.com.
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

Reply via email to