१९६५ का भारत-पाक युद्ध उन मुठभेड़ों का नाम है जो
दोनों देशों के बीच अप्रैल १९६५ से सितम्बर १९६५ के बीच हुई
थी। इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू और कश्मीर राज्य पर
अधिकार के लिये बँटवारे के समय से ही विवाद चल रहा है।
१९४७ में भारत-पाकिस्तान के बीच प्रथम युद्ध भी कश्मीर के
लिये ही हुआ था। इस लड़ाई की शुरूआत पाकिस्तान ने अपने
सैनिकों को घुसपैठियों के रूप मे भेज कर इस उम्मीद मे की थी
कि कश्मीर की जनता भारत के खिलाफ विद्रोह कर देगी
। इस अभियान का नाम पाकिस्तान ने युद्धभियान
जिब्राल्टर रखा था। पांच महीने तक चलने वाले इस युद्ध मे
दोनों पक्षों के हजारों लोग मारे गये। इस युद्ध का अंत संयुक्त
राष्ट्र के द्वारा युद्ध विराम की घोषणा के साथ हुआ और
ताशकंद मे दोनों पक्षों मे समझौता हुआ।
इस लड़ाई का अधिकांश हिस्सा दोनों पक्षों की थल सेना
ने लड़ा। कारगिल युद्ध के पहले कश्मीर के विषय मे कभी इतना
बड़ा सैनिक जमावड़ा नही हुआ था। युद्ध मे पैदल और बख्तरबंद
टुकड़ियों ने वायुसेना की मदद से अनेक अभियानों मे हिस्सा
लिया | दोनो पक्षो के बीच हुए अनेक युद्धों की तरह इस युद्ध
की अनेक जानकारियां दोनों पक्षों ने सार्वजनिक नहीं
की।
युद्ध के पूर्व तनाव का बढना
भारत और पाकिस्तान के १९४७ मे हुए बटवारे के समय से ही
भारत और पाकिस्तान के बीच कई मुद्दो पर तनातनी चल
रही थी हालांकि जम्मू और कश्मीर का मुद्दा इसमे सबसे
बड़ा था पर अन्य सीमा विवाद भी थे इनमे सबसे प्रमुख कच्छ
का रण , जो कि एक बंजर इलाका है, के बटवारे पर था। २०
मार्च १९६५ मे पाकिस्तान के द्वारा जानबूझ कर कच्छ
के रण में झडपें शुरू कर दी गयी। शुरू मे इनमे केवल सीमा सुरक्षा
बल ही शामिल थे पर बाद मे दोनो देशों की सेना भी युद्ध मे
शामिल हो गयी  १ जून १९६५ मे ब्रिटिश प्रधानमंत्री
हैरोल्ड विल्सन ने दोनो पक्षो के बीच लड़ाई रुकवा कर इस
विवाद को हल करने के लिये एक निष्पक्ष मध्यस्थ न्यायालय
की स्थापना कर दी। इस न्यायालय ने (जिसका निर्णय तो
बाद मे १९६८ मे आया पर रुख पहले ही स्पष्ट हो चुका था)
कच्छ के रन की करीब ९०० वर्ग किलोमीटर जगह
पाकिस्तान को दे दी। हालांकि पाकिस्तान का दावा
३५०० वर्ग किलोमीटर पर था। ।
कच्छ के रन मे मिली सफलता से उत्साहित पाकिस्तान के
राजनेताओं खासकर तत्कालीन विदेशमंत्री ज़ुल्फिकार
अली भुट्टो ने राष्ट्र्पति और सेनाध्यक्ष जनरल अयूब खान पर
दबाव डाला कि वे कश्मीर पर हमले का आदेश दे। भारत उस
समय चीन  से युद्ध हार चुका था और उनका मानना था
कि भारत उस समय युद्ध करने की स्थिति मे नही था। इसके
अलावा भुट्टो और उनके विचार से सहमत अन्य जनरलो
याह्या खान और टिक्का खान का यह भी मानना था कि
कश्मीर की जनता भारत से आजाद होकर पाकिस्तान से
विलय की इच्छुक है और सैनिको को घुसपैठियों के वेश मे भेजने
पर उनके समर्थन मे विद्रोह कर देगी। आखिर जनरल अयूब खान
दबाव मे आ गये और उन्होने गुप्त सैनिक अभियान ऑपरेशन
जिब्राल्टर का आदेश दे दिया। इस अभियान का मुख्य
उद्देश्य कश्मीर की जनता मे विद्रोह भड़काना और भारतीय
संचारतंत्र एवं परिवहन व्यवस्था को नुकसान पहुचाना था।
पाकिस्तान के घुसपैठियों को जल्दी ही पहचान लिया
गया और विद्रोह करने के बजाय जनता ने उनकी सूचना
भारतीय सैनिकों को दे दी और यह अभियान पूर्णतः विफल
हो गया।
यु्द्ध
५ अगस्त १९६५ को २६००० से ३०००० के बीच पाकिस्तानी
सैनिकों ने कश्मीर की स्थानीय आबादी की वेषभूषा मे
नियंत्रण रेखा को पार कर भारतीय कश्मीर में प्रवेश कर
लिया। भारतीय सेना ने स्थानीय आबादी से इसकी सूचना
पाकर १५ अगस्त को नियंत्रण रेखा को पार किया।
शुरुआत मे भारतीय सेना को अच्छी सफलता मिली। उसने
तोपखाने की मदद से तीन महत्वपूर्ण पहाड़ी ठिकानो पर
कब्जा जमा लिया। पाकिस्तान ने टिथवाल, उरी और पुंछ
क्षेत्रो मे महत्वपूर्ण बढत कर ली पर १८ अगस्त को
पाकिस्तानी अभियान की ताकत मे काफी कमी आ गयी
थी। भारतीय अतिरिक्त टुकड़िया लाने मे सफल हो गये और
भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर मे ८ किलोमीटर
अंदर घुस कर हाजी पीर दर्रे पर कब्जा कर लिया। इस कब्जे से
पाकिस्तान सकते मे आ गया। अभियान जिब्राल्टर के
घुसपैठिये सनिकों का रास्ता भारतीयों के कब्जे मे आ गया
था और अभियान विफल हो गया। यही नहीं, पाकिस्तान
की कमान को लगने लगा कि पाकिस्तानी कश्मीर का
महत्वपूर्ण शहर मुजफ्फराबाद अब भारतीयो के कब्जे मे जाने
ही वाला है| मुजफ्फराबाद पर दबाव कम करने के लिये
पाकिस्तान ने एक नया अभियान ऑपरेशन ग्रैंड स्लैम शुरू
किया।
१ सितम्बर १९६५ को पाकिस्तान ने ग्रैंड स्लैम नामक एक
अभियान के तहत सामरिक द्रुष्टी से महत्वपूर्ण शहर अखनूर
जम्मू और कश्मीरपर कब्जे के लिये आक्रमण कर दिया। इस
अभियान का उद्देश्य कश्मीर घाटी का शेष भारत से संपर्क
तोड था ताकि उसकी रसद और संचार वय्वस्था भंग कर दी
जाय। पाकिस्तान के इस आक्रमण के लिये भारत तैयार नही
था और पाकिस्तान को भारी संख्या मे सैनिको और बेहतर
किस्म के टैंको का लाभ मिल रहा था। शुरूवात मे भारत को
भारी क्षती उठानी पड़ी इस पर भारतीय सेना ने हवाई हमले
का उपयोग किया इसके जवाब मे पाकिस्तान ने पंजाब और
श्रीनगर के हवाई ठिकानो पर हमला कर दिया। युद्ध के इस
चरण मे पाकिस्तान अत्यधिक बेहतर स्थिती मे था और इस
अप्रत्याशित हमले से भारतीय खेमे मे घबराहट फैल गयी थी।
अखनूर के पाकिस्तानी सेना के हाथ मे जाने से भारत के लिये
कश्मीर घाटी मे हार का खतरा पैदा हो सकता था। ग्रैंड
स्लैम के विफल होने की दो वजहे थी सबसे पहली और बड़ी
वजह यह थी कि पाकिस्तान की सैनिक कमान ने जीत के
मुहाने मे पर अपने सैनिक कमांडर को बदल दिया ऐसे मे
पाकिस्तानी सेना को आगे बढने मे एक दिन की देरी हो
गयी और उन २४ घंटो मे भारत को अखनूर की रक्षा के लिये
अतिरिक्त सैनिक और सामान लाने का मौका मिल गया
खुद भारर्तीय सेना के स्थानीय कमांडर भौचक्के थे कि
पाकिस्तान इतनी आसान जीत क्यों छोड़ रहा है। एक दिन
की देरी के बावजूद भारत के पश्चिमी कमान के सेना प्रमुख
यह जानते थे कि पाकिस्तान बहुत बेहतर स्थिती मे है और
उसको रोकने के लिये उन्होने यह प्रस्ताव तत्कालीन
सेनाध्यक्ष जनरल चौधरी को दिया कि पंजाब सीमा मे एक
नया मोर्चा खोल कर लाहौर पर हमला कर दिया जाय।
जनरल चौधरी इस बात से सहमत नही थे लेकिन तत्कालीन
प्रधानमंत्री लाल बहादुर शाष्त्री ने उनकी बात अनसुनी कर
इस हमले का आदेश दे दिया।
भारत ने ६ सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा को पार
कर पश्चिमी मोर्चे पर हमला कर युद्ध की आधिकारिक
शुरूवात कर दी  । ६ सितम्बर को भारत की १५वी पैदल
सैन्य इकाई ने द्वितीय विश्व युद्ध के अनुभवी मेजर जनरल
प्रसाद के नेत्रत्व मे इच्छोगिल नहर के पश्चिमी किनारे मे
पाकिस्तान के बड़े हमले का सामना किया। इच्छोगिल नहर
भारत और पाकिस्तान की वास्तविक सीमा थी। इस हमले
मे खुद मेजर जनरल प्रसाद के काफिले पर भी हमला हुआ और
उन्हे अपना वाहन छोड़ कर भागना पड़ा। भारत ने
प्रतिआअक्रमण मे बरकी गांव के समीप नहर को पार करने मे
सफलता अर्जित कर ली। इससे भारतीय सेना लाहौर के हवाई
अडडे पर हमला करने की सीमा मे पहुच गयी इसके
परिणामस्वरूप अमेरिका ने अपने नागरिको को लाहौर से
निकालने के लिये कुछ समय के लिये युद्धविराम की अपील
की। इसी बीच पाकिस्तान ने लाहौर पर दबाव को कम करने
के लिये खेमकरण पर हमला कर उस पर कब्जा कर लिया बदले मे
भारत ने बेदियां और उसके आस पास के गावों पर हमला कर
दिया।
६ सितम्बर को लाहौर पर हमले मे भारतीय सेना के प्रथम पैदल
सैन्य खन्ड (इनफैंट्री डिविजन) के साथ द्वितीय बख्तरबंद
उपखन्ड (ब्रिगेड) के तीन टैंक दस्ते शामिल थे। वे तुरंत ही
सीमा पार करके इच्छोगिल नहर पहुच गये पाकिस्तानी सेना
ने पुलियाओं पर रक्षा दस्ते तैनात कर दिये जिन पुलो को
बचाया नही जा सकता था उनको उड़ा दिया गया
पाकिस्तान के इस कदम से भारतीय सेना का आगे बढना रुक
गया। जाट रेजीमेंट की एक इकाई 3 जाट ने नहर पार करके
डोगराई और बातापोर पर कब्जा कर लिया । उसी दिन
पाकिस्तानी सेना ने बख्तरबंद इकाई और वायुसेना की मदद
से भारतीय सेना की १५वे खन्ड पर बड़ा प्रतिआक्रमण किया
हालाकि इससे ३ जाट को मामूली नुकसान ही हुआ लेकिन
१५वे खन्ड को पीछे हटना पड़ा और उसके रसद और हथियारो
के वाहनो को काफी क्षती पहुची। भारतीय सेना के बड़े
अधिकारियो को जमीनी हालात की सही जानकारी
नही थी अतः उन्होने इस आशंका से कि ३ जाट को भी
भारी नुकसान हुआ है उसे पीछे हटने का आदेश दे दिया इससे ३
जाट के कमान आधिकारी को बड़ी निराशा हुई और
बाद मे उन्हे डोगराई पर फिर कब्जा करने के लिये बड़ी कीमत
चुकानी पड़ी।
८ दिसम्बर १९६५ को ५ मराठा लाईट इनफ़ैन्ट्री का एक
दस्ता रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कस्बे मुनाबाव मे तैनात
राजस्थान सैन्य बल कॊ मजबूती प्रदान करने के लिये भेजा
गया। उनको पाकिस्तानी सेना के पैदल द्स्ते को आगे बढने से
रोकने का आदेश मिला था पर वे केवल अपनी चौकी की
रक्षा ही कर पाये पाकिस्तानी सेना के तोपखाने से हुई
भारी बमबारी और हवाई और पैदल सैन्य आक्रमण के बीच ५
मराठा के जवानो ने बड़ी वीरता का परिचय दिया
परिणाम स्वरूप आज उस चौकी कॊ मराठा हिल के नाम से
जाना जाता है। ५ मराठा की मदद के लिये भेजे गये ३ गुरखा
और ९५४ भारी तोपखाना का दस्ता पाकिस्तानी वायु
सेना के भारी हमले के कारण पहुच नही पाया और रसद ले कर
बारमेर से आ रही ट्रैन भी गर्दा रोड रेल अड्डे के पास हमले का
शिकार हो गयी १० सितम्बर को मुनाबाओ पर पाकिस्तान
का कब्जा हो गया।
९ सितम्बर के बाद की घटनाओं ने दोनो देशो की सेनाओ के
सबसे गर्वित खन्डो का दंभ चूर चूर कर दिया। भारत के १
बख्तरबंद खन्ड जिसे भारतीय सेना की शान कहा जाता था
ने सियालकोट की दिशा मे हमला कर दिया। छाविंडा मे
पाकिस्तान की अपेक्षाकृत कमजोर ६ बख्तरबंद खन्ड ने बुरी
तरह हरा दिया भारतीय सेना को करीब करीब १०० टैंक
गवाने पड़े और पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। इससे उत्साहित
होकर पाकिस्तान की सेना ने भारतीयों पर प्रतिआक्रमण
कर दिया और भारतीय सीमा मे आगे घुस आयी। दूसरे मोर्चे पर
पाकिस्तान की शान माने जाने वाले १ बख्तरबंद खन्ड ने
अमृतसर पर कब्जे के इरादे से खेमकरण पर हमला कर दिया।
पाकिस्तानी सेना खेमकरण से आगे ही नही बढ पायी और
उसे भारत के ४ पैदल खण्ड के हाथो करारी शिकस्त मिली।
करीब ९७ टैंक आसल उत्ताड़ गाँव में हुए युद्ध (आसल उत्ताड़
पंजाबी: ਆਸਲ ਉਤਾੜ) नामक गांव की अंग्रेजी वर्तनी
Asal Uttar से पैदा हुई गलतफहमी के कारण इस अभियान को
कई जगह "असल उत्तर" भी कहा जाता है।) मे भारतीयों के
कब्जे मे आ गये थे जबकि भारत के केवल ३० टैंक क्षतिग्रस्त हुए
थे। इसके बाद यह जगह अमेरिका मे बने पैटन नाम के
पाकिस्तानी टैंको के उपर पैटन नगर के नाम से जानी जाने
लगी। इस लड़ाई के बाद पाकिस्तान की शान माने जाने
वाले १ बख्तरबंद खन्ड ने १९६५ के युद्ध मे आगे भाग नही लिया।
इस समय तक युद्ध मे ठहराव आ गया था और दोनो देश अपने
द्वारा जीते हुए इलाको की रक्षा मे ज्यादा ध्यान दे रहे थे।
लड़ाई मे भारतीय सेना के ३००० और पाकिस्तानी सेना के
३८०० जवान मारे जा चुके थे। भारत ने युद्ध मे ७१० वर्ग
किलोमीटर इलाके मे और पाकिस्तान ने २१० वर्ग
किलोमीटर इलाके मे कब्जा कर लिया था। भारत के क्ब्जे मे
सियालकोट, लाहौर और कश्मीर के उपजाऊ इलाके थे
और पाकिस्तान के कब्जे मे सिंध और छंब के अनुपजाऊ इलाके
थे।

-- 
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
Hindi KOER web portal is available on 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:Hindi

2. For Ubuntu 14.04 installation,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Kalpavriksha   (It has Hindi 
interface also)

3. For doubts on Ubuntu and other public software,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions

4. If a teacher wants to join STF,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member

5. Are you using pirated software? Use Sarvajanika Tantramsha, see 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Why_public_software 
सार्वजनिक संस्थानों के लिए सार्वजनिक सॉफ्टवेयर
--- 
You received this message because you are subscribed to the Google Groups 
"HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email 
to [email protected].
To post to this group, send an email to [email protected].
Visit this group at https://groups.google.com/group/hindistf.
To view this discussion on the web, visit 
https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAOWNnMGyxenF2kxQ_sKHmfd%3DBcW4LL-uq_%3DLDMQEamzjGN%3DMTA%40mail.gmail.com.
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

Reply via email to