मलिक मुहम्मद जायसी द्वारा रचित प्रेमाख्यान ’पद्मावत एक महाकाव्य है

On Dec 24, 2016 9:43 AM, "Rathod Rajkumar" <[email protected]>
wrote:

> जायसी और उनका "पद्मावत"
>
> काफी लंबे अरसे के बाद आज फिर हिन्दी साहित्य के इतिहास को समझने के इस
> प्रयास में आइये आज बात करते हैं सुप्रसिद्ध सूफ़ी फकीर व कवि मलिक मुहम्मद
> जायसी और उनके द्वारा रचित प्रेमाख्यान ’पद्मावत’ की।
>
> प्रसिद्ध सूफ़ी फकीर शेख मुहीउद्दीन (मोहिदी) के शिष्य मलिक मुहम्मद जायसी
> अपने समय के पहुँचे हुये फकीरों में गिने जाते थे। ’आखिरी कलाम’ में दिये
> अंत:साक्ष्य के आधार पर उनका जन्म ९०० हिज़री (१५०६ ई.) में हुआ माना जाता है।
> अमेठी राजपरिवार सहित कई राजघरानों तथा सामान्य जनता में इनका बहुत सम्मान था।
> अपने अंतिम समय में वे अमेठी के समीपवर्ती जंगल में अपनी कुटी बनाकर रहने लगे
> थे और वहीं ९४९ हिज़री (१५४२ ई.) में इनकी मृत्यु हुई।
>
> इनकी जीवन-काल में ही इनके शिष्य इनकी बनाई भावपूर्ण चौपाइयाँ, दोहे आदि
> गा-गाकर लोगों को सुनाया करते थे। इनकी तीन पुस्तकें अब तक ज्ञात हुई हैं –
> ’पद्मावत’, ’अखरावट’ और ’आखिरी कलाम’। परंतु इनकी प्रसिद्धि का मूल आधार
> ’पद्मावत’ ही है जिसमें राजा रतनसेन और उनकी रानी पद्मावती की कथा है।
> ’अखरावट’ में वर्णमाला के एक-एक अक्षर से आरंभ कर सिद्धांत और आध्यात्म से
> संबंधित चौपाइयाँ कही गई हैं जबकि ’आखिरी कलाम’ में क़यामत का वर्णन है।
>
> ’पद्मावत’ की अर्धाली “सन नव सै सताइस अहा/ कथा अरंभ बैन कवि कहा” से ज्ञात
> होता है कि इसका आरंभ ९२७ हिज़री (१५२०ई.) में हुआ। परंतु शाहेवक़्त के रूप
> में शेरशाह सूरी की प्रशंसा इसे ९४७ हिज़री (१५४०ई.) के आसपास की रचना सिद्ध
> करती है। इससे यह माना जाता है कि इस रचना का आरंभ भले १५२० ई. में हुआ हो
> परंतु यह २० वर्ष बाद १५४०ई. में ही पूर्ण हुई।
>
> सूफ़ी प्रेमगाथा काव्य की परंपरा में “पद्मावत” का स्थान सर्वोपरि है। कथानक
> की प्रौढ़ता और वर्णन की सहजता इसे अन्य प्रेमगाथाओं से बहुत उच्च कोटि की
> रचना बना देती है। चित्तौड़ के राजा रतनसेन और सिंहलद्वीप की राजकुमारी
> पद्मिनी के इतिहास-प्रसिद्ध कथानक और जनमानस में इसके नायकों के भावनात्मक
> प्रभाव ने बहुत शीघ्र ही इसे अत्यंत लोकप्रिय रचना बना दिया। अन्य सूफ़ी
> काव्यों की तरह इसकी रचना भी मसनवी शैली में की गई है परंतु भारतीय कथानक होने
> के साथ-साथ भारतीय काव्यपरंपरा का भी स्पष्ट प्रभाव इस पर परिलक्षित होता है।
>
>
> --
> 1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/
> forum/hindistf
> Hindi KOER web portal is available on http://karnatakaeducation.org.
> in/KOER/en/index.php/Portal:Hindi
>
> 2. For Ubuntu 14.04 installation, visit http://karnatakaeducation.org.
> in/KOER/en/index.php/Kalpavriksha (It has Hindi interface also)
>
> 3. For doubts on Ubuntu and other public software, visit
> http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/
> Frequently_Asked_Questions
>
> 4. If a teacher wants to join STF, visit http://karnatakaeducation.org.
> in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member
>
> 5. Are you using pirated software? Use Sarvajanika Tantramsha, see
> http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Why_public_software
> सार्वजनिक संस्थानों के लिए सार्वजनिक सॉफ्टवेयर
> ---
> You received this message because you are subscribed to the Google Groups
> "HindiSTF" group.
> To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an
> email to [email protected].
> To post to this group, send email to [email protected].
> Visit this group at https://groups.google.com/group/hindistf.
> To view this discussion on the web, visit https://groups.google.com/d/
> msgid/hindistf/CAH-m9uV5XSKv%2BzeSFpBG7%2B0VDq-o5ckQOOqqe3CJCh6T4%3DAadQ%
> 40mail.gmail.com
> <https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAH-m9uV5XSKv%2BzeSFpBG7%2B0VDq-o5ckQOOqqe3CJCh6T4%3DAadQ%40mail.gmail.com?utm_medium=email&utm_source=footer>
> .
> For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.
>

-- 
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
Hindi KOER web portal is available on 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:Hindi

2. For Ubuntu 14.04 installation,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Kalpavriksha   (It has Hindi 
interface also)

3. For doubts on Ubuntu and other public software,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions

4. If a teacher wants to join STF,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member

5. Are you using pirated software? Use Sarvajanika Tantramsha, see 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Why_public_software 
सार्वजनिक संस्थानों के लिए सार्वजनिक सॉफ्टवेयर
--- 
You received this message because you are subscribed to the Google Groups 
"HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email 
to [email protected].
To post to this group, send an email to [email protected].
Visit this group at https://groups.google.com/group/hindistf.
To view this discussion on the web, visit 
https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAOWNnMFb%2ButOBakL9Fp6kaTcjGD9pUb6eN8efJp%3Dvo5easXN8Q%40mail.gmail.com.
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

Reply via email to