Wanted mutual transfer from Mysore to GADAG, dharwad. HINDI, govt high school. 9481438686
On Sep 8, 2017 6:06 PM, "Shreenivas Naik" < [email protected]> wrote: > > ”जीवन-मूल्य या मानव मूल्य– इस पर देश के विद्वानों में मतभिन्नता चर्चा है > वस्तुत: दोनों में बहुत अंतर नहीं है। दोनों को मिलाकर मूल्य आधारित शिक्षा > कहना अधिक उपयोगी होगा। धार्मिक, आध्यात्मिक एवं नैतिक शिक्षा भी इसी में > सम्मिलत है। > मूल्य का अर्थ – > o एक अर्थ का अर्थ कीमत, क्रय-विक्रय के अर्थ में उपयोग होता है > o जिसमें आदर्श और पुरूषार्थ है, जिसमे मानव जीवन का सम्पूर्ण विकास हो सके। > o मूल्य के अर्न्तगत सभी गुण समाविष्ट होने चाहिए जिनका सम्बन्ध > अभ्यन्तर(आत्मनेपद) बाह्य(परस्मैपद) और एक साथ दोनों (अभयपद) > भारतीय जीवनमूल्यों को समझने की मुख्यत: तीन दृष्टियाँ हो सकती हैं। > 1 दार्शनिक आधार > 2 सामाजिक चेतना > 3 वैयक्तिक चरित्र = आचरण > शिक्षा का अर्थ है :- विद्या ज्ञान का अर्जन और हस्तांरण, प्रशिक्षण। > o वेद के छ: अंगों मे से शिक्षा का प्रथम स्थान है (शिक्षा, कल्प, निरूक्त, > व्याकरण, छन्दस् और ज्योतिष) > o एतरेय उपनिषद के मंगलाचरण मंत्र में शिक्षा का अर्थ :- > o वाड् में मनसि प्रतिष्ठिता। मनो मेवाचि प्रतिष्ठितम् । आविराविर्म > एधि।श्रुतं मे मा प्रहासी:। अनेनाधीतेनाहोरात्रान् सन्दधामिं। ऋतंवदिष्यामि। > सत्यंवदिष्यामी। तन्मामवतु। तद्धत्कारमवतु अवतु माम। अवतुवत्कारम। > अवतुवक्तारम्। ; शान्ति: शान्ति: शान्ति:। > भावार्थ :- मेरी वाणी मेरे मन में प्रतिष्ठित हो। मेरा मन मेरी वाणी में > प्रतिष्ठित हो। आप परमेश्वर जो सर्वत्र प्रकट है, यहाँ-शिक्षा-स्थल > पर-साक्षात् प्रकट हों। मैं जो शिक्षा प्राप्त करूँ, वह नष्ट व्यर्थ न होने > पाए। इस अध्ययन के द्वारा मैं अपने दिन-रात का पोषण करता हूँ। मैं अपनी वाणी > से धर्मानुकूल न्यायोचित वचन कहुँगा। मैं सत्य वचन बोलूगा। वह धर्म वह सत्य > मेरी रक्षा करे। वक्त की रक्षा करे। मेरी-श्रोता (शिष्य) की तथा वक्ता- शिक्षक > की रक्षा करे।(और हम दोनों के बीच होनेवाला शिक्षा का विनिमय), हे ओंकार > स्वरूप परमात्मन्। तीनों लोको- पृथ्वी, आकाश, पाताल में शान्ति प्रसार करने > वाला हो। > o शिक्षा के अन्य अर्थ है : विनम्रता और विनयशीलता, श्रुति मधुरता-(विद्या > ददाति विनमय) > शिक्षा से अभिप्रेत > ऐसी शिक्षा जिससे व्यक्तित्व के संसारिक एवं पारमार्थिक विकास को उपलब्ध किया > जा सके। > – जो गुरू-शिष्य, अपने-पराये तथा विश्वभर के लिए शान्ति के सन्देश वाहिका हो। > – जिसमे वाणी और मन की अक्षतता (Intigrity of thought and Speech) विद्यमान > हो। > – जो धर्मानुकूल, न्यायसम्मत तथा सत्ययुक्त जीवन व्यतीत करने की प्ररेणा देती > हो। > – जिससे योग और क्षेम की तथा अर्थ और परमार्थ की सिद्धि सम्मत हो। > – जो हमे विनित, विनम्र और मृदुभाषी बना सके। > ;गुरूवाणी में कहा गया है कि ”सच सबसे ऊपर है, यदि उससे ऊपर कुछ है तो वह है > सच का आचरण।” > & दान, यज्ञ, तप, होम और वेद – इन सबका आधार सत्य है। > शाश्वत, उपरिमेय सत्य की अनुभूति: जीवन का चरम मूल्य है। > हिन्दुधर्म मे धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को जीवन के चार पुरूषार्थ माना गया > है। धर्मपूर्वक अर्थ, काम का सेवन करने हेतु मूल्यों की स्थापना की है। > मनुस्मृति में धृति, क्षमा, दम, अस्तेय, शौच, इन्द्रिय निग्रह:, बुद्धि, > विद्या, सत्य और > अक्रोध-धर्म के दस लक्षण कहे गए है > > – कीरत करो, नामजपो, बंडछको अर्थात ‘ संगत, पंगत और लंगर’ के दर्शन का > प्रतिपादन > करते हुए सामाजिक समरसता का प्रचार किया। > उपनिषद के तीन द ‘द-द-द’ स्वर हमे दमन, दान, दया को जीवन-मूल्यों के रूप में > अपनाने की शिक्षा देता है। > जैन दर्शन > & जैन दर्शन में सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह एवं ब्रह्मचर्य मूल्यों पर > बल दिया है। > – जो अपना नही है उसे प्राप्त करने की इच्छा करना भी चोरी है। > श्रीमद्भागवत् में तो कहा है- अपने जीवन-निर्वाह की आवश्यकता से अधिक जो अपने > पास > रखता है अर्थात दान नहीं करता वह – चोरी के धन का ही उपयोग करता है। > स्वामी विवेकानंद > ”पत्थर की मांशपेशियाँ और फौलाद के भुजदण्ड” मन से छिछली भावुक्ता के प्रवाह > को निरूद्ध करने में समर्थ और बुद्धि से विभिन्न प्रकार की शिक्षा- कला तथा > वैज्ञानिक विद्याओं को आत्मसात् करने को तत्पर-विद्यार्थी -जीवन में इन गुणों > के विकास के लिए ही ब्रह्मचर्य को जीवन- मूल्यों के रूप में अपनाने की > आवश्यकता को रेखांकित किया गया था। > श्री कृष्ण के शब्दो में > – ”धर्म विरूद्धों भूतेषु कामोडस्मि भरतर्षम” -गीता > बौद्धधर्म के सुत्तनिपात, खुदुकपाठ इत्यादि ग्रन्थों में भगवान बुद्ध की > देशना के अर्न्तगत मैत्री, करूणा, उपकार, जीवदया, आदि गुणों पर बार-बार बल > दिया गया है। > श्रीमद्भागवत गीता (17-14-16) में शारीरिक, वाचिक व मानसिक तीन प्रकार के > तपो का > उल्लेख है:- > 32।171 – क़ायिक तप: ईश्वर, विद्वान महापुरूषों तथा गुरूजनों का पूजन, > ब्रह्मचर्य, अहिंसा। > 32।17।2 – वाचिक तप: प्रीतिकर, सत्य, प्रिय ओर हितकारी वाक्य, स्वाध्याय का > अभ्यास। > 32।17।3 – मानसिक तप: प्रसन्न मन एकता, सौम्यत्व, मौन (मित भाषण) आत्मसंयम, > विचारो भावो की पवित्रता। > तैतरीय उपनिषद के प्रसिद्ध वचन है : मातृदेवो भव:, पितृदेवोभव:, > आचार्यदेवोभव:, अतिथिदेवोभव:।”स्वाध्यायन्मा प्रमद:” > अहम् से वयम् की यात्रा मानव जीवन का लक्ष्य है और यही लक्ष्य शिक्षा का है। > – मूल्य परक शिक्षा इस यात्रा में उसका पथ प्रदर्शन करती है। > – शरीर, प्राण, मन, बुद्धि तथा आत्मा। पांच अंगों से पांच आधारभूत मूल्य > नि:सृत होते है- > सक्षमता, संतुलन, संयम, सत्यान्वेषण, (विवेक) तथा सेवा। > धृति, क्षमा, दान, अस्तेय, शौच, इन्द्रिय निग्रह, धी, विद्या, सत्य एवं > आक्रोध इन दस गुणों का मिलान यहुदियों, ईसाईयों के दस आदेशों से किया जा सकता > है > सत्यं, शिवम् सुन्दरम् ये तीनों गुण क्रम से ज्ञान इच्छा तथा क्रिया के > प्रतीक है। > दैत्यराज प्रहलाद ने प्राथमिकता के आधार पर शील, धर्म, सत्य, सदाचार, सबलता > पांच गुण गिनाये है। > पंतजलि ने अध्यात्मिक विकास के लिए अष्टांग मार्ग को प्रस्तुत किया है तथा > जीवनमूल्यों का वैयक्तिक तथा सामाजिक दो भागों में विभाजन किया है। > श्री अरविन्द के अनुसार > -जबसे जीवन मूल्यों का शिक्षा से विछोह हो गया है तबसे देशवासी ”धर्मभ्रष्ट > तथा लक्ष्यभ्रष्ट” हो गये है। > विभिन्न आयोगों की अनुशंसाएँ > – राधाकृष्ण आयोग के अनुसार धर्म के प्रति जो भारतीय दृष्टिकोण है उसमें और > धर्मनिरपेक्षता- (सर्वधर्म समभाव) में काई अन्तर नहीं है। भारत में धर्म की > शिक्षा का आधार आध्यात्मिकता है, बिना आध्यात्मिकता के नैतिक जीवन मूल्यों का > विकास सम्भव नहीं। धार्मिकता से अभिप्राय आध्यात्मिकता माना जाए, अत: धार्मिक > शिक्षा का अर्थ अध्यात्मिक शिक्षा होना चाहिए। > राधाकृष्ण आयोग ने धार्मिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए जो सुझाव > दिये है वह इस प्रकार है:- > – सभी शिक्षण संस्थाओं में कुछ मिनटों तक छात्र मौन रहकर ध्यान करें और फिर > इसके बाद शिक्षण कार्य प्रारम्भ हो। इसमें शिक्षक भी शामिल हो। > – विभिन्न धर्मो के तुलनात्मक अध्ययन की दृष्टि से उनसे सम्बन्धित ग्रन्थों > (जैसे – गीता, > बाइबिल, कुरान, गुरूग्रन्थ साहिब, धम्मपद आदि) के सारभूत अंश छात्रों को > पढ़ाया जाए। > मृदलियार आयोग(52-53)- विद्यालयों में सामूहिक प्रार्थना और प्ररेक > प्रसंगों को भी महत्व दिया जाए। परिवार समाज और विद्यालय का परिवेश बालकों के > नैतिक एवं चरित्र विकास में सहायक हो। > – नैतिकता तथा आध्यात्मिकता का छात्रों के चरित्र निर्माण में सहायक होना > चाहिए। > कोठारी आयोग-(64-66) – के अनुसार नैतिक आध्यात्मिक विकास के लिए सर्वधर्म > समभाव की शिक्षा छात्रों को दी जाये, धार्मिक शिक्षा से तात्पर्य नैतिक शिक्षा > है। जिससे उनमें विभिन्न वर्गो की अच्छी बातों को ग्रहण करके अपने चरित्र का > निर्माण करे, देश के उत्थान में योगदान दें तथा मानव-कल्याण के लिए अग्रसर हों। > मूल्य-शिक्षा का मूल्यांकन :- > अ छात्र द्वारा स्वमूल्यांकन > ब आचार्य द्वारा स्वमूल्यांकन > – सतत् निरीक्षण से – समुह में कार्य का अवलोकन से > – अभिभावकों से संपर्क करके – वार्तालाप से > – दायित्व प्रदान कर परिणामों को आंकने से > – विशेष परिस्थिति निर्माण कर उसके व्यवहार को देखने से > – प्रकृति-प्रकोप तथा अन्य आन्तरिक बाह्य कष्ट की घडी में उसकी सहभागिता से > – खेलकूद की रूचियों से > – पुस्तकालय से लेकर जाने वाली पुस्तकों से > – अन्य सभी आचार्यो, सहपाठियों के अभिमत से > – अन्य अभिरूचियों से, – लिखित परिक्षा से > ;जीवनमूल्यों का एक महत्वपूर्ण आधार बना लोक कल्याण की चेतना। > किसी देश, काल और परिस्थिति में जन-सामान्य की उदात्त मान्याताएँ ही मानव > मूल्य > होतीहै। > – जिसका ध्येय व्यापक लोक-कल्याण हो। > – जिससे व्यक्ति का उदात्तिकरण हो। > ”सत्यं वद् धर्म चर” > – सच बोलो, पर धर्म पर आचरण करना उससे भी बढ़कर है। > दु:ख में साथ देने से दु:ख घटता है, और सुख में साथ देने से सुख बढ़ता है। > अनुचित साधनों से उचित साध्य की प्राप्ति हो ही नहीं सकती। > – अपने यहाँ सामान्यत: युद्ध में भी उचित साधनों का आश्रय लिया जाता है, > इसलिए उसे > धर्मयुद्ध की संज्ञा दी गई है। > भारतीय मूल्यों में बाह्य की अपेक्षा आन्तरिक भाव का अधिक महत्व है। > विवेकानन्द ने नव-विवाहित अमेरिकन दम्पति को बताया था की आपके देश में > दर्जी किसी > भी व्यक्ति को सभ्य और सुसंस्कृत बनाता है भारत में उदात्त चरित्र ही किसी भी > व्यक्ति > को सुसंस्कृत बनाता है। > संतुलन और समन्वय भारतीय जीवनमूल्यों की एक और विशेषता है। > भारतीय समाज में विद्वान से चरित्रवान का अधिक महत्व है। > अर्थ और काम की जब तक धर्म नियंत्रित करता है तब तक मोक्ष (आनन्द) रूपी > जीवन-पथ पर अग्रसर होते रहते है। > – यहाँ का अनपढ़ ग्रामीण अथक परिश्रम करके एक समय भूखा रह सकता है, लेकिन > मोक्ष > की कामना को नहीं छोड़ सकता है। > भारतीय जीवनमूल्यों का मूलाधार है उस अव्यक्त शक्ति में विश्वास। > – ”यतोऽभ्युदय: नि: श्रेयस-सिद्धि: स धर्म ” > अपने यहां प्रत्येक कार्य हेतु नियम बने हुए है उन्हीं को जीवन-मूल्य कहते > है। > अर्थ और काम प्रवृतिपरक मूल्य है धर्म और मोक्ष निवृतिपरक मूल्य है। > भारतीय मूल्य का मेरूदण्ड निवृतिपरक प्रवृति। > आचार प्रभावों धर्म: (धर्म आचरण प्रदान है) > मूल्य शिक्षण यह वैश्विक आवश्यकता है। > सभी जाति, पंथ, सम्प्रदाय हेतु आवश्कता है। > वर्तमान में विश्व में क्राईसिस ऑफ केरेक्टर है > If wealth is lost nothing is lost > If health is lost something is lost > But character is lost everything is lost > चरित्र मूल्य-शिक्षा के बिना संभव नहीं है। > मूल्य के लिए अलग पुस्तक की आवश्यकता नहीं, पाठयचर्या के अर्न्तगत ही > समावेश होना > चाहिए। > मूल्य शिक्षा में शिक्षक की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। > आचरण से ही आचार्य शब्द आया है। > इस हेतु शिक्षक प्रशिक्षण एवं शिक्षकों के पाठयक्रम में मूल्य शिक्षा का > समावेश अनिवार्य है। > > -- > 1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/ > forum/hindistf > 2. For doubts on Ubuntu and other public software, visit > http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/ > Frequently_Asked_Questions > 3. If a teacher wants to join STF, visit http://karnatakaeducation.org. > in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member > > ----------- > 1.ವಿಷಯ ಶಿಕ್ಷಕರ ವೇದಿಕೆಗೆ ಶಿಕ್ಷಕರನ್ನು ಸೇರಿಸಲು ಈ ಅರ್ಜಿಯನ್ನು ತುಂಬಿರಿ. > - https://docs.google.com/forms/d/1Iv5fotalJsERorsuN5v5yHGuKrmpF > XStxBwQSYXNbzI/viewform > 2. ಇಮೇಲ್ ಕಳುಹಿಸುವಾಗ ಗಮನಿಸಬೇಕಾದ ಕೆಲವು ಮಾರ್ಗಸೂಚಿಗಳನ್ನು ಇಲ್ಲಿ ನೋಡಿ. > -http://karnatakaeducation.org.in/KOER/index.php/ವಿಷಯಶಿಕ್ > ಷಕರವೇದಿಕೆ_ಸದಸ್ಯರ_ಇಮೇಲ್_ಮಾರ್ಗಸೂಚಿ > 3. ಐ.ಸಿ.ಟಿ ಸಾಕ್ಷರತೆ ಬಗೆಗೆ ಯಾವುದೇ ರೀತಿಯ ಪ್ರಶ್ನೆಗಳಿದ್ದಲ್ಲಿ ಈ ಪುಟಕ್ಕೆ ಭೇಟಿ > ನೀಡಿ - > http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:ICT_Literacy > 4.ನೀವು ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶ ಬಳಸುತ್ತಿದ್ದೀರಾ ? ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶದ ಬಗ್ಗೆ > ತಿಳಿಯಲು -http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/ > Public_Software > ----------- > --- > You received this message because you are subscribed to the Google Groups > "HindiSTF" group. > To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an > email to [email protected]. > To post to this group, send email to [email protected]. > For more options, visit https://groups.google.com/d/optout. > -- 1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf 2. For doubts on Ubuntu and other public software, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions 3. If a teacher wants to join STF, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member ----------- 1.ವಿಷಯ ಶಿಕ್ಷಕರ ವೇದಿಕೆಗೆ ಶಿಕ್ಷಕರನ್ನು ಸೇರಿಸಲು ಈ ಅರ್ಜಿಯನ್ನು ತುಂಬಿರಿ. - https://docs.google.com/forms/d/1Iv5fotalJsERorsuN5v5yHGuKrmpFXStxBwQSYXNbzI/viewform 2. ಇಮೇಲ್ ಕಳುಹಿಸುವಾಗ ಗಮನಿಸಬೇಕಾದ ಕೆಲವು ಮಾರ್ಗಸೂಚಿಗಳನ್ನು ಇಲ್ಲಿ ನೋಡಿ. -http://karnatakaeducation.org.in/KOER/index.php/ವಿಷಯಶಿಕ್ಷಕರವೇದಿಕೆ_ಸದಸ್ಯರ_ಇಮೇಲ್_ಮಾರ್ಗಸೂಚಿ 3. ಐ.ಸಿ.ಟಿ ಸಾಕ್ಷರತೆ ಬಗೆಗೆ ಯಾವುದೇ ರೀತಿಯ ಪ್ರಶ್ನೆಗಳಿದ್ದಲ್ಲಿ ಈ ಪುಟಕ್ಕೆ ಭೇಟಿ ನೀಡಿ - http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:ICT_Literacy 4.ನೀವು ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶ ಬಳಸುತ್ತಿದ್ದೀರಾ ? ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶದ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿಯಲು -http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Public_Software ----------- --- You received this message because you are subscribed to the Google Groups "HindiSTF" group. To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to [email protected]. To post to this group, send an email to [email protected]. For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.
