हिन्दी मे सर्वप्रथम
1. अपभ्रंश के प्रथम महा कवि- स्वयंभू
------------------------------
2.अपभ्रंश का प्रथम कड़वक बद्ध- पउम चरित्र -स्वयं भू (7 चौपाई के बाद एक दोहा
क्रम रचना)
------------------------------
3.अपभ्रंश के प्रथम ऐतिहासिक वैयाकरण -हेमचंद्र
------------------------------
4.हिंदी के प्रथम कवि -सरहपा 9 वी सदी
------------------------------
5.हिंदी में दोहा चौपाई का सर्वप्रथम प्रयोग- सरहपा
------------------------------
6.हिंदी की प्रथम रचना- श्रावकाचार देवसेन कृत
------------------------------
7. हिंदी साहित्य की प्रथम रचना -पृथ्वीराज रासो चंद्र बरदाई
------------------------------
8. हिंदी साहित्य का प्रथम महाकाव्य- पृथ्वीराज रासो
------------------------------
9. हिंदी काव्य में प्रथम बारहमासा वर्णन - बीसलदेव रासो
------------------------------
10. किसी भारतीय भाषा में रचित इस्लाम धर्मावलंबी कवि की प्रथम रचना- संदेश
रासक (अब्दुल रहमान)
------------------------------
11. अवहट्ठ का सर्वप्रथम प्रयोग- विद्यापति ने कीर्ति लता में
------------------------------
12. हिंदी के सर्वप्रथम गीतकार -विद्यापति
------------------------------
13. हिंदी में सर्वप्रथम मुकरियों की शुरुआत -अमीर खुसरो
------------------------------
14. भक्ति के प्रवर्तक -रामानुजाचार्य
------------------------------
15. हिंदी के प्रथम सूफी कवि -असायत
------------------------------
16. सूफी प्रेमाख्यान का प्रथम काव्य- हंसावली असायत
------------------------------
17. हिंदी का प्रथम बड़ा महाकाव्य - हंसावली( असायत )
------------------------------
18.हिंदी का प्रथम वक्रोति कथात्मक महाकाव्य- पद्मावत
------------------------------
19. हिंदी की आदि कवियत्री -मीराबाई
------------------------------
20. कृष्ण भक्ति काव्य का सबसे प्रसिद्ध काव्य- सूरसागर (सूरदास)
------------------------------
21. राम भक्ति का सबसे प्रसिद्ध काव्य- रामचरितमानस (तुलसीदास )
------------------------------
22.भक्तिकाल को काव्य का स्वर्ण युग घोषित करने वाला प्रथम व्यक्ति -जॉर्ज
ग्रियर्सन
------------------------------
23. सर्वप्रथम सतसई परंपरा का आरंभ - तुलसी सतसई
------------------------------
( अधिकांश कृपाराम की हित तरंगिणी को मानते हैं)
------------------------------
24. रीति काव्य का सर्वप्रथम ग्रंथ -हित तरंगिणी -कृपाराम
------------------------------
25. खड़ी बोली में लिखित सर्वप्रथम काव्य ग्रंथ -श्रीधर पाठक द्वारा अनुवादित(
हरमिट)-एकांतवासी योगी
------------------------------
26. खड़ी बोली के प्रथम स्वच्छंदतावादी कवि- श्रीधर पाठक
------------------------------
27. खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य -प्रियप्रवास- हरिऔंध
------------------------------
28. गीतिकाव्य शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग -लोचन प्रसाद पांडेय ने कुसुमनमाला की
भूमिका में
------------------------------
29. छायावाद की प्रथम कृति -झरना 1918 प्रसाद
------------------------------
30. शुक्लानुसार छायावाद का प्रथम प्रतिनिधि कवि- पंत
------------------------------
31. मुक्तछंद का प्रथम प्रयोगकर्ता -निराला -जूही की कली में
------------------------------
32.निराला की प्रथम कविता -जूही की कली -1916
------------------------------
33. प्रयोगवाद शब्द का प्रथम प्रयोग -नंददुलारे वाजपेई
------------------------------
34.नई कविता नाम दिया -अज्ञेय ने
------------------------------
35. अज्ञेय की प्रथम काव्य कृति -भग्न दूत 1933
------------------------------
36. प्रेमचंद का प्रथम उपन्यास- प्रेमा अर्थात दो सखियों का विवाह 1907 हम
खुर्मा व हम सवाब का हिंदी रुपांतर
------------------------------
37. हिंदी का प्रथम उपन्यास -परीक्षा गुरु लाला श्रीनिवास दास कृत
------------------------------
38. प्रेमचंद का मूल रूप से हिंदी में लिखित प्रथम उपन्यास -कायाकल्प 1926
------------------------------
39 जैनेंद्र का प्रथम उपन्यास-परख 1929
------------------------------
40. इलाचंद्र जोशी का प्रथम उपन्यास -घृणामयी 1929
------------------------------
41. भगवती चरण वर्मा का प्रथम उपन्यास- चित्रलेखा 1934
------------------------------
42. अज्ञेय का प्रथम उपन्यास- शेखर एक जीवनी 1941
------------------------------
43. रेणु का प्रथम उपन्यास -मैला अंचल 1954
------------------------------
44.निर्मल वर्मा का प्रथम उपन्यास -वे दिन 1964
------------------------------
45. हिंदी की प्रथम मौलिक कहानी -इंदुमती - किशोरीलाल
------------------------------
46.हिंदी की प्रथम कहानी लेखिका -बंग महिला( राजेंद्र बाला घोष)
कहानी -दुलाई वाली
------------------------------
47. प्रसाद की प्रथम कहानी -ग्राम 1911(इंदु पत्रिका में published)
------------------------------
48 प्रेमचंद की प्रथम कहानी- पंच परमेश्वर 1916
------------------------------
49.निर्मल वर्मा का प्रथम कहानी संग्रह - परिदें 1960
------------------------------
50. कमलेश्वर का प्रथम कहानी संग्रह -राजा निरबंसिया 1957
------------------------------
51. हिंदी का प्रथम मौलिक नाटक - (भारतेंदु ने माना) नहुष -गोपाल चंद्र
√√आनंद रघुनन्दन -प्राणचंद चौहान
------------------------------
52. हिंदी का प्रथम अभिनीत नाटक -जानकी मंगल (शीतला प्रसाद खत्री)
------------------------------
53. प्रसाद का प्रथम ऐतिहासिक नाटक -राज्यश्री 1915
------------------------------
54. हिंदी का प्रथम एकांकी -एक घूंट (प्रसाद)
------------------------------
55. आचार्य रामचंद्र शुक्ल की पहली सैद्धांतिक आलोचना कृति -काव्य में रहस्यवाद
------------------------------
56. रस विवेचन को पहली बार मनोवैज्ञानिक आधार प्रदान किया -रामचंद्र शुक्ल ने
------------------------------
57. हिंदी में साधारणीकरण के संबंध में पहला चिंतन- रामचंद्र शुक्ल
------------------------------
58.साधारणीकरण का प्रथम प्रयोगकर्ता -भट्टनायक
------------------------------
59. हिंदी में प्रथम आत्मकथा -अर्द्धकथानक 1641 -बनारसीदास जैन
------------------------------
60. हिंदी में प्रथम जीवनी -भक्तमाल -1585 नाभादास
(प्रथम मौलिक जीवनी लेखक -कार्तिक प्रसाद खत्री -
मीराबाई का जीवन चरित्र -1883
अहल्या बाई का जीवन चरित्र-1889)
------------------------------
61. हिंदी में प्रथम संस्मरण -हरिऔंध का संस्मरण (बालमुकुंद गुप्त)
------------------------------
62. हिंदी में प्रथम रेखाचित्र -पदम पराग (1929 )पदम सिंह शर्मा
------------------------------
63. हिंदी में प्रथम यात्रा वृतांत- लंदन यात्रा 1883 श्रीमती हर देवी
------------------------------
64. हिंदी में प्रथम रिपोर्ताज -लक्ष्मीपुरा -1938 शिवदान सिंह चौहान
------------------------------
65. हिंदी गद्य काव्य की प्रथम रचना- साधना (राय कृष्णदास)
------------------------------
69. हिंदी साहित्य इतिहास का प्रथम व्यवस्थित ग्रंथ- हिंदी साहित्य का इतिहास(
रामचंद्र शुक्ल)
------------------------------
70. परंपरा की दृष्टि से रचित हिंदी साहित्य इतिहास का प्रथम ग्रंथ -हिंदी
साहित्य की भूमिका (हजारी प्रसाद द्विवेदी)
------------------------------
71. साहित्य इतिहास का प्रथम मार्क्सवादी ग्रंथ कार- रामविलास शर्मा
------------------------------
72. खड़ी बोली पद्य का प्रथम प्रयोगकर्ता अमीर- खुसरो
------------------------------
73. खड़ी बोली की प्रथम गद्य रचना -चंद छंद बरनन की महिमा गंग कवि
------------------------------
74. खड़ी बोली में साहित्य स्वरूप का सर्वप्रथम प्रयोग किया- रामप्रसाद
निरंजनी ने योग- भाषा वशिष्ठ में
------------------------------
75.किसी भारतीय द्वारा देशी भाषा में प्रकाशित प्रथम पत्र- संवाद कौमुदी 1821
सं.राजा राममोहन राय
------------------------------
76. प्रथम हिंदी पत्र -उदंत मार्तंड 30 मई 1826
------------------------------
77. सर्वप्रथम हिंदी दैनिक पत्र- समाचार सुधा वर्षण 1854
------------------------------
78. हिंदी की प्रथम लघु पत्रिका -नए पत्ते -लक्ष्मीकांत वर्मा
------------------------------
79. हिंदी में प्रकाशित प्रथम ग्रंथावली -भारतेंदु ग्रंथावली
------------------------------
80. हिंदी के लिए प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार- हिम तरंगिनी माखनलाल
चतुर्वेदी 1955
------------------------------
81. ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रथम हिंदी साहित्यकार पंत - 1968 चिदम्बरा
------------------------------
82. ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रथम हिंदी महिला साहित्यकार -महादेवी
वर्मा यामा -1982
------------------------------
83. प्रथम व्यास सम्मान -भारत के भाषा परिवार और हिंदी( डॉक्टर रामविलास शर्मा
1991)
------------------------------
84. प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन -नागपुर -1975
------------------------------
85. एम.ए .हिंदी का सर्वप्रथम शिक्षण प्रारंभ हुआ- काशी हिंदू विश्वविद्यालय
में 1921
------------------------------
86. काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रथम हिंदी विभागाध्यक्ष -श्यामसुंदर दास
------------------------------
87. साहित्य अकादमी का प्रथम अध्यक्ष- पंडित जवाहरलाल नेहरु
------------------------------
88. हिंदी साहित्य परिषद का प्रथम अध्यक्ष -पुरुषोत्तम दास टंडन
------------------------------
89. संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देने वाला प्रथम व्यक्ति- अटल
बिहारी वाजपेई 1977
------------------------------
90. हिंदी भाषा का प्रथम वैज्ञानिक इतिहास -हिंदी भाषा का इतिहास 1933-
धीरेंद्र वर्मा
------------------------------
91-हिन्दी का पहला स्वतन्त्र मौलिक निबंध -राजा भोज का सपना
(राजा शिवप्रसाद सितारे हिन्द)
------------------------------
92- प्राचीनतम गद्य - पद्य(चम्पू )काव्य -राउरवेळ -रोड़ा कवि
------------------------------
93.ब्रजभाषा गद्य की प्रथम रचना -शृंगार रस मंडन -गोंसाई विट्ठलनाथ
------------------------------
94.आधुनिक खड़ी बोली हिंदी गद्य का जनक -भारतेन्दु
------------------------------
95--हिन्दी की पहली वैज्ञानिक कहानी -चन्द्र लोक की यात्रा
------------------------------
96-फ्लेश बैक पद्धति आधारित प्रथम कहानी -उसने कहा था
------------------------------
97.नवगीत परम्परा के सूत्रधार-अज्ञेय
आधार प्रवर्तक -राजेंद्र प्रसाद सिंह
------------------------------
98 .हिन्दी आलोचना के प्रवर्तक - भारतेंदु
------------------------------
99.हिन्दी के प्रथम लक्षण ग्रंथकार -केशवदास
------------------------------
100.हिन्दी में रामभक्ति साहित्य सम्बन्धी प्रथम काव्य रचना -रामरक्षा स्त्रोत
(रामानंद)

-- 
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
2. For doubts on Ubuntu and other public software, visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions
3. If a teacher wants to join STF, visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member
 
-----------
1.ವಿಷಯ ಶಿಕ್ಷಕರ ವೇದಿಕೆಗೆ  ಶಿಕ್ಷಕರನ್ನು ಸೇರಿಸಲು ಈ  ಅರ್ಜಿಯನ್ನು ತುಂಬಿರಿ.
 - 
https://docs.google.com/forms/d/1Iv5fotalJsERorsuN5v5yHGuKrmpFXStxBwQSYXNbzI/viewform
2. ಇಮೇಲ್ ಕಳುಹಿಸುವಾಗ ಗಮನಿಸಬೇಕಾದ ಕೆಲವು ಮಾರ್ಗಸೂಚಿಗಳನ್ನು ಇಲ್ಲಿ ನೋಡಿ.
-http://karnatakaeducation.org.in/KOER/index.php/ವಿಷಯಶಿಕ್ಷಕರವೇದಿಕೆ_ಸದಸ್ಯರ_ಇಮೇಲ್_ಮಾರ್ಗಸೂಚಿ
3. ಐ.ಸಿ.ಟಿ ಸಾಕ್ಷರತೆ ಬಗೆಗೆ ಯಾವುದೇ ರೀತಿಯ ಪ್ರಶ್ನೆಗಳಿದ್ದಲ್ಲಿ ಈ ಪುಟಕ್ಕೆ ಭೇಟಿ ನೀಡಿ -
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:ICT_Literacy
4.ನೀವು ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶ ಬಳಸುತ್ತಿದ್ದೀರಾ ? ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶದ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿಯಲು 
-http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Public_Software
-----------
--- 
You received this message because you are subscribed to the Google Groups 
"HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email 
to [email protected].
To post to this group, send an email to [email protected].
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

Reply via email to