Yddfypou

On Jan 13, 2019 9:23 PM, "Shreenivas Naik" <
[email protected]> wrote:ihhhjpyi

*हिन्दी भाषा एवं साहित्य*

1. ‘बाँगरू’ बोली का किस बोली से निकट सम्बन्ध है? →खड़ीबोली
2.डोगरी भाषा मुख्य रूप से कहाँ बोली जाती है? →जम्मू कश्मीर
3. भारत के किस प्रान्त में कोंकणी भाषा बोली जाती है?→ महाराष्ट्र तथा गोवा
4.आन्ध्र प्रदेश की राजकीय भाषा है?→ तेलुगु
5. आचार्य हज़ारीप्रसाद द्विवेदी के उस इतिहास ग्रंथ का नाम बतलाइए जिसमें
मात्र आदिकालीन हिन्दी साहित्य सम्बन्धी सामग्री संग्रहीत है?→ हिन्दी साहित्य
का आदिकाल
6. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने किन दो प्रमुख तथ्यों को ध्यान में रखकर ‘हिन्दी
साहित्य के इतिहास’ के काल खण्डों का नामकरण किया है?→ ग्रंथों की प्रचुरता
एवं ग्रंथों की प्रसिद्धि
7. इनमें किस इतिहासकार ने सर्वप्रथम रीतिकालीन कवियों के सर्वाधिक परिचयात्मक
विवरण दिए हैं?→मिश्रबन्धु
8. ‘हिन्दी साहित्य का अतीत: भाग- एक’ के लेखक का नाम है? →डॉ. विश्वनाथ
प्रसाद मिश्र
9. प्रेम लक्षणा भक्ति को किस भक्ति शाखा ने अपनी साधना का मुख्य आधार बनाया
है?→ कृष्णभक्ति शाखा
10. मनुष्यत्व की सामान्य भावना को आगे करके निम्न श्रेणी की जनता में आत्म-
गौरव का भाव जगाने वाले सर्वश्रेष्ठ कवि थे? →कबीर
11. ‘हंस जवाहिर’ रचना किस सूफ़ी कवि द्वारा रची गई थी? →क़ासिमशाह
12. ‘देखन जौ पाऊँ तौ पठाऊँ जमलोक हाथ, दूजौ न लगाऊँ, वार करौ एक करको।’ ये
पंक्तियाँ किस कवि द्वारा सृजित हैं? →नाभादास
13. ‘भक्तमाल” भक्तिकाल के कवियों की प्राथमिक जानकारी देता है, इसके रचयिता
थे? →नाभादास
14. अमीर ख़ुसरो ने किसके विकास में अग्रणी भूमिका निभाई? →खड़ी बोली
15. त्रिपुरा की राजभाषा है? →बांग्ला
16. ‘हरिश्चन्द्री हिन्दी’ शब्द का प्रयोग किस इतिहासकार ने अपने इतिहास ग्रंथ
में किया है? →रामचन्द्र शुक्ल
17. आँख की किरकिरी होने का अर्थ है→अप्रिय लगना
18. लाल पीला होने का अर्थ है→क्रोध करना
19. ‘नमक का दरोगा’ कहानी के लेखक हैं→प्रेमचंद
20. इनमें किस नाटककार ने अपने नाटकों के लिए रंगमंच को अनिवार्य नहीं माना
है? →जयशंकर प्रसाद
21. ‘प्रभातफेरी’ काव्य के रचनाकार कौन हैं? →नरेन्द्र शर्मा
22. ‘निशा -निमंत्रण’ के रचनाकार कौन हैं? → हरिवंश राय बच्चन
23. बिहारी किस राजा के दरबारी कवि थे? →जयपुर नरेश जयसिंह के
24. ‘अतीत के चलचित्र’ के रचयिता हैं→महादेवी वर्मा
25. तुलसीदास का वह ग्रंथ कौन-सा है, जिसमें ज्योतिष का वर्णन किया गया है?
→रामाज्ञा प्रश्नावली
26. ‘रामचरितमानस’ में प्रधान रस के रूप में किस रस को मान्यता मिली है?
→भक्ति रस
27.  सर्वप्रथम किस आलोचक ने अपने किस ग्रंथ में ‘देव बड़े हैं कि बिहारी’
विवाद को जन्म दिया?→मिश्रबंधु : हिन्दी नवरत्न
28.  इनमें किस आलोचक ने अपना कौन सा आलोचना ग्रंथ लिखकर हिन्दी के
स्नातकोत्तर कक्षाओं के पाठ्यक्रम में आलोचना के अभाव को पूरा करने का
सर्वप्रथम सफल प्रयास किया था? →श्यामसुन्दर दास : साहित्यालोचन
29. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने ‘त्रिवेणी’ में किन तीन महाकवियों की समीक्षाएँ
प्रस्तुत की हैं? →सूर, तुलसी, जायसी
30.  आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार इनमें एक ऐसा कवि है, जिसका ‘वियोग
वर्णन, वियोग वर्णन के लिए ही है, परिस्थिति के अनुरोध से नहीं’? →कबीर
31. ‘सुन्दर परम किसोर बयक्रम चंचल नयन बिसाल। कर मुरली सिर मोरपंख पीतांबर उर
बनमाल॥ ये पंक्तियाँ किस रचनाकार की हैं? →सूरदास
रचनाकार की हैं?
32. हिन्दी साहित्य के इतिहास के सर्वप्रथम लेखक का नाम क्या है? → गार्सा द
तासी
33. ‘पद्मावत’ किसकी रचना है? →मलिक मुहम्मद जायसी
34. ‘बैताल पच्चीसी’ के रचनाकार हैं→सूरति मिश्र
35. ‘लहरें व्योम चूमती उठती। चपलाएँ असंख्य नचती।’ पंक्ति जयशंकर प्रसाद के
किस रचना का अंश है?→कामायनी
36. किस छायावादी कवि ने संवाद शैली का सर्वाधिक उपयोग किया है? →जयशंकर प्रसाद
37. व्यवस्थाप्रियता और विद्रोह का विलक्षण संयोग किस प्रयोगवादी कवि में सबसे
अधिक मिलता है?→अज्ञेय में
38. भारतेन्दु कृत ‘भारत दुर्दशा’ किस साहित्य रूप का हिस्सा है? →नाटक साहित्य
39. ‘जो अपनी जान खपाते हैं, उनका हक उन लोगों से ज़्यादा है, जो केवल रुपया
लगाते हैं।’ यह कथन ‘गोदान’ के किस पात्र द्वारा कहा गया है? →महतो
40. ‘पवित्रता की माप है मलिनता, सुख का आलोचक है दुःख, पुण्य की कसौटी है
पाप।’ यह कथन ‘स्कन्दगुप्त’ नाटक के किस पात्र का है? →देवसेना
41. ‘दोहाकोश’ के रचयिता हैं→सरहपा
42. ‘प्रेमसागर’ के रचनाकार हैं→लल्लू लालजी
43.  ‘यह युग (भारतेन्दु) बच्चे के समान हँसता-खेलता आया था, जिसमें बच्चों की
सी निश्छलता, अक्खड़पन, सरलता और तन्मयता थी।’ यह कथन किस आलोचक का है?
→आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
44.  मनुष्य से बड़ा है उसका अपना विश्वास और उसका ही रचा हुआ विधान। अपने
विश्वास और विधान के सम्मुख ही मनुष्य विवशता अनुभव करता है और स्वयं ही वह
उसे बदल भी देता है॥’ यह कथन किस उपन्यासकार ने लिखा है? →हज़ारी प्रसाद
द्विवेदी

45. वीरों का कैसा हो वसंत कविता के रचयिता हैं? →सुभद्रा कुमारी चौहान
46.  ‘आँसू’ (काव्य) के रचयिता हैं→जयशंकर प्रसाद
47. सही वर्तनी का चयन कीजिए? →परीक्षा
48. ‘पंचवटी’ कौन-सा समास है? →द्विगु
49. ‘निरुत्तर’ शब्द का शुद्ध सन्धि विच्छेद है? →निः + उत्तर
50. ‘रामचरितमानस’ में कितने काण्ड हैं? →(7)
51. निम्नलिखित में से कौन सा एक व्यंग्य लेखक है? →हरिशंकर परसाई
52.  शुद्ध शब्द क्या है? →कवयित्री
53. ‘इतिहास’ शब्द का शुद्ध विशेषण है-→ऐतिहासिक
54. ‘नवनीत’ शब्द का सही अर्थ है-→मक्खन
55. ‘प्राचीन’ का विलोम है-→अर्वाचीन
56. ‘मनुष्यता’ का विपरीतार्थक है-→बर्बरता
57. किस काल को स्वर्णकाल कहा जाता है? →भक्ति काल
58. सूरदास के गुरु कौन थे? →बल्लभाचार्य
59. ‘जिसका जन्म न हो’ एक शब्द बताएँ? →अजन्मा
60.  कौन सा वाक्य शुद्ध है? →रामचरितमानस’ एक धार्मिक ग्रंथ है
61.  “कनक-कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय” में कौन-सा अलंकार है? →यमक
62. खड़ीबोली का अरबी-फ़ारसीमय रूप है? →उर्दू भाषा
63.  हिन्दी भाषा का पहला समाचार-पत्र ‘उदंत मार्तण्ड’ किस सन् में प्रकाशित
हुआ था? →1826
64. हिन्दी के किस समाचार-पत्र में ‘खड़ीबोली’ को ‘मध्यदेशीय भाषा’ कहा गया
है? →बनारस अखबार
65. ‘गाथा’ (गाहा) कहने से किस लोक प्रचलित काव्यभाषा का बोध होता है? →प्राकृत
66. सिद्धों की उद्धृत रचनाओं की काव्य भाषा है? →देशभाषा मिश्रित अपभ्रंश
अर्थात् पुरानी हिन्दी
67. अपभ्रंश भाषा के प्रथम व्याकरणाचार्य थे? →हेमचन्द्र
68. देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है? →ब्राह्मी लिपि
69. द्रविड़ भाषाओं में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है? →तेलुगु
70. किस भाषा को द्रविड़ परिवार की सभी भाषाओं की जननी कहा जाता है? →तमिल
71. किस भाषा को भारतीय आर्य भाषाओं की जननी, भारतीय आर्य संस्कृति का आधार,
देवभाषा आदि नामों से जाना जाता है? →संस्कृत
72. संस्कृत से सर्वांधिक प्रभावित द्रविड़ भाषा है? →तेलुगु
73. भाषा के सम्बन्ध में ‘हिन्दी’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया? →अमीर
ख़ुसरो
74. भारतीय संविधान में हिनीधि को कहा गया है? →राजभाषा
75. राजभाषा आयोग के अध्यक्ष थे? →बी.जी.खेर
76. उर्दू किस भाषा का शब्द है? →तुर्की
77.  देश में एकमात्र किस राज्य की राजभाषा अंग्रेज़ी है? →नागालैंड
78. बिहारी निम्नलिखित में से किस काल के कवि थे? →रीति काल
79. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल कृत ‘हिन्दी साहित्य का इतिहास’ की अधिकांश
सामग्री पुस्तकाकार प्रकाशन के पूर्व ‘हिन्दी शब्द- सागर’ की भूमिका में छपी
थी। इस भूमिका में उसका शीर्षक था? →हिन्दी साहित्य का विकास
80.  अवधी भाषा के सर्वाधिक लोकप्रिय महाकाव्य का नाम है? →रामचरितमानस
81.  “जिस कालखण्ड के भीतर किसी विशेष ढंग की रचनाओं की प्रचुरता दिखाई पड़ी
है, वह एक अलग काल माना गया है और उसका नामकरण उन्हीं रचनाओं के अनुसार किया
गया है” यह मान्यता किस इतिहासकार की है? →आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
82. केरल राज्य की राजकीय भाषा है? →मलयालम
83.  नागालैंड की राजकीय भाषा है? →अंग्रेज़ी
84.  हिनीलख को राजकीय भाषा (कार्यालय की भाषा) कब घोषित किया गया? →26 जनवरी,
1965
85.  निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में नहीं
दी गई है? →अंग्रेज़ी
86. कौन-सी भाषा ऑस्ट्रिक समूह से सम्बन्धित है? →खासी
87. निम्नलिखित भारतीय भाषाओं में कौन-सी भाषा द्रविड़ भाषा की उत्पत्ति नहीं
है? →मराठी
88. निम्नलिखित में से किस देश में अधिकतम संख्या में भाषाएँ बोली जाती हैं?
→भारत
89. अंगेलखज़ी भाषा को भारत में शिक्षा के माध्यम से आरंभ किया गया? →लॉर्ड
मैकाले द्वारा
90. हिनीलख साहितयज के प्रारंभिक काल को आचारयर शुकलत ने क्या कहा है?
→वीरगाथा-काल
91. भारत की प्राचीन भाषा है? →संस्कृत
92.  आसमान पर चढ़ाने का अर्थ है-→अत्यधिक प्रशंसा करना
93. वीरगाथा काल के सर्वश्रेष्ठ कवि माने जाते हैं-→चन्दबरदाई
 94. “पृथ्वीराज रासो” के रचनाकार हैं-→चन्दबरदाई
95. कबीरदास की भाषा क्या थी? →सधुक्कड़ी
96.  ‘शिवा बावनी’ के रचनाकार हैं-→भूषण
97. बूँदी नरेश महाराज भावसिंह का आश्रित कवि निम्नलिखित में से कौन था?
→मतिराम
98. भूषण का निम्नलिखित में से कौन सा लक्षण ग्रंथ है? →शिवराज भूषण
99.  निम्नलिखित में से किस रचना की सर्वाधिक टीकाएँ लिखी गई हैं? →बिहारी सतसई
100
  वीरगाथा काल के कवि नहीं हैं-→नामदेव
101.  हिन्दी कविता को छंदों की परिधि से मुक्त कराने वाले थे-→सूर्यकांत
त्रिपाठी ‘निराला’
102.  ‘पल्लव’ के रचयिता हैं-→सुमित्रानंदन पंत
103. ‘चिंतामणि’ के रचयिता हैं-→रामचन्द्र शुक्ल
104.  निम्नलिखित में से सबसे पहले अपनी आत्मकथा हिनी्ष में किसने लिखी?
→राजेन्द्र प्रसाद
105. आंचलिक रचनाएँ किससे संबधित होती हैं? →क्षेत्र विशेष से
106.  निर्गुण भक्ति काव्य का प्रमुख कवि है-→कबीरदास
107.  हिन्दी के सर्वप्रथम प्रकाशित पत्र का नाम क्या है? →उतण्ड मार्तण्ड
108.  छायावाद के प्रवर्तक का नाम है-→जयशंकर प्रसाद
109.  ‘प्रगतिवाद उपयोगितावाद का दूसरा नाम है।’ यह कथन किसका है? →नन्द
दुलारे बाजपेयी
110.  पेवामचनदव के अधूरे उपन्यास का नाम क्या है? →मंगलसूत्र
111.  रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ
था-→’उर्वशी’ पर
112.  ‘सुहाग के नूपुर’ के रचयिता हैं-→अमृतलाल नागर
113. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ किसकी रचना है? →रामधारी सिंह ‘दिनकर’
114.  ‘अशोक के फूल’ (निबंध सग्रह) के रचनाकार हैं-→हज़ारी प्रसाद द्विवेदी
115. ‘झरना’ (काव्य संग्रह) के रचयिता हैं-→जयशंकर प्रसाद
116.  ‘दुरित, दुःख, दैन्य न थे जब ज्ञात, अपरिचित जरा-मरण-भ्रू पात।।’ पंक्ति
के रचनाकार हैं?→सुमित्रानंदन पंत
117.  ‘निराला के राम तुलसीदास के राम से भिन्न और भवभूति के राम के निकट
हैं।’ यह कथन किस हिन्दी आलोचक का है? →डॉ. रामविलास शर्मा
118.  ‘राम की शक्तिपूजा’ में निराला की इन दो कविताओं का सारतत्त्व समाहित
है?→जागो फिर एक बार और तुलसीदास
119.  ‘भारत भारती’ (काव्य) के रचनाकार हैं-→मैथिलीशरण गुप्त
120.  ‘मनुष्य के आचरण के प्रवर्तक भाव या मनोविकार ही होते हैं, बुद्धि
नहीं।’ यह कथन है? →रामचन्द्र शुक्ल का
121. ‘रस मीमांसा’ रस-सिद्धांत से सम्बन्धित पुस्तक है, इस पुस्तक के लेखक
हैं? →आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
122.  ‘परहित सरिस धर्म नहि भाई, परपीड़ा सम नहिं अधमाई’। इस पंक्ति के रचयिता
कौन हैं?→तुलसीदास
123.  ‘साँच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप’। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं?
→कबीर
124.  ‘अष्टछाप’ के सर्वश्रेष्ठ भक्त कवि कौन हैं? →सूरदास
125.  भूषण किस रस के कवि हैं? →वीर रस
126.  हिनीलस का आदि कवि किसे माना जाता है? →स्वयंभू
127.  उपन्यास और कहानी का मूल अन्तर है, उसका -→विषय निरूपण
128.  हिनीलस पत्रिका ‘कादम्बिनी’ के संपादक कौन हैं? →राजेन्द्र अवस्थी
129.  रामधारी सिंह ‘दिनकर’ किस रस के कवि माने जाते हैं? →वीर रस
130.  सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को कैसा कवि माना जाता है? →क्रांतिकारी
131.  ‘चारु’ शब्द की शुद्ध भावात्मक संज्ञा है-→चारुता
132.  हिन्दी भाषा की बोलियों के आधार पर छती्कसगढ़ी बोली है-→पूर्वी हिन्दी
133.  ‘घनिष्ठ’ की शुद्ध उत्तरावस्था है-→घनिष्ठतर
134.  निम्नलिखित में कौन सा एक उपन्यास जैनेन्द्र द्वारा रचित है? →परख
135.  ‘कामायनी’ किस प्रकार का ग्रंथ है? →महाकाव्य
136.  ‘गागर में सागर’ भरने का कार्य किस कवि ने किया है? →बिहारीलाल
137. आचार्य शुक्ल ने आदिकाल में देशभाषा काव्य में कितनी पुस्तकों की संख्या
मानी है~~8
138. " जनता की चित्तवृत्ति का संचित प्रतिबिंब ही  साहित्य हैं "यह माना है~~
शुक्ल
139." भाषा सर्वेक्षण "के रचयिता है~~ जॉर्ज ग्रियर्सन
140.  पृथ्वीराज रासो कितने प्रकार के छंदों में लिखा गया है~~68
141. उपदेश रसायन रास के रचयिता है~~ जिनदत्त सूरी
142. पृथ्वीराज रासो काव्य किस कोटि का है~~वीरगाथा महाकाव्य
143. "हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास " ग्रंथ के लेखक है~~ रामकुमार वर्मा
144. इतिहास लेखन की सबसे विकसित पद्धति है ~~विधेयवादी पद्धति
145. विद्यापति ने कीर्तिलता को किस संवाद रूप में लिखा है ~~भृंग-भृंगी
146." राठौड़ा री ख्यात" के रचयिता है ~~दयालदास
147. नाथों में "रसायनी" कौन थे ~~नागार्जुन
148. कविराज श्यामलदास तथा काशी प्रसाद जायसवाल ने रासो की उत्पत्ति मानी है~~
रहस्य से
149. "आध्यात्मिक रंग के चश्मे आजकल बहुत सस्ते हो गए हैं उन्हें चढ़ाकर कुछ
लोगों ने गीतगोविंद के पद्यों को आध्यात्मिक संकेत बताया है वैसे ही विद्यापति
के  पद्यों को भी"- पंक्ति है ~~आचार्य शुक्ल
150. काफिर बोध, पंचअग्नि, दयाबोध,अष्ट चक्र व रसराह ग्रंथ है ~~गोरखनाथ
151.  कयमास वध किस रचना का खंड है~~ पृथ्वीराज रासो
152. उक्ति व्यक्ति प्रकरण के रचयिता है~~ दामोदर शर्मा
153. "मनहुं कला ससीभान कला सोलह सो बनिय "- पंक्ति है~~ चंदबरदाई
154. "राउलबेल"श्रृंगार परक चंपू काव्य के रचयिता है ~~रोडा कवि
155. अपभ्रंश भाषा का प्रथम कवि माना जाता है ~~स्वयंभू
156. स्वयं  को 'अभिमान मेरु' कहा करते थे~~ पुष्पदंत
157. आदिकाल को संधिकाल एवं चारण काल किसने कहा ~~रामकुमार वर्मा
158. बौद्ध सिद्धों के पदों और दोहों को ' बौद्धगान ओ दोहा' नाम से बांग्ला
भाषा मे प्रकाशित किया~~ पंडित हरप्रसाद शास्त्री
159. किरान- उस- सादेन रचना है ~~अमीर खुसरो
160. 'पुरुष परीक्षा' किसकी संस्कृत में रचित रचना है~~ विद्यापति
161. रिठेमणि चरिउ  के रचयिता है~~ स्वयंभू
162. कीर्तिलता की भाषा है ~~अवहट्ट
163. भू- परिक्रमा के रचयिता है ~~विद्यापति
164. जयमयंक जस चंद्रिका के रचयिता है~~ मधुकर कवि
165. इयाश्रय काव्य की रचना की है~~ हेमचंद्र
166. 'कुमारपाल प्रतिबोध' गद्य पद्य में प्राकृत काव्य लिखा है~~ सोमप्रभ सुरि
167.  गोरखनाथ में किसके योग का सहारा लेकर 'हठयोग' का प्रवर्तन किया~~ पतंजलि
168. 'रत्नाकर जोपम कथा' किस संप्रदाय का  मानक  ग्रंथ है~~ सिद्धों का
169. " जिमि लोण बिलिज्जई पाणी एहि तिमि धरणी लई चित्त" कथन है ~~कणहप्पा
170. "गंगा जऊना   माझे  बहई रे नाइ"है- उक्ति है~~ डोम्भीपा
171. "काआ  तरुवर पंच बिड़ाल" उक्ति है~~ लुइपा
172.  सिद्धों में सबसे पुराने माने जाते हैं~~ सरहपा
173. अपभ्रंश नाम पहले-पहल किस के शिलालेख में मिलता है~~ वल्लभी राजा धारसेन
द्वितीय
174. "उस समय जैसे 'गाथा' या 'गाहा' कहने से प्राकृत का बोध होता था वैसे ही
दोहा या दूहा कहने से अपभ्रंश का" कथन के लेखक है~~ रामचंद्र शुक्ल
175. 'देशी नाममाला' किसकी रचना है~~ हेमचंद्र
176.  हजारी प्रसाद द्विवेदी, विश्वनाथ प्रसाद मिश्र तथा चंद्रबली पांडेय ने
रासो की उत्पत्ति मानी है~~ रासक
177.  हरप्रसाद शास्त्री ने रासो की उत्पत्ति मानी है~~ राजयश
178. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने रासो की उत्पत्ति मानी है ~~रसायण
180.  पृथ्वीराज रासो की रचना विधान में सर्वाधिक विवादास्पद पक्ष है~~
ऐतिहासिकता
181. 'कन कंड चरिउ' के रचयिता है~~ कनकामर मुनि
182. 'प्राकृत प्रकाश' के रचयिता ~~वररुचि
183.  ढोला मारु रा दुहा के  रचयिता~~ कुशललाभ
184.  सबसे पहले बारहमासा वर्णन किस रचना में मिलता है ~~बीसलदेव रासो
185. आदिकाल को अपभ्रंश काल कहा ~~धीरेंद्र वर्मा


186. बारह बरीस लौ  कूकर जीवे, और  तेरह लौ जिये सियार।
    बरिस अठारह छत्री जीवे, आगे जीवन को धिक्कार।। उक्त पंक्ति है~~जगनिक
    187. आदिकाल को 'बीजवपन काल' कहा है~~महावीर प्रसाद द्विवेदी

    188. दोहाकोश किसकी रचना है ~~सरहपा
189. मैथिल कोकिल कहे जाते हैं ~~विद्यापति
 190. रणमल छंद की रचना की~~ श्रीधर
191. आल्हाखंड नाम से कौन सी रचना प्रसिद्ध है~~ परमाल रासो
192. "पद्मावती समय" किस रचना का खंड है~~ पृथ्वीराज रासो
193. राजमती और बीसलदेव की कथा किस ग्रंथ में है~~ बीसलदेव रासो
194. वर्ण रत्नाकर ग्रंथ के रचयिता है~~ ज्योतिरीश्वर
195. नाथ- संप्रदाय के रचयिता है~~ हजारी प्रसाद द्विवेदी
196. शिलांकित चंपू गेय काव्य रचना है~ राउलबेल
197. दो सुखने, खलिकबारी आदि रचनाएं हैं~ अमीर खुसरो
198.  प्राण-संकली,सबदी, नरवैबोध, आत्मबोध और पंचमात्रा रचनाएं हैं~~ गोरखनाथ
199. गोरखनाथ की रचनाओं को 'गोरखबानी' नाम से संपादित किया ~~पीतांबर दत्त
बड़थ्वाल
200 ."पुस्तक जल्हण हत्थ दै, चलि गज़्ज़न नृज काज"  पंक्ति है~ जल्हण
201. 'चन्द हिंदी के प्रथम महाकवि माने जाते हैं और इनका पृथ्वीराज रासो हिंदी
का प्रथम महाकाव्य है' कथन के लेखक है~~ आचार्य शुक्ल
202. 'पृथ्वीराज रासो' को डॉक्टर श्यामसुंदर दास, मोहनलाल विष्णु लाल पंड्या,
मिश्र बंधुओं एवं कर्नल टॉड मानते हैं~~ प्रामाणिक
203. हजारी प्रसाद द्विवेदी, मुनि जिन विजय, सुनीति कुमार चटर्जी आदि
'पृथ्वीराज रासो' को मानते हैं~~ अर्धप्रमाणिक
204. पृथ्वीराज रासो में कितने सर्ग या समय है~~69
205. "बज़्ज़िय घोर निसान रान चौहान चहुँ दिसि" पंक्ति है~~ चंदबरदई
206.  संदेश रासक किस प्रकार का काव्य है~~ खंडकाव्य
207. पृथ्वीराज रासो को पूरा किया था~~ जल्हण ने
208. 'परमात्म-प्रकाश' और 'योगसार' किसकी रचना है~~ जोइंदु
209. पाहुड़दोहा के रचयिता है~~ मुनि रामसिंह
210.  सरहपाद,सरोजवज्र व  राहुलभद्र आदि नामों से कौन जाना जाता है~`सरहपा
211. अक्षरद्विकोपदेश,डोम्बिगीतिका व योगचार्य किसकी रचनाएं हैं~~डोम्बिपा
212. 'श्रावकाचार' व दब्ब-सहाव-पयास, लघुनयचक्र और दर्शनसार ग्रन्थ है~~देवसेन
213.  भरतेश्वर-बाहुबली रास खंड काव्य ग्रंथ लिखा~~ शालिभद्र सूरी

-- 
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
2. For doubts on Ubuntu and other public software, visit
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/
Frequently_Asked_Questions
3. If a teacher wants to join STF, visit http://karnatakaeducation.org.
in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member

-----------
1.ವಿಷಯ ಶಿಕ್ಷಕರ ವೇದಿಕೆಗೆ ಶಿಕ್ಷಕರನ್ನು ಸೇರಿಸಲು ಈ ಅರ್ಜಿಯನ್ನು ತುಂಬಿರಿ.
- https://docs.google.com/forms/d/1Iv5fotalJsERorsuN5v5yHGuKrmpF
XStxBwQSYXNbzI/viewform
2. ಇಮೇಲ್ ಕಳುಹಿಸುವಾಗ ಗಮನಿಸಬೇಕಾದ ಕೆಲವು ಮಾರ್ಗಸೂಚಿಗಳನ್ನು ಇಲ್ಲಿ ನೋಡಿ.
-http://karnatakaeducation.org.in/KOER/index.php/ವಿಷಯಶಿಕ್
ಷಕರವೇದಿಕೆ_ಸದಸ್ಯರ_ಇಮೇಲ್_ಮಾರ್ಗಸೂಚಿ
3. ಐ.ಸಿ.ಟಿ ಸಾಕ್ಷರತೆ ಬಗೆಗೆ ಯಾವುದೇ ರೀತಿಯ ಪ್ರಶ್ನೆಗಳಿದ್ದಲ್ಲಿ ಈ ಪುಟಕ್ಕೆ ಭೇಟಿ
ನೀಡಿ -
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:ICT_Literacy
4.ನೀವು ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶ ಬಳಸುತ್ತಿದ್ದೀರಾ ? ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶದ ಬಗ್ಗೆ
ತಿಳಿಯಲು -http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Public_Software
-----------
---
You received this message because you are subscribed to the Google Groups
"HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an
email to [email protected].
To post to this group, send email to [email protected].
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

-- 
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
2. For doubts on Ubuntu and other public software, visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions
3. If a teacher wants to join STF, visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member
 
-----------
1.ವಿಷಯ ಶಿಕ್ಷಕರ ವೇದಿಕೆಗೆ  ಶಿಕ್ಷಕರನ್ನು ಸೇರಿಸಲು ಈ  ಅರ್ಜಿಯನ್ನು ತುಂಬಿರಿ.
 - 
https://docs.google.com/forms/d/1Iv5fotalJsERorsuN5v5yHGuKrmpFXStxBwQSYXNbzI/viewform
2. ಇಮೇಲ್ ಕಳುಹಿಸುವಾಗ ಗಮನಿಸಬೇಕಾದ ಕೆಲವು ಮಾರ್ಗಸೂಚಿಗಳನ್ನು ಇಲ್ಲಿ ನೋಡಿ.
-http://karnatakaeducation.org.in/KOER/index.php/ವಿಷಯಶಿಕ್ಷಕರವೇದಿಕೆ_ಸದಸ್ಯರ_ಇಮೇಲ್_ಮಾರ್ಗಸೂಚಿ
3. ಐ.ಸಿ.ಟಿ ಸಾಕ್ಷರತೆ ಬಗೆಗೆ ಯಾವುದೇ ರೀತಿಯ ಪ್ರಶ್ನೆಗಳಿದ್ದಲ್ಲಿ ಈ ಪುಟಕ್ಕೆ ಭೇಟಿ ನೀಡಿ -
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:ICT_Literacy
4.ನೀವು ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶ ಬಳಸುತ್ತಿದ್ದೀರಾ ? ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶದ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿಯಲು 
-http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Public_Software
-----------
--- 
You received this message because you are subscribed to the Google Groups 
"HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email 
to [email protected].
To post to this group, send an email to [email protected].
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

Reply via email to