अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की सभी प्रबुद्ध शिक्षाविदों को हार्दिक शुभकामनाएं...💐💐💐
अन्तरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है? प्रत्येक वर्ष विश्व के विभिन्न देशों में 05 अक्टूबर को अन्तरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस या विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। रोचक बात यह है कि ‘शिक्षक दिवस’ विश्व के अधिकांश देशों में मनाया जाता है, लेकिन सबने इसके लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किये हुए हैं। इसलिए कुछ देशों में ‘शिक्षक दिवस’ वाले दिन अवकाश रहता है, किंतु बाकी देशों में उस दिन रोजमर्रा की तरह ही कामकाजी दिन रहता है। इस दिन आध्यापकों को सामान्य रूप से और कतिपय कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया जाता है। अन्तरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस का इतिहास: साल 1966 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की हुई उस संयुक्त बैठक को याद करने के लिये मनाया जाता है जिसमें अध्यापकों की स्थिति पर चर्चा हुई थी और इसके लिये सुझाव प्रस्तुत किये गये थे। यूनेस्को ने 05 अक्टूबर को ‘अन्तरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ घोषित किया था। अतः साल 1994 के बाद से प्रतिवर्ष लगभग 100 से अधिक देशों में विश्व शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। विश्व शिक्षक दिवस का उद्देश्य : विश्व शिक्षक दिवस का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सहयोग को बढ़ावा देने और भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षकों के महत्व के प्रति जागरुकता लाने के मकसद से इस विशिष्ट दिन की शुरुआत की गई थी। आज विश्व भर के लगभग सौ देशों में यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूल-कॉलेजों आदि में अपने अध्यापकों तथा गुरुओं के सम्मान में अनेक प्रकार के कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाते हैं। विश्व शिक्षक दिवस 2019 2019 में, विश्व शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति एक थीम के साथ मनाएगा, “युवा शिक्षक: पेशे का भविष्य” यह दिन दुनिया भर में शिक्षण पेशे का जश्न मनाने, उपलब्धियों का जायजा लेने और पेशे में प्रतिभाशाली दिमाग और युवा प्रतिभाओं को आकर्षित करने और रखने के लिए कुछ मुद्दों को संबोधित करने का अवसर प्रदान करता है। विश्व शिक्षक दिवस 2019 का आधिकारिक कार्यक्रम सोमवार, 7 अक्टूबर को यूनेस्को मुख्यालय में पेरिस में संयोजक भागीदारों के सहयोग से होगा, जिसमें यूनिसेफ, यूएनडीपी, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और शिक्षा इंटरनेशनल शामिल हैं और विभिन्न आयोजनों के साथ विश्व स्तर पर मनाया जाएगा। भारत में शिक्षक दिवस: स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 05 सितंबर, 1888 को हुआ था, जिस कारण सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में भारत में ‘शिक्षक दिवस’ मनाया जाता है। भारत में प्रतिवर्ष 05 सितम्बर को ‘शिक्षक दिवस’ मनाया जाता है। अन्तरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस विश्व के कौन से देश में कब मनाया जाता है: *विश्व में ‘शिक्षक दिवस’ के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित हैं:-* यूनेस्को में साल 1994 से ‘अन्तरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ मनाया जाता है। समाज में शिक्षकों के प्रति सहयोग को बढ़ावा दिया जाए और शिक्षक की जिम्मेदारियों का अहसास कराने के लिए यूनेस्को में ‘अन्तरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ की शुरुआत की गई थी। अमेरिका में पहले ‘शिक्षक दिवस’ को लेकर तरीके बदले गए, फिर मई के पहले सप्ताह में ‘शिक्षक दिवस’ मनाना तय हुआ। आज भी अमेरिका में ‘शिक्षक दिवस’ पूरे सप्ताह मनाया जाता है। चीन में 1931 में शिक्षक दिवस की शुरूआत की गई थी और बाद में 1939 में कन्फ्यूशियस के जन्म दिन, 27 अगस्त को शिक्षक दिवस घोषित किया गया लेकिन 1951 में इसे रद्द कर दिया गया था। फिर 1985 में 10 सितम्बर को शिक्षक दिवस घोषित किया गया लेकिन वर्तमान समय में ज्यादातर चीनी नागरिक चाहते हैं कि कन्फ्यूशियस का जन्म दिन ही शिक्षक दिवस हो। रूस में पहले ‘शिक्षक दिवस’ अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह को मनाया जाता था, लेकिन 1994 में यह तय हुआ कि रूस में ‘शिक्षक दिवस’ 05 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अर्जेंटिना के 7वें राष्ट्रपति डोमिंगो फास्टिनो सार्मिएन्टो एक महान् विचारक, लेखक और शिक्षाविद के रूप में जाने जाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के कारण ही अर्जेटिना में 11 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर के अंतिम शुक्रवार, इक्वाडोर में 13 अप्रैल, हंगरी में जून के पहले शनिवार और पोलैंड में 14 अक्टूबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। चेक गणराज्य में 28 मार्च के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। ईरान में 02 मई को अयातुल्लाह मोर्तेजा की हत्या के बाद ‘शिक्षक दिवस’ मनाया जाता है। अयातुल्लाह मोर्तेजा ईरान के मशहूर प्रोफेसरों में से एक थे, जिनकी याद में 02 मई को ईरान ‘शिक्षक दिवस’ मनाता है। इंडोनेशिया में 25 नवम्बर के दिन ‘हरि गुरू’ के नाम से शिक्षक दिवस मनाया जाता है। सिंगापुर में 01 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन यहाँ छुट्टी होती है और किसी भी तरह को ख़ास आयोजन नहीं होता। शिक्षक दिवस से एक दिन पहले यहाँ सारे आयोजन किए जाते हैं और आधे समय के बाद स्कूलों की छुट्टी कर दी जाती है। 7 मार्च, 1867 में अल्बानिया में अल्बानी भाषा में पाठन करने वाला प्रथम स्कूल खुला था, जिसके कारण यहाँ 07 मार्च को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। अल साल्वाडोर में 22 जून को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन अल साल्वाडोर में राष्ट्रीय अवकाश होता है। ओमान, सीरिया, मिस्र, लीबिया, कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, यमन, ट्यूनिशिया, जॉर्डन, सउदी अरब, अल्जीरिया, मोरक्को और अन्य इस्लामी देशों में 28 फ़रवरी को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। -- 1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf 2. For doubts on Ubuntu and other public software, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions 3. If a teacher wants to join STF, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member ----------- 1.ವಿಷಯ ಶಿಕ್ಷಕರ ವೇದಿಕೆಗೆ ಶಿಕ್ಷಕರನ್ನು ಸೇರಿಸಲು ಈ ಅರ್ಜಿಯನ್ನು ತುಂಬಿರಿ. - https://docs.google.com/forms/d/1Iv5fotalJsERorsuN5v5yHGuKrmpFXStxBwQSYXNbzI/viewform 2. ಇಮೇಲ್ ಕಳುಹಿಸುವಾಗ ಗಮನಿಸಬೇಕಾದ ಕೆಲವು ಮಾರ್ಗಸೂಚಿಗಳನ್ನು ಇಲ್ಲಿ ನೋಡಿ. -http://karnatakaeducation.org.in/KOER/index.php/ವಿಷಯಶಿಕ್ಷಕರವೇದಿಕೆ_ಸದಸ್ಯರ_ಇಮೇಲ್_ಮಾರ್ಗಸೂಚಿ 3. ಐ.ಸಿ.ಟಿ ಸಾಕ್ಷರತೆ ಬಗೆಗೆ ಯಾವುದೇ ರೀತಿಯ ಪ್ರಶ್ನೆಗಳಿದ್ದಲ್ಲಿ ಈ ಪುಟಕ್ಕೆ ಭೇಟಿ ನೀಡಿ - http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:ICT_Literacy 4.ನೀವು ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶ ಬಳಸುತ್ತಿದ್ದೀರಾ ? ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶದ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿಯಲು -http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Public_Software ----------- --- You received this message because you are subscribed to the Google Groups "HindiSTF" group. To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to [email protected]. To view this discussion on the web, visit https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAMo8ddA%2BB7740xwy_VrApv8nooeXn7A_CmuhOTjQ%3DdUGDSy3%2BQ%40mail.gmail.com.
