*हिन्दी वर्णमाला का क्रम से कवितामय प्रयोग।*

*अ* चानक,
*आ* कर मुझसे,
*इ* ठलाता हुआ पंछी बोला।

*ई* श्वर ने मानव को तो-
*उ* त्तम ज्ञान-दान से तौला।

*ऊ* पर हो तुम सब जीवों में-
*ऋ* ष्य तुल्य अनमोल,
*ए* क अकेली जात अनोखी।

*ऐ* सी क्या मजबूरी तुमको-
*ओ* ट रहे होंठों की शोख़ी!

*औ* र सताकर कमज़ोरों को,
*अं* ग तुम्हारा खिल जाता है;
*अ:* तुम्हें क्या मिल जाता है?


*क* हा मैंने- कि कहो,
*ख* ग आज सम्पूर्ण,
*ग* र्व से कि- हर अभाव में भी,
*घ* र तुम्हारा बड़े मजे से,
*च* ल रहा है।

*छो* टी सी- टहनी के सिरे की
*ज* गह में, बिना किसी
*झ* गड़े के, ना ही किसी-
*ट* कराव के पूरा कुनबा पल रहा है।

*ठौ* र यहीं है उसमें,
*डा* ली-डाली, पत्ते-पत्ते;
*ढ* लता सूरज-
*त* रावट देता है।

*थ* कावट सारी, पूरे
*दि* वस की-तारों की लड़ियों से
*ध* न-धान्य की लिखावट लेता है।

*ना* दान-नियति से अनजान अरे,
*प्र* गतिशील मानव,
*फ़* रेब के पुतलो,
*ब* न बैठे हो समर्थ।
*भ* ला याद कहाँ तुम्हे,
*म* नुष्यता का अर्थ?

*य* ह जो थी, प्रभु की,
*र* चना अनुपम.......

*ला* लच-लोभ के
*व* शिभूत होकर,
*श* र्म-धर्म सब तजकर।
*ष* ड्यंत्रों के खेतों में,
*स* दा पाप-बीजों को बोकर।

*हो* कर स्वयं से दूर-
*क्ष* णभंगुर सुख में अटक चुके हो।
*त्रा* स को आमंत्रित करते-
*ज्ञा* न-पथ से भटक चुके हो।

-- 
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
2. For doubts on Ubuntu and other public software, visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions
3. If a teacher wants to join STF, visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member
 
-----------
1.ವಿಷಯ ಶಿಕ್ಷಕರ ವೇದಿಕೆಗೆ  ಶಿಕ್ಷಕರನ್ನು ಸೇರಿಸಲು ಈ  ಅರ್ಜಿಯನ್ನು ತುಂಬಿರಿ.
 - 
https://docs.google.com/forms/d/1Iv5fotalJsERorsuN5v5yHGuKrmpFXStxBwQSYXNbzI/viewform
2. ಇಮೇಲ್ ಕಳುಹಿಸುವಾಗ ಗಮನಿಸಬೇಕಾದ ಕೆಲವು ಮಾರ್ಗಸೂಚಿಗಳನ್ನು ಇಲ್ಲಿ ನೋಡಿ.
-http://karnatakaeducation.org.in/KOER/index.php/ವಿಷಯಶಿಕ್ಷಕರವೇದಿಕೆ_ಸದಸ್ಯರ_ಇಮೇಲ್_ಮಾರ್ಗಸೂಚಿ
3. ಐ.ಸಿ.ಟಿ ಸಾಕ್ಷರತೆ ಬಗೆಗೆ ಯಾವುದೇ ರೀತಿಯ ಪ್ರಶ್ನೆಗಳಿದ್ದಲ್ಲಿ ಈ ಪುಟಕ್ಕೆ ಭೇಟಿ ನೀಡಿ -
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:ICT_Literacy
4.ನೀವು ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶ ಬಳಸುತ್ತಿದ್ದೀರಾ ? ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶದ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿಯಲು 
-http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Public_Software
-----------
--- 
You received this message because you are subscribed to the Google Groups 
"HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email 
to [email protected].
To view this discussion on the web, visit 
https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAOWNnME9DCcdw5mTCoKajq3gH2PQpETh6MNPxqtgZx8%3DFSQiag%40mail.gmail.com.

Reply via email to