On Wed, Jun 10, 2020, 11:44 AM Shreenivas Naik <
[email protected] wrote:

> कोरोना वायरस (निबंध)
>
> प्रस्तावना : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित
> कर दिया है। कोरोना वायरस बहुत सूक्ष्म लेकिन प्रभावी वायरस है। कोरोना वायरस
> मानव के बाल की तुलना में 900 गुना छोटा है, लेकिन कोरोना का संक्रमण दुनियाभर
> में तेजी से फ़ैल रहा है।
>
> * कोरोना वायरस क्या है?
>
> कोरोना वायरस (सीओवी) का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है जिसके संक्रमण से
> जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। इस वायरस को पहले
> कभी नहीं देखा गया है। इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान में शुरू
> हुआ था। डब्लूएचओ के मुताबिक बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण
> हैं। अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है।
>
> इसके संक्रमण के फलस्वरूप बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और
> गले में खराश जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे
> व्यक्ति में फैलता है। इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है। यह वायरस
> दिसंबर में सबसे पहले चीन में पकड़ में आया था। इसके दूसरे देशों में पहुंच
> जाने की आशंका जताई जा रही है।
>
>
> कोरोना से मिलते-जुलते वायरस खांसी और छींक से गिरने वाली बूंदों के ज़रिए
> फैलते हैं। कोरोना वायरस अब चीन में उतनी तीव्र गति से नहीं फ़ैल रहा है जितना
> दुनिया के अन्य देशों में फैल रहा है। कोविड 19 नाम का यह वायरस अब तक 70 से
> ज़्यादा देशों में फैल चुका है। कोरोना के संक्रमण के बढ़ते ख़तरे को देखते
> हुए सावधानी बरतने की ज़रूरत है ताकि इसे फैलने से रोका जा सके।
>
>
> * क्या हैं इस बीमारी के लक्षण?
>
> कोवाइड-19 / कोरोना वायरस में पहले बुख़ार होता है। इसके बाद सूखी खांसी होती
> है और फिर एक हफ़्ते बाद सांस लेने में परेशानी होने लगती है।
> इन लक्षणों का हमेशा मतलब यह नहीं है कि आपको कोरोना वायरस का संक्रमण है।
> कोरोना वायरस के गंभीर मामलों में निमोनिया, सांस लेने में बहुत ज़्यादा
> परेशानी, किडनी फ़ेल होना और यहां तक कि मौत भी हो सकती है। बुजुर्ग या जिन
> लोगों को पहले से अस्थमा, मधुमेह या हार्ट की बीमारी है उनके मामले में ख़तरा
> गंभीर हो सकता है। ज़ुकाम और फ्लू में के वायरसों में भी इसी तरह के लक्षण पाए
> जाते हैं।
>
> * कोरोना वायरस का संक्रमण हो जाए तब?
>
> इस समय कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है लेकिन इसमें बीमारी के लक्षण कम
> होने वाली दवाइयां दी जा सकती हैं।
>
> जब तक आप ठीक न हो जाएं, तब तक आप दूसरों से अलग रहें।
>
> कोरोना वायरस के इलाज़ के लिए वैक्सीन विकसित करने पर काम चल रहा है।
>
> इस साल के अंत तक इंसानों पर इसका परीक्षण कर लिया जाएगा।
>
> कुछ अस्पताल एंटीवायरल दवा का भी परीक्षण कर रहे हैं।
>
> * क्या हैं इससे बचाव के उपाय?
>
> स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए
> हैं।
>
> इनके मुताबिक हाथों को साबुन से धोना चाहिए।
>
> अल्‍कोहल आधारित हैंड रब का इस्‍तेमाल भी किया जा सकता है।
>
> खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्‍यू पेपर से ढंककर रखें।
>
> जिन व्‍यक्तियों में कोल्‍ड और फ्लू के लक्षण हों, उनसे दूरी बनाकर रखें।
>
> अंडे और मांस के सेवन से बचें।
>
> जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें।
>
> * मास्क कौन और कैसे पहनें?
>
> अगर आप स्वस्थ हैं तो आपको मास्क की जरूरत नहीं है।
>
> अगर आप किसी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं, तो आपको
> मास्क पहनना होगा।
>
> जिन लोगों को बुखार, कफ या सांस में तकलीफ की शिकायत है, उन्हें मास्क पहनना
> चाहिए और तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
>
> * मास्क पहनने का तरीका :-
>
> मास्क पर सामने से हाथ नहीं लगाना चाहिए।
>
> अगर हाथ लग जाए तो तुरंत हाथ धोना चाहिए।
>
> मास्क को ऐसे पहनना चाहिए कि आपकी नाक, मुंह और दाढ़ी का हिस्सा उससे ढंका
> रहे।
>
> मास्क उतारते वक्त भी मास्क की लास्टिक या फीता पकड़कर निकालना चाहिए, मास्क
> नहीं छूना चाहिए।
>
> हर रोज मास्क बदल दिया जाना चाहिए।
>
> * कोरोना का ख़तरा कैसा करें कम, पढ़ें उपाय
>
> कोरोना से मिलते-जुलते वायरस खांसी और छींक से गिरने वाली बूंदों के ज़रिए
> फैलते हैं।
>
> अपने हाथ अच्छी तरह धोएं।
>
> खांसते या छींकते वक़्त अपना मुंह ढंक लें।
>
> हाथ साफ़ नहीं हो तो आंखों, नाक और मुंह को छूने बचें।
>
> कोरोना का संक्रमण फैलने से कैसे रोकें?
>
> सार्वजनिक वाहन जैसे बस, ट्रेन, ऑटो या टैक्सी से यात्रा न करें।
> घर में मेहमान न बुलाएं।
> घर का सामान किसी और से मंगाएं।
> ऑफ़िस, स्कूल या सार्वजनिक जगहों पर न जाएं।
> अगर आप और भी लोगों के साथ रह रहे हैं, तो ज़्यादा सतर्कता बरतें।
> अलग कमरे में रहें और साझा रसोई व बाथरूम को लगातार साफ़ करें।
> 14 दिनों तक ऐसा करते रहें ताकि संक्रमण का ख़तरा कम हो सके।
> अगर आप संक्रमित इलाक़े से आए हैं या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में
> रहे हैं तो आपको अकेले रहने की सलाह दी जा सकती है। अत: घर पर रहें।
>
> उपसंहार : लगभग 18 साल पहले सार्स वायरस से भी ऐसा ही खतरा बना था। 2002-03
> में सार्स की वजह से पूरी दुनिया में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। पूरी
> दुनिया में हजारों लोग इससे संक्रमित हुए थे। इसका असर आर्थिक गतिविधियों पर
> भी पड़ा था। कोरोना वायरस के बारे में अभी तक इस तरह के कोई प्रमाण नहीं मिले
> हैं कि कोरोना वायरस पार्सल, चिट्टियों या खाने के ज़रिए फैलता है। कोरोना
> वायरस जैसे वायरस शरीर के बाहर बहुत ज़्यादा समय तक ज़िंदा नहीं रह सकते।
>
> कोरोना वायरस को लेकर लोगों में एक अलग ही बेचैनी देखने को मिली है। मेडिकल
> स्टोर्स में मास्क और सैनेटाइजर की कमी हो गई है, क्योंकि लोग तेजी से इन्हें
> खरीदने के लिए दौड़ रहे हैं।
>
> विश्व स्वास्थ्य संगठन, पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड और नेशनल हेल्थ सर्विस
> (एनएचएस) से प्राप्त सूचना के आधार पर हम आपको कोरोना वायरस से बचाव के तरीके
> बता रहे हैं। एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग हो या फिर लैब में लोगों की
> जांच, सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए कई तरह की तैयारी की है। इसके
> अलावा किसी भी तरह की अफवाह से बचने, खुद की सुरक्षा के लिए कुछ निर्देश जारी
> किए हैं जिससे कि कोरोना वायरस से निपटा जा सकता है।
>
> --
> 1. Webpage for this HindiSTF is :
> https://groups.google.com/d/forum/hindistf
> 2. For doubts on Ubuntu and other public software, visit
> http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions
> 3. If a teacher wants to join STF, visit
> http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member
>
> -----------
> 1.ವಿಷಯ ಶಿಕ್ಷಕರ ವೇದಿಕೆಗೆ ಶಿಕ್ಷಕರನ್ನು ಸೇರಿಸಲು ಈ ಅರ್ಜಿಯನ್ನು ತುಂಬಿರಿ.
> -
> https://docs.google.com/forms/d/1Iv5fotalJsERorsuN5v5yHGuKrmpFXStxBwQSYXNbzI/viewform
> 2. ಇಮೇಲ್ ಕಳುಹಿಸುವಾಗ ಗಮನಿಸಬೇಕಾದ ಕೆಲವು ಮಾರ್ಗಸೂಚಿಗಳನ್ನು ಇಲ್ಲಿ ನೋಡಿ.
> -
> http://karnatakaeducation.org.in/KOER/index.php/ವಿಷಯಶಿಕ್ಷಕರವೇದಿಕೆ_ಸದಸ್ಯರ_ಇಮೇಲ್_ಮಾರ್ಗಸೂಚಿ
> 3. ಐ.ಸಿ.ಟಿ ಸಾಕ್ಷರತೆ ಬಗೆಗೆ ಯಾವುದೇ ರೀತಿಯ ಪ್ರಶ್ನೆಗಳಿದ್ದಲ್ಲಿ ಈ ಪುಟಕ್ಕೆ ಭೇಟಿ
> ನೀಡಿ -
> http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:ICT_Literacy
> 4.ನೀವು ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶ ಬಳಸುತ್ತಿದ್ದೀರಾ ? ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶದ ಬಗ್ಗೆ
> ತಿಳಿಯಲು -
> http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Public_Software
> -----------
> ---
> You received this message because you are subscribed to the Google Groups
> "HindiSTF" group.
> To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an
> email to [email protected].
> To view this discussion on the web, visit
> https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAOWNnMGheZSbNfrO0FK8igG6zKtFuwYYJTCd-9LGgyDpHwXhiA%40mail.gmail.com
> <https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAOWNnMGheZSbNfrO0FK8igG6zKtFuwYYJTCd-9LGgyDpHwXhiA%40mail.gmail.com?utm_medium=email&utm_source=footer>
> .
>

-- 
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
2. For doubts on Ubuntu and other public software, visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions
3. If a teacher wants to join STF, visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member
 
-----------
1.ವಿಷಯ ಶಿಕ್ಷಕರ ವೇದಿಕೆಗೆ  ಶಿಕ್ಷಕರನ್ನು ಸೇರಿಸಲು ಈ  ಅರ್ಜಿಯನ್ನು ತುಂಬಿರಿ.
 - 
https://docs.google.com/forms/d/1Iv5fotalJsERorsuN5v5yHGuKrmpFXStxBwQSYXNbzI/viewform
2. ಇಮೇಲ್ ಕಳುಹಿಸುವಾಗ ಗಮನಿಸಬೇಕಾದ ಕೆಲವು ಮಾರ್ಗಸೂಚಿಗಳನ್ನು ಇಲ್ಲಿ ನೋಡಿ.
-http://karnatakaeducation.org.in/KOER/index.php/ವಿಷಯಶಿಕ್ಷಕರವೇದಿಕೆ_ಸದಸ್ಯರ_ಇಮೇಲ್_ಮಾರ್ಗಸೂಚಿ
3. ಐ.ಸಿ.ಟಿ ಸಾಕ್ಷರತೆ ಬಗೆಗೆ ಯಾವುದೇ ರೀತಿಯ ಪ್ರಶ್ನೆಗಳಿದ್ದಲ್ಲಿ ಈ ಪುಟಕ್ಕೆ ಭೇಟಿ ನೀಡಿ -
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:ICT_Literacy
4.ನೀವು ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶ ಬಳಸುತ್ತಿದ್ದೀರಾ ? ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶದ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿಯಲು 
-http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Public_Software
-----------
--- 
You received this message because you are subscribed to the Google Groups 
"HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email 
to [email protected].
To view this discussion on the web, visit 
https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAH%2BzGwu-YaNYE8p_6B0Kvsfm2fmCKcsyG7882ypXc%3DVUyinTvQ%40mail.gmail.com.

Reply via email to