.
चाहे मानसून लेट आया है
पर एहसास नया ये लाया है ,
कानून में सुधार आया है
देश में अब बदलाव आया है |
लड़के को लड़की न खोजनी
ना लड़की को लड़का ,
कोई भी मिल जाये चलेगा
बस भिडे प्रेम का टांका |
शायद अब किसी घर में
मूंछों वाली भाभी आएँगी ,
कन्यायें कन्या को भी अब
जीजू जीजू बुलाएंगी |
उन्मुक्त गगन के नीचे केवल
अब जोड़े ना रास रचाएंगे ,
बदला बदला होगा मंजर
लड़के जब लड़का पटायेंगे |
पुलिस के पास भी अब शायद
छेड़छाड़ के केसेज बढ़ जायेंगे ,
महिला महिला को छेड़ेगी
पुरुष पुरुष से छेड़े जायेंगे |
हर सिक्के के पहलू दो होते
कुछ सुधार तो आयेंगे ,
ये नए बदलाव देश को
जनसँख्या विस्फोट से बचायेंगे !
Love Cricket? Check out live scores, photos, video highlights and more. Click
here.
See the Web's breaking stories, chosen by people like you. Check out Yahoo!
Buzz.
_________________________________________________________________
Windows Live™: Keep your life in sync.
http://windowslive.com/explore?ocid=TXT_TAGLM_WL_BR_life_in_synch_062009