---------- Forwarded message ----------
From: Abhishek Suryawanshi <[email protected]>
Date: 2017-09-27 9:10 GMT+05:30
Subject: Fwd: हिंदी विकिपीडिया पाठक परियोजना (न्यू यॉर्क)
To: Abhinav srivastava <[email protected]>




---------- Forwarded message ----------
From: Abhishek Suryawanshi <[email protected]>
Date: Tue, Sep 26, 2017 at 6:52 PM
Subject: हिंदी विकिपीडिया पाठक परियोजना (न्यू यॉर्क)
To: [email protected]



*हिंदी विकिपीडिया पाठक परियोजना*


हिंदी और दुनिया
भाषाबोलने वालों की संख्या

(millions)
विश्व के तुलना

में प्रतिशत
विकिपीडिया पे

लेख संख्या
स्थापना
स्पॅनिश 405 5.85% 1,350,713 2001
अंग्रेजी 360 5.52% 5,465,879 2001
*हिंदी* *310* *4.46%* 120,768 2003
एस्तोनिया 1.1 160,226 2002
डेनिश 5.5 230,862 2002
एस्तोनिया इस देश की लोकसंख्या हमारे फरीदाबाद से भी काम, भाषा बोलने वाले तो
और कम है - फिर भी उनका विकिपीडिया हमसे आगे है। बात स्पर्धा की नहीं है, बात
उनसे प्रेरणा लेने की हैं। वो लोग अलग अलग परियोजना / विकी शिक्षा अभियान
चलाते है और उसके बजह से उनको फायदा होता है। हमारे हिंदी समुदाय से भी ऐसी
परियोजनाएं चलायी जा सकती है। इसके लिए हम पिछले कुछ सालो से प्रयास भी कर रहे
हैं।
इसके बारे मैंने २०१४ - २०१५ के सम्मेलन में विस्तार से बात की थी पर मुहूरत
मिलना बाकी था। आशीष जी के साथ हिंदी भाषा कार्यालय भी गया था। तभी सम्मेलन के
बाद एक मेटा पे संकल्पना का लेख भी लिखा गया, पर वो वैसेही रह गया। मैं उसी
परियोजना को फिरसे पुनर्जीवित करनेकी कोशिश करना चाहता हु और इसमें आप सभी का
सहयोग लगेगा।
*क्या कर सकते है?*

1.बाकी भाषा
बाकी के छोटे भाषा के समुदायों से बातचीत की जा सकती है। उनसे मार्गदर्शन लिया
जा सकता है। शुरुवात के दौर में मैं विकी न्यू यॉर्क चैप्टर से लोगो को
आमनत्रित कर सकता हु , और एस्तोनिया वालो से भी बात की जा सकती है।
2.सरकारी कार्यालय
राष्ट्रभाषा मंत्रालय, विदेशी दूतावास ऐसी जगहों पे कार्यशाला ली जा सकती है।
3. न्यु यॉर्क
यहाँ का भारतीय दूतावास हर साल करीब १,००० लोगो को हिंदी सिखाता है। अगर कोई
अमेरिका जैसी जगह पे , वक़्त निकालके हिंदी पढ़ने आता है, तो वो सिर्फ हिंदी
पे प्यार है इसी लिए आता है। ऐसे लोगो को हमें हिंदी विकिपीडिया का समुदाय से
जोड़ना चाहिए।
4.समुदाय
हिंदी विकिपीडिया पढ़ने वाले भी ज्यादा लोग चाहिए। इस परियोजना का मुख्य
उद्देश्य 'हिंदी विकिपीडिया' नाम का प्रकल्प है - यह बात लोगो तक पहुँचाना है।
इससे पढ़नेवाला समुदाय बढ़ेगा, और क्या पता उसमेसे कोई एखादा संपादक भी बन
सकता है।
5.विश्व हिंदी सेक्रेटेरिएट
भारत सरकार ने मॉरीशस के साथ साझेदारी करके हिंदी भाषा को बढ़ाने के लिए एक
दफ्तर खोला है, उनका काम सिर्फ हिंदी का प्रचार करना है। वो लोग जगह जगह हिंदी
का सामान बाटते रहते है, उनसे बात करके हिंदी विकिपीडिया के कुछ प्रचार पत्र
भी उसमे शामिल किये जा सकते है

*कौन करेगा[*
यह सबसे कठिन सवाल है, ऊपर लिखी गयी चीज़ो की जिम्मेदारी मै लेने लिए तैयार हु
पर आप सबका साथ चाहिए। इसे हम ६ महीने प्रायोगिक स्तर पे आज़मा सकते है।
*और कौन / कब / कैसे?*
आपको इस परियोजना
<https://links10.mixmaxusercontent.com/GJmL4SNw6WayTJjTM/l/LICpMNon8EW3xS9IB?messageId=LaHtATMsWPWzqpt3P&rn=ISY2FGdzFmdpJ3cgYXYulGaiFkI&re=gIt92YuwWah12ZAlTM2YXYulGaiFmI&sc=false>
में शामिल होना है तो अपना नाम लिखे / मुझे इ-मेल पे संपर्क करे।


-
Abhishek
(Sent via handheld device, pardon the brevity)
_______________________________________________
Wikihi-l mailing list
[email protected]
https://lists.wikimedia.org/mailman/listinfo/wikihi-l

Reply via email to