नमस्ते,
आप सभी को सूचित करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि विकिपीडिया पुस्तकालय
की हिंदी शाखा (कड़ी - https://hi.wikipedia.org/s/cxeg) अब तैयार हो चुकी है।
इसके अंतर्गत आप विश्व भर के अनेक मुक्त एवं पेड स्त्रोतों तक पहुँच प्राप्त
कर सकते हैं (जैसे की विभिन्न शोध पत्रिकाएँ), स्त्रोतों का परस्पर आदान
प्रदान कर सकते है और नए स्त्रोतों के सुझाव भी दे सकते हैं। आशा है कि
विकिपीडिया पुस्तकालय हिंदी विकिपीडिया को बेहतर बनाने में आपका सहयोग दे
पाएगा।

धन्यवाद!

Shypoetess
_______________________________________________
Wikihi-l mailing list
[email protected]
https://lists.wikimedia.org/mailman/listinfo/wikihi-l

Reply via email to