प्रिय विकिमीडिआ सदस्यों,

सामुदायिक संसाधन (Community Resources) टीम अपने वर्तमान अनुदान कार्यक्रमों,
वार्षिक योजना अनुदान (Annual Plan Grants), सरल वार्षिक योजना (Simple Annual
Plan) अनुदान, परियोजना अनुदान (Project Grants) और रैपिड अनुदान (Rapid
Grants) की समीक्षा कर रही है ताकि हम रणनीतिक दिशा के अंतर्गत इक्विटी पर
ध्यान केंद्रित कर एक संपन्न आंदोलन का निर्माण करें। नए स्वरूप की प्रक्रिया
आंदोलन रणनीति की सिफारिशों के आसपास की चर्चाओं को ध्यान में रखेगी। यह
आवेदकों और अनुदानों से प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया को एकीकृत करेगा जो हमें पिछले
पांच वर्षों में प्राप्त हुआ है। यह विकसित होने के साथ-साथ समुदाय के सदस्यों
से भी प्रतिक्रिया लेना जारी रखेगा।

हम अनुदान कार्यक्रमों के लिए नए मॉडल की ओर बढ़ना चाहते हैं जिसे वैश्विक
परिषद (Global Council) के व्यापक संसाधन आवंटन चर्चा में आगे बढ़ाया जा सके।

इस प्रक्रिया में हम जाँच कर रहे हैं:

   -

   समुदायों और आंदोलन का समर्थन करने के लिए एक टीम के रूप में हमारी भूमिका
   क्या है?
   -

   हमारी प्रक्रियाएँ: प्रर्थना, रिपोर्टिंग, मेट्रिक्स और सहभागी निर्णय लेने
   की प्रक्रिया और इक्विटी के साथ उनका संरेखण
   -

   हमारे कार्यक्रम और समझ जो हम संबोधित कर रहे हैं, उनकी जरूरतें हैं, और
   रणनीतिक दिशा प्राप्त करने के लिए कौन से तत्व हैं।


हम आप सभी को इस यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। मेटा-विकी
पेज [1] पर, अनुदान प्रक्रिया के सिंहावलोकन और समयरेखा के बारे में जान सकते
है। हम नई प्रक्रिया [2] के बारे में किसी भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए
जनवरी 2021 में अलग अलग क्षेत्रों के समय अनुसार बैठक आयोजित करेंगे।

फरवरी 2021 में, हम नई अनुदान रणनीति के लिए एक प्रस्ताव प्रकाशित करेंगे। हम
आपको प्रस्तावित विचारों की समीक्षा करने के लिए आमंत्रित करेंगे। आप
प्रस्तावित अनुदान कार्यक्रमों पर विकी और अन्य चैनलों के माध्यम से
प्रतिक्रिया दे सकेंगे। भाग लेने की जानकारी मेटा-विकी पेज [1] पर साझा की
जाएगी। जब प्रतिक्रिया अवधि समाप्त हो जाती है, तो सामुदायिक संसाधन टीम सभी
समुदाय इनपुट की समीक्षा करेगी और रीडिज़ाइन को पूरा करने के लिए अंतिम
समायोजन करेगी। मार्च 2021 में, सामुदायिक संसाधन टीम सुझाए गए परिवर्तनों की
समीक्षा कर उन्हें शामिल करेगी और विकिमीडिया फाउंडेशन के नेतृत्व द्वारा
अनुमोदन के लिए अंतिम प्रस्ताव भेजेगी। इसमें आपका समर्थन आवश्यक है ताकि हम
मिलकर अनुदान कार्यक्रम बनाएं जो आपके लिए उपयोगी हो और हमारे समुदायों के लिए
वास्तविक जरूरतों को पूरा करे। हम इस अगले चरण में संलग्न होने और आपके
विचारों को सुनने के लिए तत्पर हैं।



सामुदायिक संसाधन टीम की ओर से,

1.
https://meta.wikimedia.org/wiki/Community_Resources/Grants_Strategy_Relaunch_2020-2021

2.
https://meta.wikimedia.org/wiki/Community_Resources/Grants_Strategy_Relaunch_2020-2021#Office_hours_for_CR_Strategy_relaunch


*Rupika Sharma*
Junior Program Officer

Wikimedia Foundation Grants
Wikimedia Foundation <https://wikimediafoundation.org/>
_______________________________________________
Wikihi-l mailing list
[email protected]
https://lists.wikimedia.org/mailman/listinfo/wikihi-l

Reply via email to