मैं और मेरा laptop अक्सर ये बातें करते हैं! जैसे ही घर से सत्संग को निकला मै हो कर tip top, पीछे से चिड़ाते हुए कुछ यूं बोला मेरा laptop. सत्संग में जाने वाले ओ दिखावे के पुतले , ज्ञान की कुछ chatting shatting हमसे भी करले, उसके चिड़ाने पर आया मुझे बहुत गुस्सा, और मै laptop पे जोर से बरसा, ओ बिजली के यंत्र switch off कर दूंगा अगर ज्यादा की बात, वो बोला अरे जा पहले आईने में जाकर देख अपनी ओकात, देख तेरे दिल की harddisk पर कैसे softwares का जाल है, निंदा नफरत और इर्ष्या सभी spywares तो install है, इनकी वजह से प्यार का program ठीक से run नहीं हो पाता है, और मनमत का खतरनाक virus फ्री में download हो जाता है, फिर ये dangrous virus गुरमत की files को read only कर देता है, मन का processor चाहे strong हो फिर भी ये system hang कर देता है, वैसे तो निरंकार का server कभी भी down नहीं होता है, हमेशा तुम्हारा connection ही timeout होता है, मैंने laptop की बातो में हां में हां तो मिलाई , पर खुद को शर्म से बचाने की एक युक्ति याद आई , मैंने कहा सेवा सिमरन और सत्संग का antivirus भी तो install किया हुआ है, और मन के system की maintainence यानि AMC का contract सतगुरु को जो दिया है, laptop ने मुझे प्यार से बुलाया और व्यंग्य कसते हुए यूँ समझाया बेटा जब सतगुरु के वचनों की emails तुम्हारे मन के inbox में आती है और बिना पढ़े ही वो सब दुसरो को forward हो जाती है तो केवल वचन क्या तुम्हारा ख़ाक भला करेंगे बच्चू उनमे अम्ल क्या तुम्हारे चच्चा करेंगे , उन्हें दिमाग में copy करके कर्म में paste करना जरुरी है आज तक latest hardware में memory की कहा मजबूरी है, नम्रता और विशालता का software install कर के देख फिर खूब aish होगी , यदि ज्ञान का password याद रहा तो सहनशीलता की application कभी न crash होगी , और अहंकार के virus को तुरंत ctrl alt delete करो , निरंकार प्रभु की website पे जाने के लिए साकार गुरु के icon पर double click करो, फिर आनंद के internet explorer से जितनी चाहो उतनी खुशिया pick करो , तुम्हारी झोली का disk space यक़ीनन कम पड़ जायेगा , पर इसकी रहमतो का download ख़तम न हो पायेगा, मैंने laptop की बात को स्वीकार किया ,
-- With warm regards, BK! "ख़ुदको खोजो ख़ुदा मिलेगा" Mob: 09015797396 Email: [email protected] Skype: binni06 Face Book: [email protected] -- Let's be in peace but not into pieces Search for old postings at: http://www.mail-archive.com/[email protected]/ To unsubscribe send a message to [email protected] with the subject unsubscribe. To change your subscription to digest mode or make any other changes, please visit the list home page at http://accessindia.org.in/mailman/listinfo/accessindia_accessindia.org.in Disclaimer: 1. Contents of the mails, factual, or otherwise, reflect the thinking of the person sending the mail and AI in no way relates itself to its veracity; 2. AI cannot be held liable for any commission/omission based on the mails sent through this mailing list..
