Himanshu 
Kumar<https://www.facebook.com/himanshukumardantewada?hc_location=stream>
जेल में सोनी सोरी बहुत कमज़ोर हो गयी है . 
जेल की डाक्टर अंजना भास्कर के लिखे नोट के अनुसार दिनाक 22-05-2013 सोनी सोरी 
का होमोग्लोबिन 8.0 से गिर कर दो दिन बाद ही दिनांक 24-05-2013 को 5.4 के 
चिंता जनक स्तर तक कम हो गया . 
सोनी सोरी की यह जांच सोनी द्वारा बहुत कमजोरी महसूस करने की बार बार शिकायत 
करने के बाद करी गयी थी . 
सोनी सोरी को यह जांच करवाने के लिए जगदलपुर के महारानी अस्पताल में जंजीरों 
से बाँध कर ले जाया गया . 
सोनी सोरी ने खुद को जंजीरों से बाँध कर अस्पताल ले जाने का विरोध किया. अगले 
दिन सोनी सोरी को अस्पताल में बिना जंजीरों में बांधे ले जाया गया जहाँ सोनी 
सोरी को तीन बोतल खून चढाया गया . 
डाक्टरों के मुताबिक़ इसके बाद सोनी सोरी का होमोग्लोबिन फिर से 8.0 के स्तर पर 
पहुँच गया .

दिनांक 29.07.2013 को सोनी सोरी को एक्सपायरी डेट की पुरानी दवाई दी गयी दवा 
का नाम है Fluconazole Tablets IP NUFORCE – 200” of Batch No. 11NFL- 005 
इस दवा के बनने का दिनांक 05/2011 अंकित है और एक्सपायरी दिनांक 04/2013 था 
फिर भी वह एक्सपायर्ड दवा सोनी सोरी को दी गयी .
हमें भय है की सोनी सोरी को इरादतन उचित इलाज से वंचित किया जा रहा है ताकि 
सोनी सोरी के स्वास्थ्य को अधिकतम हानि पहुंचाई जा सके .
On Saturday, June 29, 2013 3:47:12 PM UTC+5:30, AYUSH Adivasi Yuva Shakti 
wrote:
>
> Himanshu Kumar <https://www.facebook.com/himanshukumardantewada>  :  
> ऐसा नहीं है की आदिवासियों की तरफदारी करने के कारण ही हम जैसे लोगों को 
> नक्सली समर्थक माना जाता हो . असल में तो जो कोई भी अब इस मुल्क में 
> आदिवासियों की तरफदारी करेगा और इन अमीर उद्योगपतियों की लूट पर सवाल उठाएगा 
> उसे ही हमारे पुलिस बहादुर नक्सली कह कर परेशान करना शुरू कर देंगे .
> अगर आपको मेरी इस बात पर शक है तो नमूना पेश है जनाब . 
> भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय ने आदिवासी इलाकों में शांती लाने के लिए इन 
> इलाकों में विकास को बढ़ावा देने की योजना बनाई . इस काम के लिए हर जिले में एक 
> नौजवान की नियुक्ति भी करी गयी . 
> महाराष्ट्र के आदिवासी जिले गढ़चिरोली में भारत सरकार ने विकास को तेज़ करने के 
> लिए जिस नौजवान को नियुक्त किया उसे वहाँ की पुलिस ने पकड़ लिया . इस सरकार 
> द्वारा नियुक्त व्यक्ति के साथ उसके एक मित्र को भी पकड़ लिया गया . खूब परेशान 
> करने के बाद आखिरकार इन्हें छोड़ना तो पड़ा . लेकिन खतरनाक और शर्मनाक बात यह है 
> की पुलिस का कहना है की हम तो इन सज्जन पर बहुत पहले से नज़र रखे हुए थे 
> क्योंकि यह सज्जन तो नवीन जिंदल के कारखाने का विरोध करने वाले आन्दोलन को 
> समर्थन दे रहे हैं .
> जियो बहादुर मोर देश के बहादुर पुलिसवा . किसकी नौकरी कर रहे हो ? जिंदल 
> गडकरी , और अम्बानी की ? और गोली लाठी चला रहे हो अपने ही देश के किसानों 
> आदिवासियों और गरीबों पर . [image: Inline image 1] 
> याद रखना पुलिस वाले भाइयों, जब इस दौर का इतिहास लिखा जाएगा तब तुम्हारा 
> ज़िक्र किस रूप में किया जाएगा इसका ख़याल ज़रूर रखना ?
>
>  

-- 
-----------------------------------------------------------------------
This mail is sent you by AYUSHgoogle group
AYUSH | adivasi yuva shakti | www.adiyuva.in
We are online group of youth who want to take initiative for awareness about 
Tribal empowerement & Developement, Let us do it together 

Our Online contact points : Google us as "adiyuva"
Home Page : www.adiyuva.in
Join AYUSH : www.join.adiyuva.in
Let us do it together : www.do.adiyuva.in
Warli Art | India's Global Art, Proudly Tribal Art : www.warli.in 
Tribal Tourism : www.tourism.adiyuva.in 

Face book profile : www.facebook.com/adiyuva 
Face book page :www.facebook.com/adiyuva1
You Tube : http://youtube.com/adiyuva 
twitter : http://twitter.com/adiyuva 
Linked In : www.linkedin.com/in/adiyuva
--- 
You received this message because you are subscribed to the Google Groups 
"AYUSH | adivasi yuva shakti" group.
To post to this group, send email to [email protected].
Visit this group at http://groups.google.com/group/adiyuva.
To view this discussion on the web visit 
https://groups.google.com/d/msgid/adiyuva/856564a5-f7a8-4808-a521-ad9cbaec9455%40googlegroups.com.


Reply via email to