शिक्षा का महत्व

आज मनुष्य के लिए जितना महत्व भोजन , कपड़ा,हवा और पानी का है , उससे कहीं अधिक
महत्व शिक्षा का है . शिक्षा के अभाव में मनुष्य पशु के समान हो जाता है .

महत्व :

शिक्षा का मानव जीवन में बहुत महत्व है . कुछ विद्वानों का कहना है कि शिक्षा
केवल इसीलिए ग्रहण की जाती है कि मनुष्य अपनी जीविका कमा कर दाल - रोटी खा सके
. परन्तु यह शिक्षा का वास्तविक ध्येय नहीं है . अन्य विद्वानों ने कहा है कि
शिक्षा का वास्तविक ध्येय मनुष्यों को सदाचारी बनाना है और कुछ अन्य के अनुसार
शिक्षा का ध्येय मनुष्यों को अच्छा नागरिक बनाना है , जिससे कि वे अपने
राष्ट्र की उन्नति कर सकें . कुछ भी हो ,शिक्षा का ध्येय बहुत ही व्यापक है .
वास्तव में वही मनुष्य को मनुष्य बना देती है .

लाभ :

शिक्षा से मनुष्य में ज्ञान का प्रसार होता है और उसकी बुद्धि का विकास होता
है . शिक्षा के द्वारा ही मनुष्य को देश - विदेश ,इतिहास ,विज्ञान
,धर्मशास्त्र और राजनीति शास्त्र का ज्ञान होता है . शिक्षा से ही मनुष्य के
दिमाग का पूर्ण विकास होता है .
शिक्षा से ही मनुष्य अच्छे - बुरे की पहचान कर सकता है . भारत में जितने भी
बड़े - बड़े समाज सुधारक हुए  वे सबके सब बहुत शिक्षित थे . स्वामी दयानंद
,ईश्वरचन्द्र विद्यासागर ,महात्मा गाँधी ,मदन मोहन मालवीय देश के सच्चे
कर्णधार और सेवक थे . वे सब पूर्ण शिक्षित थे . इसी कारण आज इनलोगों का नाम
इतना प्रसिद्ध है .

उपसंहार -

इतिहास साक्षी है कि अशिक्षित और असभ्य जाति में संस्कृति नहीं होती है .
पूर्व पाषाण काल व उत्तर पाषाण काल के लोग अशिक्षित थे . आर्यजाति शिक्षित थी
.बिना शिक्षा के मनुष्य पशु के समान है . अब प्रत्येक नागरिक को निरक्षरता के
कलंक को दूर कर देना चाहिए .

-- 
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
Hindi KOER web portal is available on 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:Hindi

2. For Ubuntu 14.04 installation,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Kalpavriksha   (It has Hindi 
interface also)

3. For doubts on Ubuntu and other public software,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions

4. If a teacher wants to join STF,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member

5. Are you using pirated software? Use Sarvajanika Tantramsha, see 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Why_public_software 
सार्वजनिक संस्थानों के लिए सार्वजनिक सॉफ्टवेयर
--- 
You received this message because you are subscribed to the Google Groups 
"HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email 
to [email protected].
To post to this group, send an email to [email protected].
Visit this group at https://groups.google.com/group/hindistf.
To view this discussion on the web, visit 
https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAOWNnMFM5OvRt1B5JVR7C-J%3DuiQ4Uq8wQvEtgaZVXCZn8srqdA%40mail.gmail.com.
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

Reply via email to