साक्षात्कार के कुछ सुझाव

अच्छे साक्षात्कार का मंत्र उसकी तैयारी में है। यहाँ कुछ सुझाव हैं जिस पर
आपको काम करना चाहिए।
साक्षात्कार के एक सप्ताह पहले

सोचें कि आप ये नौकरी क्यों चाहते हैं : उन वजहों को लिखें कि आप ये नौकरी
क्यों चाहते हैं और नियोक्ता को इसे समझाने की तैयारी करें।साक्षात्कार का
अभ्यास : अपने दोस्तो और परिवार के लोगों को बोलें कि वे साक्षात्कार के
अभ्यास में आपकी मदद करें। जैसे आप उनके साथ स्थिर न कि सख्त हैंड शेक (हाथ
मिलाना) का अभ्यास कर सकते हैं।कंपनी के बारे में जानकारी लें :  साक्षात्कार
में जाने से पहले कंपनी के बारे में अच्छी तरह जानकारी ले लें, उसके मुख्य
कार्यालय में फोन करें उनसे कहें कि वो कंपनी के बारे में जानकारी भेंजे। साथ
ही आप कंपनी की वेबसाइट देखें।दिशा-निर्देश और अपनी योजना पर अमल करें : पता
करें कि आप कहां साक्षत्कार देने जा रहे हैं, आप वहां कैसे जाएंगे और वहां
पहुंचने में कितना वक्त लगेगा। हमेशा वक्त से पहले पहुंचे।

साक्षात्कार के दिन

प्रभाव के लिए अच्छी पोशाक :  पुरुषों के लिए कोट और टाई महिलाओं को अच्छा सूट
पहनना बेहतर है।अतिरिक्त सामान : साक्षत्कार के लिए जाते समय सीवी की अतिरिक्त
कॉपी रखें साथ में एक पेन हो और हो सके तो एक नोटबुक भी रखें।समय पर पहुंचे
: साक्षात्कार के समय से दस मिनट पहले ही पहुंचे- न ज़्यादा पहले और न ज़्यादा
देर से।

साक्षत्कार के दौरान

शेक हैंड्स (हाथ मिलाना) : आपका हाथ मिलाना अच्छी तरह गर्मजोशी से होना चाहिए,
ज़्यादा ज़ोर देने की जरुरत नहीं (सख्त होने की जरुरत नहीं)।आंख से आंख मिलाकर
बातें करना : यदि सीधे किसी से आंखे मिलाकर बात करने में आप असहज महसूस कर रहे
हैं तो उनके माथे को देख सकते हैं।स्पष्ट बोलें :  जब आप बातें कर रहे हों तो
अपने आप को शांत रखें और हर शब्द को स्पष्ट रुप से बोलें। ईमानदारी के साथ हर
सवाल का पूरा उत्तर दें, लेकिन जवाब को ज़्यादा लंबा न रखें।कंपनी के बारे में
कुछ जानकारी रखें : आप अपनी बातों के दौरान कंपनी के बारे में कुछ टिप्पणी
करें जिससे साफ हो कि आप कंपनी के बारे में अच्छी तरह जानते हैं और आप इस
कंपनी में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।रुचि दिखायें : उस पर ग़ौर करें जो
नियोक्ता बोल रहा हो, यदि आप रुचि लेते हुए नहीं दिखाई दिए और आपका ध्यान
इधर-उधर हो तो वे ऐसा सोचेंगे कि आप अच्छे कर्मचारी नहीं बन सकते।सवाल करें :
वे क्या कहते हैं उसे सुनें और फिर सोचें कि क्या सवाल पूछा जा सकता है (कंपनी
के बारे में, नौकरी के बारे में इत्यादि)। इस तरह जब नियोक्ता आपसे पूछता है
कि क्या आपके पास कोई सवाल है तो जाहिर है कि आप उनकी बातों पर ध्यान दे रहे
हैं और सवाल पूछे जाने पर समझेंगे कि आप रुचि ले रहे हैं या नहीं।उनके समय के
लिए धन्यवाद दें :  जाते समय उनकी आखों में देखे और उनसे फिर हाथ मिलायें।
उनका शुक्रिया अदा करें और उनसे कहें कि उनकी बातों को सुनने के बाद आप भी आगे
की सोच रहे हैं।

साक्षत्कार के बाद

धन्यवाद पत्र भेजें : आपके साक्षत्कार के चौबीस घंटे बाद आपको उन्हें एक
धन्यवाद पत्र भेजना चाहिए।

-- 
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
Hindi KOER web portal is available on 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:Hindi

2. For Ubuntu 14.04 installation,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Kalpavriksha   (It has Hindi 
interface also)

3. For doubts on Ubuntu and other public software,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions

4. If a teacher wants to join STF,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member

5. Are you using pirated software? Use Sarvajanika Tantramsha, see 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Why_public_software 
सार्वजनिक संस्थानों के लिए सार्वजनिक सॉफ्टवेयर
--- 
You received this message because you are subscribed to the Google Groups 
"HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email 
to [email protected].
To post to this group, send an email to [email protected].
Visit this group at https://groups.google.com/group/hindistf.
To view this discussion on the web, visit 
https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAOWNnMErxo_-SjtB24D4dAjR9ZBCtNVMdy3%3DT_wPKws7V_nw3Q%40mail.gmail.com.
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

Reply via email to