चेन्नई के एक स्कूल ने अपने बच्चों को छुट्टियों को जो एसाइनमेंट दिया वो पूरी
दुनिया में वायरल हो रहा है। वजह बस इतनी कि उसे बेहद सोच समझकर बनाया गया है।
इसे पढ़कर अहसास होता है कि हम वास्तव में कहाँ आ पहुँचे हैं और अपने बच्चों
को क्या दे रहे हैं। अन्नाई वायलेट मैट्रीकुलेशन एंड हायर सेकेंडरी स्कूल ने
बच्चों के लिए नहीं बल्कि पेरेंट्स के लिए होमवर्क दिया है, जिसे हर एक पेरेंट
को पढ़ना चाहिए।

उन्होंने लिखा-
पिछले 10 महीने आपके बच्चों की देखभाल करने में हमें अच्छा लगा। आपने ग़ौर किया
होगा कि उन्हें स्कूल आना बहुत अच्छा लगता है। अगले दो महीने उनके प्राकृतिक
संरक्षक यानी आप उनके साथ छुट्टियाँ बिताएँगे। हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं,
जिससे यह समय उनके लिए उपयोगी और ख़ुशनुमा साबित हो।

- अपने बच्चों के साथ कम से कम दो बार खाना जरूर खाएँ। उन्हें किसानों के
महत्व और उनके कठिन परिश्रम के बारे में बताएँ और उन्हें बताएँ कि अपना खाना
बेकार न करें।

- खाने के बाद उन्हें अपनी प्लेटें खुद धोने दें। इस तरह के कामों से बच्चे
मेहनत की कीमत समझेंगे।

- उन्हें अपने साथ खाना बनाने में मदद करने दें। उन्हें उनके लिए सब्ज़ी या फिर
सलाद बनाने दें।

- तीन पड़ोसियों के घर जाएँ। उनके बारे में और जानें और घनिष्ठता बढ़ाएँ।

- दादा-दादी/ नाना-नानी  के घर जाएँ और उन्हें बच्चों के साथ घुलने मिलने दें।
उनका प्यार और भावनात्मक सहारा आपके बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। उनके साथ
तस्वीरें लें।

- उन्हें अपने काम करने की जगह पर लेकर जाएँ, जिससे वो समझ सकें कि आप परिवार
के लिए कितनी मेहनत करते हैं।

- किसी भी स्थानीय त्योहार या स्थानीय बाज़ार को मिस न करें।

- अपने बच्चों को किचन गार्डन बनाने के लिए बीज बोने के लिए प्रेरित करें।
पेड़ पौधों के बारे में जानकारी होना भी आपके बच्चे के विकास के लिए ज़रूरी है।

- अपने बचपन और अपने परिवार के इतिहास के बारे में बच्चों को बताएँ।

- अपने बच्चों का बाहर जाकर खेलने दें, चोट लगने दें, गंदा होने दें। कभी-कभार
गिरना और दर्द सहना उनके लिए अच्छा है। सोफ़े के कुशन जैसी आराम की ज़िंदगी आपके
बच्चों को आलसी बना देगी।

- उन्हें कोई पालतू जावनर जैसे कुत्ता, बिल्ली, चिड़िया या मछली पालने दें।

- उन्हें कुछ लोक गीत सुनाएँ।

- अपने बच्चों के लिए रंग बिरंगी तस्वीरों वाली कुछ कहानी की किताबें लेकर आएँ।

- अपने बच्चों को टीवी, मोबाइल फ़ोन, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूर
रखें। इन सबके लिए तो उनका पूरा जीवन पड़ा है।

- उन्हें चॉकलेट्स, जैली, क्रीम केक, चिप्स, गैस वाले पेय पदार्थ और पफ़्स जैसे
बेकरी प्रोडक्ट्स और समोसे जैसे तले हुए खाद्य पदार्थ देने से बचें।

- अपने बच्चों की आँखों में देखें और ईश्वर को धन्यवाद दें कि उन्होंने इतना
अच्छा तोहफ़ा आपको दिया है। अब से आने वाले कुछ सालों में वो नई ऊँचाइयों पर
होंगे।

माता-पिता होने के नाते ये ज़रूरी है कि आप अपना समय बच्चों को दें।

अगर आप माता-पिता हैं तो इसे पढ़कर आपकी आँखें नम ज़रूर हुई होंगी और आँखें अगर
नम हैं तो वजह साफ़ है कि आपके बच्चे वास्तव में इन सब चीज़ों से दूर हैं। इस
एसाइनमेंट में लिखा एक-एक शब्द यह बता रहा है कि जब हम छोटे थे तो ये सब बातें
हमारी जीवनशैली का हिस्सा थीं, जिसके साथ हम बड़े हुए हैं, लेकिन आज हमारे ही
बच्चे इन सब चीज़ों से दूर हैं, जिसकी वजह हम खुद हैं।

-- 
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
2. For doubts on Ubuntu and other public software, visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions
3. If a teacher wants to join STF, visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member
 
-----------
1.ವಿಷಯ ಶಿಕ್ಷಕರ ವೇದಿಕೆಗೆ  ಶಿಕ್ಷಕರನ್ನು ಸೇರಿಸಲು ಈ  ಅರ್ಜಿಯನ್ನು ತುಂಬಿರಿ.
 - 
https://docs.google.com/forms/d/1Iv5fotalJsERorsuN5v5yHGuKrmpFXStxBwQSYXNbzI/viewform
2. ಇಮೇಲ್ ಕಳುಹಿಸುವಾಗ ಗಮನಿಸಬೇಕಾದ ಕೆಲವು ಮಾರ್ಗಸೂಚಿಗಳನ್ನು ಇಲ್ಲಿ ನೋಡಿ.
-http://karnatakaeducation.org.in/KOER/index.php/ವಿಷಯಶಿಕ್ಷಕರವೇದಿಕೆ_ಸದಸ್ಯರ_ಇಮೇಲ್_ಮಾರ್ಗಸೂಚಿ
3. ಐ.ಸಿ.ಟಿ ಸಾಕ್ಷರತೆ ಬಗೆಗೆ ಯಾವುದೇ ರೀತಿಯ ಪ್ರಶ್ನೆಗಳಿದ್ದಲ್ಲಿ ಈ ಪುಟಕ್ಕೆ ಭೇಟಿ ನೀಡಿ -
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:ICT_Literacy
4.ನೀವು ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶ ಬಳಸುತ್ತಿದ್ದೀರಾ ? ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶದ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿಯಲು 
-http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Public_Software
-----------
--- 
You received this message because you are subscribed to the Google Groups 
"HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email 
to [email protected].
To post to this group, send an email to [email protected].
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

Reply via email to