बहुत अच्छा है सर, घन्यावाद On 13-May-2018 11:01 AM, "Shreenivas Naik" < [email protected]> wrote:
> चेन्नई के एक स्कूल ने अपने बच्चों को छुट्टियों को जो एसाइनमेंट दिया वो > पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है। वजह बस इतनी कि उसे बेहद सोच समझकर बनाया > गया है। इसे पढ़कर अहसास होता है कि हम वास्तव में कहाँ आ पहुँचे हैं और अपने > बच्चों को क्या दे रहे हैं। अन्नाई वायलेट मैट्रीकुलेशन एंड हायर सेकेंडरी > स्कूल ने बच्चों के लिए नहीं बल्कि पेरेंट्स के लिए होमवर्क दिया है, जिसे हर > एक पेरेंट को पढ़ना चाहिए। > > उन्होंने लिखा- > पिछले 10 महीने आपके बच्चों की देखभाल करने में हमें अच्छा लगा। आपने ग़ौर > किया होगा कि उन्हें स्कूल आना बहुत अच्छा लगता है। अगले दो महीने उनके > प्राकृतिक संरक्षक यानी आप उनके साथ छुट्टियाँ बिताएँगे। हम आपको कुछ टिप्स दे > रहे हैं, जिससे यह समय उनके लिए उपयोगी और ख़ुशनुमा साबित हो। > > - अपने बच्चों के साथ कम से कम दो बार खाना जरूर खाएँ। उन्हें किसानों के > महत्व और उनके कठिन परिश्रम के बारे में बताएँ और उन्हें बताएँ कि अपना खाना > बेकार न करें। > > - खाने के बाद उन्हें अपनी प्लेटें खुद धोने दें। इस तरह के कामों से बच्चे > मेहनत की कीमत समझेंगे। > > - उन्हें अपने साथ खाना बनाने में मदद करने दें। उन्हें उनके लिए सब्ज़ी या > फिर सलाद बनाने दें। > > - तीन पड़ोसियों के घर जाएँ। उनके बारे में और जानें और घनिष्ठता बढ़ाएँ। > > - दादा-दादी/ नाना-नानी के घर जाएँ और उन्हें बच्चों के साथ घुलने मिलने > दें। उनका प्यार और भावनात्मक सहारा आपके बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। उनके > साथ तस्वीरें लें। > > - उन्हें अपने काम करने की जगह पर लेकर जाएँ, जिससे वो समझ सकें कि आप परिवार > के लिए कितनी मेहनत करते हैं। > > - किसी भी स्थानीय त्योहार या स्थानीय बाज़ार को मिस न करें। > > - अपने बच्चों को किचन गार्डन बनाने के लिए बीज बोने के लिए प्रेरित करें। > पेड़ पौधों के बारे में जानकारी होना भी आपके बच्चे के विकास के लिए ज़रूरी है। > > - अपने बचपन और अपने परिवार के इतिहास के बारे में बच्चों को बताएँ। > > - अपने बच्चों का बाहर जाकर खेलने दें, चोट लगने दें, गंदा होने दें। > कभी-कभार गिरना और दर्द सहना उनके लिए अच्छा है। सोफ़े के कुशन जैसी आराम की > ज़िंदगी आपके बच्चों को आलसी बना देगी। > > - उन्हें कोई पालतू जावनर जैसे कुत्ता, बिल्ली, चिड़िया या मछली पालने दें। > > - उन्हें कुछ लोक गीत सुनाएँ। > > - अपने बच्चों के लिए रंग बिरंगी तस्वीरों वाली कुछ कहानी की किताबें लेकर > आएँ। > > - अपने बच्चों को टीवी, मोबाइल फ़ोन, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूर > रखें। इन सबके लिए तो उनका पूरा जीवन पड़ा है। > > - उन्हें चॉकलेट्स, जैली, क्रीम केक, चिप्स, गैस वाले पेय पदार्थ और पफ़्स > जैसे बेकरी प्रोडक्ट्स और समोसे जैसे तले हुए खाद्य पदार्थ देने से बचें। > > - अपने बच्चों की आँखों में देखें और ईश्वर को धन्यवाद दें कि उन्होंने इतना > अच्छा तोहफ़ा आपको दिया है। अब से आने वाले कुछ सालों में वो नई ऊँचाइयों पर > होंगे। > > माता-पिता होने के नाते ये ज़रूरी है कि आप अपना समय बच्चों को दें। > > अगर आप माता-पिता हैं तो इसे पढ़कर आपकी आँखें नम ज़रूर हुई होंगी और आँखें > अगर नम हैं तो वजह साफ़ है कि आपके बच्चे वास्तव में इन सब चीज़ों से दूर हैं। > इस एसाइनमेंट में लिखा एक-एक शब्द यह बता रहा है कि जब हम छोटे थे तो ये सब > बातें हमारी जीवनशैली का हिस्सा थीं, जिसके साथ हम बड़े हुए हैं, लेकिन आज > हमारे ही बच्चे इन सब चीज़ों से दूर हैं, जिसकी वजह हम खुद हैं। > > -- > 1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/ > forum/hindistf > 2. For doubts on Ubuntu and other public software, visit > http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/ > Frequently_Asked_Questions > 3. If a teacher wants to join STF, visit http://karnatakaeducation.org. > in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member > > ----------- > 1.ವಿಷಯ ಶಿಕ್ಷಕರ ವೇದಿಕೆಗೆ ಶಿಕ್ಷಕರನ್ನು ಸೇರಿಸಲು ಈ ಅರ್ಜಿಯನ್ನು ತುಂಬಿರಿ. > - https://docs.google.com/forms/d/1Iv5fotalJsERorsuN5v5yHGuKrmpF > XStxBwQSYXNbzI/viewform > 2. ಇಮೇಲ್ ಕಳುಹಿಸುವಾಗ ಗಮನಿಸಬೇಕಾದ ಕೆಲವು ಮಾರ್ಗಸೂಚಿಗಳನ್ನು ಇಲ್ಲಿ ನೋಡಿ. > -http://karnatakaeducation.org.in/KOER/index.php/ವಿಷಯಶಿಕ್ > ಷಕರವೇದಿಕೆ_ಸದಸ್ಯರ_ಇಮೇಲ್_ಮಾರ್ಗಸೂಚಿ > 3. ಐ.ಸಿ.ಟಿ ಸಾಕ್ಷರತೆ ಬಗೆಗೆ ಯಾವುದೇ ರೀತಿಯ ಪ್ರಶ್ನೆಗಳಿದ್ದಲ್ಲಿ ಈ ಪುಟಕ್ಕೆ ಭೇಟಿ > ನೀಡಿ - > http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:ICT_Literacy > 4.ನೀವು ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶ ಬಳಸುತ್ತಿದ್ದೀರಾ ? ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶದ ಬಗ್ಗೆ > ತಿಳಿಯಲು -http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/ > Public_Software > ----------- > --- > You received this message because you are subscribed to the Google Groups > "HindiSTF" group. > To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an > email to [email protected]. > To post to this group, send email to [email protected]. > For more options, visit https://groups.google.com/d/optout. > -- 1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf 2. For doubts on Ubuntu and other public software, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions 3. If a teacher wants to join STF, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member ----------- 1.ವಿಷಯ ಶಿಕ್ಷಕರ ವೇದಿಕೆಗೆ ಶಿಕ್ಷಕರನ್ನು ಸೇರಿಸಲು ಈ ಅರ್ಜಿಯನ್ನು ತುಂಬಿರಿ. - https://docs.google.com/forms/d/1Iv5fotalJsERorsuN5v5yHGuKrmpFXStxBwQSYXNbzI/viewform 2. ಇಮೇಲ್ ಕಳುಹಿಸುವಾಗ ಗಮನಿಸಬೇಕಾದ ಕೆಲವು ಮಾರ್ಗಸೂಚಿಗಳನ್ನು ಇಲ್ಲಿ ನೋಡಿ. -http://karnatakaeducation.org.in/KOER/index.php/ವಿಷಯಶಿಕ್ಷಕರವೇದಿಕೆ_ಸದಸ್ಯರ_ಇಮೇಲ್_ಮಾರ್ಗಸೂಚಿ 3. ಐ.ಸಿ.ಟಿ ಸಾಕ್ಷರತೆ ಬಗೆಗೆ ಯಾವುದೇ ರೀತಿಯ ಪ್ರಶ್ನೆಗಳಿದ್ದಲ್ಲಿ ಈ ಪುಟಕ್ಕೆ ಭೇಟಿ ನೀಡಿ - http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:ICT_Literacy 4.ನೀವು ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶ ಬಳಸುತ್ತಿದ್ದೀರಾ ? ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶದ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿಯಲು -http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Public_Software ----------- --- You received this message because you are subscribed to the Google Groups "HindiSTF" group. To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to [email protected]. To post to this group, send an email to [email protected]. For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.
