वर्ण विचार (Phonology)
वर्ण : उस छोटी से छोटी ध्वनि को वर्ण अथवा अक्षर कहा जाता है, जिसके
टुकड़े न किये जा सकें; जैसे - अ, इ, प, द, ल, ऊ इत्यादि | भाषा के निर्माण का
मूल यही अक्षर हैं; क्योंकि अक्षरों से शब्द और शब्दों से वाक्य तथा वाक्यों
से भाषा बनती है | इसको आप निम्न उदाहरण से समझ सकते हैं -
राधिका नाचती है | यह एक वाक्य है जो कि भाषा का एक अंग है | इस वाक्य
में तीन शब्द हैं - 'राधिका', 'नाचती' और 'है' | ये तीनों शब्द अनेक अक्षरों
से मिलकर बने हैं | इनमें कौन कौन से अक्षर हैं, यहाँ बताया जा रहा है -
राधिका = र् + आ + ध् + इ + क् + आ
नाचती = न् + आ + च + त् + ई
है = ह् + ऐ
वर्णों के प्रकार : वर्ण दो प्रकार के होते हैं - स्वर तथा व्यंजन |
वर्णमाला
स्वर :
अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ,
व्यञ्जन :
• स्पर्श व्यञ्जन -
क, ख, ग, घ, ङ
च, छ, ज, झ, ज्ञ
ट, ठ, ड, ढ, ण,
त, थ, द, ध, न
प, फ, ब, भ, म
• अन्तःस्थ -
य, र, ल, व
• ऊष्म -
श, ष, स, ह
उपर्युक्त वर्णों के अतिरिक्त दो व्यञ्जन और भी हैं, जिनको वर्णमाला में
स्थान नहीं दिया गया है, ये वर्ण हैं - ड़, ढ़ | वर्णमाला में इनको इसलिए
सम्मिलित नहीं किया गया; क्योंकि ये ड और ढ वर्णों की ही ध्वनि में थोड़ा
परिवर्तन करके बनाये गये हैं | अं और अ: को भी वर्णमाला में स्थान नहीं दिया
गया है; क्योंकि ये भी अन्य वर्णों के परिवर्तित रूप ही हैं |
स्वरों के भेद :
स्वरों के निम्नलिखित तीन भेद होते हैं -
(क) ह्रस्व अथवा मूल स्वर
(ख) दीर्घ अथवा सन्धि स्वर
(ग) प्लुत स्वर
(क) ह्रस्व अथवा मूल स्वर : जिन स्वरों को बोलने में बहुत थोड़ा समय लगता
है, उन्हें ह्रस्व स्वर कहते हैं | ये स्वर सदैव ही अपने मूल रूप में रहते
हैं, अर्थात् इनमें कभी कोई स्वर अथवा व्यञ्जन नहीं मिलता, अपितु ये दूसरे
स्वर अथवा व्यञ्जनों में मिल जाते हैं; अतः इन्हें मूल स्वर भी कहा जाता है |
ये मूल स्वर चार हैं - अ, इ, उ, ऋ |
(ख) दीर्घ अथवा सन्धि स्वर : जिन स्वरों के ह्रस्व स्वरों से दोगुना समय
लगता है, उन्हें दीर्घ स्वर कहते हैं | ये सभी स्वर क्योंकि ह्रस्व स्वरों के
योग द्वारा बनते हैं; अतः इन्हें सन्धि स्वर भी कहा जाता है | इन स्वरों की
संख्या सात है - आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ |
(ग) प्लुत स्वर : जिन स्वरों को बोलने में ह्रस्व स्वर से तीन गुना समय
लगता है, उन्हें प्लुत स्वर कहते हैं | प्लुत स्वर के आगे ३ लिखा होता है |
हिन्दी में इस स्वर का प्रयोग कहीं नहीं होता |
व्यञ्जनों के भेद :
व्यञ्जनों को उच्चारण की दृष्टि से तीन भागों में विभक्त किया जाता है -
(क) स्पर्श व्यञ्जन (ख) अन्तःस्थ व्यञ्जन (ग) ऊष्म व्यञ्जन
(क) स्पर्श व्यञ्जन : जिन व्यञ्जनों का उच्चारण करते समय जीभ मुख के
विभिन्न स्थानों का पूर्णरूपेण स्पर्श करती है, उन्हें स्पर्श व्यञ्जन कहते
हैं | 'क' से लेकर 'म' तक के सभी २५ व्यञ्जन स्पर्श व्यञ्जन हैं |
(ख) अन्तःस्थ व्यञ्जन : जिन व्यञ्जनों का उच्चारण करते समय जीभ मुख के
विभिन्न स्थानों को छूती तो अवश्य है, किन्तु पूर्णरूपेण स्पर्श नहीं करती है,
उन्हें अन्तःस्थ व्यंजन कहते हैं | य, र, ल, व ये चार अन्तःस्थ व्यञ्जन हैं |
(ग) ऊष्म व्यञ्जन : जिन व्यञ्जनों का उच्चारण करते समय मुख से निकलने
वाली वायु अत्यधिक घर्षण के कारण ऊष्म (गर्म) हो जाती है, उन्हें ऊष्म व्यञ्जन
कहते हैं | श, ष, स, ह ये चार ऊष्म व्यञ्जन हैं |
ऊपर के चित्र में तीनों प्रकार के व्यञ्जनों को स्पष्ट रूप से समझाया गया
है | इनके क्रम और विभाजन को नीचे दी गयी वर्णमाला में भी आप देख सकते हैं |
वर्णों का उच्चारण-स्थान :
वर्णमाला के समस्त वर्णों का उच्चारण मुख के जिन स्थानों की सहायता से
किया जाता है उन स्थानों को उन वर्णों का उच्चारण स्थान कहा जाता है | सभी
वर्णों के उच्चारण में मुख के कुल नौ अंगों का सहयोग लेना पड़ता है | किस वर्ण
के उच्चारण में कौन सा अंग सहयोग करता है, इसी आधार पर उनका नामकरण भी कर दिया
गया है |
वर्ण
उच्चारण-स्थान
नाम
अ, आ, क, ख, ग, घ, अ:, ह
कण्ठ
कण्ठ्य
इ, ई, च, छ, ज, झ, य, श
तालु
तालव्य
ऋ, ट, ठ, ड, ढ, र, ष
मूर्धा
मूर्धन्य
त, थ, द, ध, ल, स
दन्त
दन्त्य
उ, ऊ, प, फ, ब, भ
ओष्ठ
ओष्ठ्य
ङ, ञ, ण, न, म, अं
नासिक
नासिक्य
ए, ऐ
कंठ-तालु
कण्ठतालव्य
ओ, औ
कण्ठोष्ठ
कण्ठोष्ठ्य
व
दन्तोष्ठ
दन्तोष्ठ्य
संयुक्त व्यञ्जन : जब दो व्यञ्जन आपस में मिलते हैं तो उनकी आकृति में
परिवर्तन हो जाता है | व्यञ्जनों के उसी परिवर्तित रूप को हम संयुक्त व्यञ्जन
कहते हैं | कुछ मुख्य संयुक्त व्यञ्जनों को हम तालिका के रूप में दे रहे हैं |
क् + ष = क्ष
ज् + ञ = ज्ञ
त् + र = त्र
श् + र = श्र
द् + य = द्य
द् + व = द्व
क् + त = क्त
द् + ध = द्ध
सभी संयुक्त व्यञ्जनों में 'र' के संयोग (मेल) से बनने वाले संयुक्त
अक्षरों का रूप परिवर्तन होता है, इसको आप नीचे उदाहरण से भली प्रकार से समझ
सकते हैं |
र् + म = र्म
प् + र = प्र
ह् + र = ह्र
ड् + र = ड्र
चर्म
प्रकाश
ह्रास
ड्रम
म् + र = म्र
द् + र = द्र
ट् + र = ट्र
स् + र = स्र
नम्र
द्रव्य
ट्रक
मिस्र
--
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
2. For doubts on Ubuntu and other public software, visit
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions
3. If a teacher wants to join STF, visit
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member
-----------
1.ವಿಷಯ ಶಿಕ್ಷಕರ ವೇದಿಕೆಗೆ ಶಿಕ್ಷಕರನ್ನು ಸೇರಿಸಲು ಈ ಅರ್ಜಿಯನ್ನು ತುಂಬಿರಿ.
-
https://docs.google.com/forms/d/1Iv5fotalJsERorsuN5v5yHGuKrmpFXStxBwQSYXNbzI/viewform
2. ಇಮೇಲ್ ಕಳುಹಿಸುವಾಗ ಗಮನಿಸಬೇಕಾದ ಕೆಲವು ಮಾರ್ಗಸೂಚಿಗಳನ್ನು ಇಲ್ಲಿ ನೋಡಿ.
-http://karnatakaeducation.org.in/KOER/index.php/ವಿಷಯಶಿಕ್ಷಕರವೇದಿಕೆ_ಸದಸ್ಯರ_ಇಮೇಲ್_ಮಾರ್ಗಸೂಚಿ
3. ಐ.ಸಿ.ಟಿ ಸಾಕ್ಷರತೆ ಬಗೆಗೆ ಯಾವುದೇ ರೀತಿಯ ಪ್ರಶ್ನೆಗಳಿದ್ದಲ್ಲಿ ಈ ಪುಟಕ್ಕೆ ಭೇಟಿ ನೀಡಿ -
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:ICT_Literacy
4.ನೀವು ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶ ಬಳಸುತ್ತಿದ್ದೀರಾ ? ಸಾರ್ವಜನಿಕ ತಂತ್ರಾಂಶದ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿಯಲು
-http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Public_Software
-----------
---
You received this message because you are subscribed to the Google Groups
"HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email
to [email protected].
To view this discussion on the web, visit
https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAHqfiq46VJ39HFbo-RjQCjsnM5V34JAB_nizuSsdieEaLiALZQ%40mail.gmail.com.