वरिष्ठ पत्रकार *एल एस हरदेनिया* ने कहा है कि प्रज्ञा सिंह शहीदों का अपमान
कर रही हैं। पहले हेमंत करकरे का अपमान किया और अब महात्मा गांधी के हत्यारे
को देशभक्त कह रही हैं। गोडसे आरएसएस के कार्यकर्ता थे और बाद में हिंदू
महासभा में गए। उन्होंने तो आजादी के आंदोलन में तक भाग नहीं लिया था तो फिर
प्रज्ञा उन्हें कैसे देशभक्त कह सकती हैं। कौनसे मापदंड से प्रज्ञा ऐसा बोल
रहीं हैं।

हरदेनिया ने मांग की है कि प्रज्ञा सिंह के बयान पर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।

हरदेनिया ने बताया कि आज (18 मई 2019 को) इस वक्तव्य के लिए निर्वाचन आयोग से
प्रज्ञा ठाकुर के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए एक ज्ञापन मुख्य
निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश को सौंपा जाएगा।

इसके अलावा इसी मुद्दे पर *आज शाम **5.00 बजे अम्बेडकर चौक, **बोर्ड आफिस,
भोपाल पर एक विरोध प्रदर्शन* किया जाएगा जिसका आयोजन सांस्कृतिक मोर्चा की पहल
पर सांस्कृतिक, सामाजिक,स्वयंसेवी, विज्ञान एवं लेखनकर्मी संगठनों द्वारा
संयुक्त रूप से किया गया है।

-- 
You received this message because you are subscribed to the Google Groups 
"humanrights movement" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email 
to [email protected].
To post to this group, send email to [email protected].
Visit this group at https://groups.google.com/group/humanrights-movement.
To view this discussion on the web visit 
https://groups.google.com/d/msgid/humanrights-movement/CAKa3rYG%3DtiXHnu%3DdSYzj0Y5p3Mt8s_FsGiGGratkMvUJQbTH0Q%40mail.gmail.com.
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

Reply via email to