She has no hands however she won the trust of the voters to shoulder the responsibilities of her constituency in the recently concluded Panchayat elections in UP. She signs from her feet. http://www.bhaskar.com/news-hcf/UP-LUCK-disabled-candidate-won-in-up-panchayat-election-5160130-PHO.html
श्रावस्ती. बीते दिनों आए क्षेत्र पंचायत चुनावों के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे। इस बार जनता ने गांवों में अगर कुछ बाहुबलियों और धनबलियों को दोबारा मौका दिया तो दूसरी ओर जनता ने कुछ ऐसे प्रत्याशियों को मौका दिया, जो गरीब हैं। जिनके यहां दो वक्त की रोटी का इंतजाम भी बड़ी मुश्किल से होता है। एडीएम समेत अन्य अफसरों ने की हौसलाअफजाई ऐसा ही कुछ हुआ है श्रावस्ती जिले में, जहां जनता ने एक ऐसे प्रत्याशी को जिताया है जो दोनों हाथों से लाचार है। जिले के जमुनहा ब्लॉक से जनता ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर विकलांग पुष्पा नाम की लड़की को अपना प्रतिनिधि चुना है। जनता ने इस बार पैसे वाले प्रत्याशियों को छोड़कर पुष्पा को अपना नेता चुना है। जब विजयी होने के बाद पुष्पा ब्लॉक पहुंची तो उसने अपने पैरों से साइन करके अफसरों से प्रमाण पत्र लिया। यह देख वहां मौजूद एसडीएम समेत अन्य अफसरों ने तालियां बजाकर उसकी हौसलाअफजाई की। पुष्पा ने क्या कहा अफसरों की हौसलाअफजाई के बाद पुष्पा ने कहा कि अगर इंसान में हौसला हो तो वह किसी भी मुकाम पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि जो भरोसा जनता ने उन पर किया है, वह उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। -- Avinash Shahi Doctoral student at Centre for Law and Governance JNU Register at the dedicated AccessIndia list for discussing accessibility of mobile phones / Tabs on: http://mail.accessindia.org.in/mailman/listinfo/mobile.accessindia_accessindia.org.in Search for old postings at: http://www.mail-archive.com/[email protected]/ To unsubscribe send a message to [email protected] with the subject unsubscribe. To change your subscription to digest mode or make any other changes, please visit the list home page at http://accessindia.org.in/mailman/listinfo/accessindia_accessindia.org.in Disclaimer: 1. Contents of the mails, factual, or otherwise, reflect the thinking of the person sending the mail and AI in no way relates itself to its veracity; 2. AI cannot be held liable for any commission/omission based on the mails sent through this mailing list..
